Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

प्राकृतिक दर्शनशास्त्र

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

प्राकृतिक दर्शन (अंग्रेज़ी: Natural philosophy) प्रकृति तथा भौतिक ब्रह्मांड के दार्शनिक अध्ययन को कहा जाता है। आधुनिक विज्ञान के विकास से पहले प्राकृतिक जगत से संबंधित ज्ञान और उसके सिद्धांतों का अध्ययन इसी के अंतर्गत किया जाता था। इसे प्राकृतिक विज्ञान का प्रारम्भिक रूप तथा आधुनिक विज्ञान का अग्रदूत माना जाता है। प्राकृतिक दर्शन में खगोलशास्त्र, भौतिकी, जीवविज्ञान, रसायन विज्ञान तथा प्रकृति से संबंधित अन्य विषयों का अध्ययन सम्मिलित था। प्राचीन यूनान के दार्शनिक अरस्तू को प्राकृतिक दर्शन की परंपरा के प्रमुख विचारकों में गिना जाता है। 17वीं और 18वीं शताब्दी में वैज्ञानिक पद्धति के विकास के साथ प्राकृतिक दर्शन धीरे-धीरे आधुनिक विज्ञान में परिवर्तित हो गया। आज भी कुछ विश्वविद्यालयों में विज्ञान के कुछ पारंपरिक पाठ्यक्रमों के लिए Natural Philosophy शब्द का उपयोग किया जाता है। == इन्हें भी देखें == दर्शन प्राकृतिक विज्ञान वैज्ञानिक पद्धति विज्ञान का इतिहास == सन्दर्भ ==