411 REFERENCE · Wikipedia
पिनाहट
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
पिनाहट Pinahat पिनाहट India Uttar Pradesh 26.88 78.38 inline, title उत्तर प्रदेश में स्थिति देश राज्य उत्तर प्रदेश ज़िला आगरा ज़िला 135 18709 2011 भाषाएँ प्रचलित हिन्दी भारतीय मानक समय +5:30 पिनकोड दूरभाष कोड
पिनाहट (Pinahat) भारत के उत्तर प्रदेश राज्य के आगरा ज़िले में स्थित एक नगर है। यह चम्बल नदी के किनारे बसा हुआ है, जो इस क्षेत्र में मध्य प्रदेश की राज्य सीमा भी है।"Uttar Pradesh in Statistics," Kripa Shankar, APH Publishing, 1987, ISBN 9788170240716"Political Process in Uttar Pradesh: Identity, Economic Reforms, and Governance https://web.archive.org/web/20170423083533/https://books.google.com/books?id=S46rbUL6GrMC 23 अप्रैल 2017," Sudha Pai (editor), Centre for Political Studies, Jawaharlal Nehru University, Pearson Education India, 2007, ISBN 9788131707975
पिनाहट परिहार/प्रतिहार राजपूतों की गद्दी रही है और आज भी पिनाहट के आस पास परिहार/प्रतिहार राजपूत बहुतायत में पाए जाते है। पिनाहट को कथानकों के अनुसार महाभारतकालीन नगर भी माना जाता है, इसका तत्कालीन नाम श्रीनगर बताया जाता है।
पिनाहट नगर आगरा जनपद का एक विकास खण्ड एवं आगरा जनपद की बाह नामक तहसील के अन्तर्गत पड़ने वाला नगर है। विकास खण्ड के तौर पर इसकी सीमा पश्चिम दिशा में राजस्थान राज्य के धौलपुर जनपद के राजाखेड़ा नगर से लगती है और साथ ही दक्षिण में चंबल नदी की बनी हुई प्राकृतिक सीमा मध्यप्रदेश के मुरैना जनपद के अम्बाह एवं पोरसा क्षेत्र से लगती है। उत्तर एवं पूर्व में आगरा जनपद के ही अन्य क्षेत्र द्वारा घिरा हुआ है।
पिनाहट से जनपद मुख्यालय आगरा उत्तर-पश्चिम दिशा में लगभग 55.00 किमी. दूर है। आस पास के जिलों में उत्तर में फिरोजाबाद मुख्यालय जिसकी दूरी लगभग 38.00 किमी. है, उत्तर-पूर्व में मैनपुरी जिसकी दूरी लगभग 85.00 किमी. है और पूरब की ओर इटावा जनपद मुख्यालय जिसकी दूरी लगभग 70.00 किमी. है। अन्य राज्यों की बात करें तो दक्षिण-पूर्व में मध्यप्रदेश का भिण्ड जनपद जिसकी दूरी अटेर का पुल बनने से लगभग 68.00 किमी. होगी और दक्षिण-पश्चिम दिशा में मध्यप्रदेश का ही मुरैना जिला मुख्यालय है जिससे लगभग 65.00 किमी. दूरी है। साथ ही राजस्थान राज्य का धौलपुर जिला पश्चिम दिशा में लगभग 58.00 किमी. दूरी पर स्थित है।
सन्दर्भ
श्रेणी:उत्तर प्रदेश के नगर
श्रेणी:आगरा ज़िला
श्रेणी:आगरा ज़िले के नगर