Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

विहिमीकरण

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

right|thumb|300px|फ्रीजर का विहिमीकरण विहिमीकरण (Defrosting या thawing) वह प्रक्रिया है जो रेफ्रिजरेटर और फ्रीजर पर नियमित नतराल पर करनी पड़ती है ताकि उनके कार्य करने की दक्षता अच्छी बनी रहे। जब फ्रिज का दरवाजा खोला और बन्द किया जाता है तब उसके अन्दर नयी हवा चली जाती है जो अपने साथ जलवाष्प भी ले जाती है। यह जलवाष्प ठण्डा करने वाले अवयवों (जैसे इवैपोरेशन क्वायल) पर बर्फ के रूप में जम जाती है। यह बर्फ ऊष्मा का कुचालक होती है इसलिये फ्रिज के अन्दर से ऊष्मा को खींचकर बाहर फेंकने में कठिनाई पैदा करती है। इससे अधिक बिजली खर्च होती है क्योंकि ठण्डा करने वाली कम्प्रेशर अपेक्षाकृत अधिक देर तक चलती रहती है। विहिमीकरण करने के लिये निम्नलिखित कार्य करना पड़ता है- कैबिनेट में रखी सभी वस्तुएं कुछ देर के लिये बाहर निकालना, फ्रिज की बिजली बन्द कर देना फ्रिज का दरवाजा खुला छोड़ना, जमे बर्फ के पिघलने तक प्रतीक्षा करना तथा पानी को समुचित तरीके से निकाल देना। यह प्रक्रिया जल्दी पूरा करने के लिये बर्फ को यांत्रिक रीति से हटाया जा सकता है, या कैबिनेट के अन्दर मामूली गर्मी देने वाला कोई स्रोत रखकर कर सकते हैं। इसके लिये कैबिनेट के अन्दर गर्म जल से भरा एक पतीला रखकर दरवाजा बन्द किया जा सकता है। दरवाजा खोलकर उसके सामने एक पंखा चलाने से भी काम बन जाता है। किन्तु डीफ्रॉस्टिंग का सबसे तेज तरीका वैक्युम क्लीनर को उल्टी दिशा में जोड़कर उससे तेज हवा का झोंका देकर किया जा सकता है। आजकल की अधिकांश फ्रिज स्वचालित विहिमीकरण की क्षमता से युक्त होते हैम। इन्हें भी देखें स्वचालित विहिमीकरण (आटो डीफ्रॉस्टिंग) प्रशीतित्र (रेफ्रिजरेटर) श्रेणी:प्रशीतन