411 REFERENCE · Wikipedia
हरिहर
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
right|thumb|300px|दायें विष्णु तथा बायें शंकर। इन्हें 'शिवकेशव' भी कहते हैं।
हिन्दू धर्म में, विष्णु (=हरि) तथा शिव (=हर) का सम्मिलित रूप हरिहर कहलाता है। इनको शंकरनारायण तथा शिवकेशव भी कहते हैं। विष्णु तथा शिव दोनों का सम्मिलित रूप होने के कारण हरिहर वैष्णव तथा शैव दोनों के लिये पूज्य हैं।
कई विद्वान शिव और विष्णु को अलग मानते हैं। ढाई हज़ार साल पहले शिव को मानने वालों ने अपना अलग पंथ ‘शैव’ बना लिया था, तो विष्णु में आस्था रखने वालों ने ‘वैष्णव’ पंथ। किंतु शिव और विष्णु अलग होकर भी एक ही हैं।
विष्णुपुराण में विष्णु को ही शिव कहा गया है, तो शिवपुराण के अनुसार शिव के ही हज़ार नामों में से एक है विष्णु। शिव विष्णु की लीलाओं से मुग्ध रहते हैं और हनुमान के रूप में उनकी आराधना करते हैं। विष्णु अपने रूपों से शिवलिंग की स्थापनाएं और पूजा करते हैं। दोनों में परस्पर मैत्री और आस्था भाव है।
स्वयं विष्णु शिव को अपना भगवान कहते हैं, हालांकि दोनों के काम बंटे हुए हैं। शिव प्रत्यक्ष रूप में किसी की आराधना नहीं करते, बल्कि सबसे मैत्रीभाव रखते हैं। हां, वह शक्ति की आराधना ज़रूर करते हैं, जो कि उन्हीं के भीतर समाई हुई है। शिव और विष्णु ने अपनी एकरूपता दर्शाने के लिए ही ‘हरिहर’ रूप धरा था, जिसमें शरीर का एक हिस्सा विष्णु यानी हरि और दूसरा हिस्सा शिव यानी हर का है।
सन्दर्भ
200px|thumb|right|Harihara sculpture, British Museum. The right half represents Shiva (with the Trishula) and the left half represents Vishnu (with the Chakra and Conch)
देखें
नटराज
त्रिमूर्ति
अर्धनारीश्वर
हरिहर क्षेत्र
हरिहर (नगर)
बाहरी कड़ियाँ
Harihara
130 साल पहले कंबोडिया से चोरी हुई मूर्ति का सिर वापस मिला (नई दुनिया)
Shiva and Vishnu as One and the Same (dlshq.org)
The Position of Shiva and Durga in connection with Vishnu (veda.harekrsna.cz)
Vishnu and Shiva as different aspects of the one and same God. (Shaivite guru, Bodhinatha)
चित्र
Harihara - Photograph of Carving from Hoysaleshvara Temple, Halebid (art-and-archaeology.com)
Bronze Harihara from Thailand
श्रेणी:हिन्दू दर्शन
श्रेणी:हिन्दू देवता
श्रेणी:शिव के रूप
श्रेणी:विष्णु अवतार