411 REFERENCE · Wikipedia
अम्बाजी मंदिर, गुजरात
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
अम्बाजी माता मन्दिर Ambaji Mata Templeઅરાસુરી અમ્બાજી મંદિરअरासुरी अम्बा भवानी मंदिर Ambaji Temple at Night.jpg अम्बाजी मन्दिर का रात्रि दृश्य India Gujarat 24.33 72.85 inline, title गुजरात में स्थान yes गुजरात बनासकांठा ज़िला गब्बर पर्वत, अरासुर 61 माँ दुर्गा (शक्ति) हिन्दू चौथी शताब्दी वल्लभी शासक, सूर्यवंश सम्राट अरुण सेन श्री अरासुरी अम्बाजी माता देवस्थान न्यास, 1963
इसी बोर्ड ने १९७६-८८ में नवीन निर्माण भी करवाया था। http://www.ambajitemple.in/
अम्बाजी माता मन्दिर (गुजराती:અમ્બાજી માતા મન્દિર) या अरासुरी अम्बाजी मन्दिर भारत में माँ शक्ति के ५१ शक्तिपीठों में से एक प्रधान पीठ है। यह पालनपुर से लगभग ६५ कि॰मी॰, आबू पर्वत से ४५ कि॰मी॰, आबू रोड से २० किमी, श्री अमीरगढ़ से ४२ कि॰मी॰, कडियाद्रा से ५० कि॰मी॰ दूरी पर गुजरात-राजस्थान सीमा पर अरासुर पर्वत पर स्थित है। यहाँ कोई प्रतिमा स्थापित नहीं है, केवल पवित्र श्रीयंत्र की पूजा मुख्य आराध्य रूप में की जाती है। इस यंत्र को कोई भी सीधे आंखों से देख नहीं सकता एवं इसकी फ़ोटोग्राफ़ी का भी निषेध है। मां अम्बाजी की मूल पीठस्थल कस्बे में गब्बर पर्वत के शिखर पर है। बड़ी संख्या में श्रद्धालु यहां तीर्थयात्रा करने वर्ष पर्यन्त आते रहते हैं, विशेषकर पूर्णिमा के दिन। भदर्वी पूर्णिमा के दिन यहाँ बड़ा मेला लगता है।http://www.ambajitemple.in/page_content.php?cid=25 फ़ेस्टिवल्स - भद्रवी पूर्णिमा en https://web.archive.org/web/20130329135451/http://www.ambajitemple.in/page_content.php?cid=25 29 मार्च 2013 dead देश भर से भक्तगण यहां मां की पूजा अर्चना हेतु आते हैं, विशेषकर जुलाई माह में। इस समय पूरे अम्बाजी कस्बे को दीपावली की तरह प्रकाश से सजाया जाता है। http://www.ambajitemple.in/page_content.php?cid=24¤t=3 शक्ति तीर्थ- टेम्पल ग्रोथ श्री अरासुरी अम्बाजी माता देवस्थानम न्यास https://web.archive.org/web/20120501072403/http://www.ambajitemple.in/page_content.php?cid=24¤t=3 1 मई 2012 dead माना जाता है कि ये मन्दिर लगभग बारह सौ वर्ष से अधिक प्राचीन है। इस मंदिर का शिखर १०३ फ़ीट ऊंचा है और इस पर ३५८ स्वर्ण कलश स्थापित हैं। इस मेले में एक अनुमान के अनुसार २००८ में २५ लाख यात्री पहुंचने की संभावना थी।गुजरात में अम्बाजी का मेला शुरुजुलाई 2020 InternetArchiveBot । इंडो-एशियन न्यूज सर्विस। दिनांक: १२ सितंबर २००८। अभिगमन तिथि: १४ अप्रैल २०१३
इतिहास
अम्बाजी मन्दिर हिन्दुओं की ५१ शक्ति-पीठों में से एक है। देवी की ५१ शक्तिपीठों में से कुछ प्रमुख शक्ति पीठ इस प्रकार से हैं:-
मां भगवती महाकाली मां शक्ति, उज्जैन, माँ कामाक्षी, कांचीपुरम, माता ब्रह्मरंध्र, श्रीशैलम में, श्री कुमारिका, कन्याकुमारी,माँ शाकम्भरी शक्तिपीठ सहारनपुर,महालक्ष्मी मंदिर, कोल्हापुर, देवी ललिता, प्रयाग, विन्ध्यवासिनी देवी, विन्ध्याचल, विशालाक्षी, वाराणसी, मंगलावती, गया एवं मां सुंदरी, बंगाल में तथा गुह्येश्वरी नेपाल में। गब्बर पर्वत गुजरात एवं राजस्थान की सीमा पर स्थित है। यहां पर पवित्र गुप्त नदी सरस्वती का उद्गम अरासुर पहाड़ी पर प्राचीन पर्वतमाला अरावली के दक्षिण-पश्चिम में समुद्र सतह से 1600 ft m की ऊंचाई पर 8.33 km2 sqmi on क्षेत्रफ़ल में अम्बाजी शक्तिपीठ स्थित है। यह ५१ शक्तिपीठों में से एक है जहां मां सती का हृदय गिरा था। इसका उल्लेख "तंत्र चूड़ामणि" में भी मिलता है। इस गब्बर पर्वत के शिखर पर देवी का एक छोटा मंदिर स्थित है जिसकी पश्चिमी छोर पर दीवार बनी है। यहां नीचे से ९९९ सीढ़ियों के जीने से पहाड़ी पर चढ़कर पहुंचा जा सकता है। माता श्री अरासुरी अम्बिका के निज मंदिर में श्री बीजयंत्र के सामने एक पवित्र ज्योति अटूट प्रज्वलित रहती है।
इसके अलावा गब्बर पर्वत पर अन्य दर्शनीय स्थल भी हैं, जैसे सनसेट प्वाइंट, गुफाएं, माताजी के झूले एवं रज्जुमार्ग का सास्ता। हाल की खोज से ज्ञात हुआ है कि अम्बाजी के इस मन्दिर का निर्माण वल्लभी शासक, सूर्यवंश सम्राट अरुण सेन ने चौथी शताब्दी, ईसवी में करवाया था।
इन्हें भी देखें
बनासकांठा ज़िला
बाहरी कड़ियाँ
अम्बाजी मन्दिर जालस्थल
इस मंदिर में हुआ था श्रीकृष्ण का मुंडन संस्कार travel.vibrant4.com पर
अम्बाजी मन्दिर की यात्रा का वीडियो: - देखें वेबदुनिया हिन्दी पर
अम्बाजी से और को परिवहन
अम्बाजी की आरती की शहनाई में धुन DeshGujarat.com पर
अम्बाजी मंदिर भ्रमण का विज्ञापन वीडियो, यूट्यूब पर, अभिनेता अमिताभ बच्चन द्वारा
सन्दर्भ
श्रेणी:गुजरात में हिन्दू मन्दिर
श्रेणी:शक्ति मंदिर
श्रेणी:शक्ति पीठ
श्रेणी:बनासकांठा ज़िला