411 REFERENCE · Wikipedia
ऐश्वर्या लक्ष्मी
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
ऐश्वर्या लक्ष्मी (जन्म 6 सितंबर 1991) एक भारतीय अभिनेत्री और निर्माता हैं, जो मुख्य रूप से मलयालम और तमिल फिल्मों में काम करती हैं। उन्हे एक फिल्मफेयर अवार्ड साउथ और 3 SIIMA अवार्ड्स सहित कई पुरस्कार जीते। उन्होंने 2017 मे अपनी पहली मलयालम फिल्म नजंडुकलुदे नट्टिल ओरिडावेला से अभिनय की शुरुआत की। उसके बाद मायानदी (2017), वराथन (2018), विजय सुपरम पूर्णमियम (2019), अर्जेंटीना फैन्स कात्तूरकदावु (2019) आदि फिल्मो मे देखी गई। लक्ष्मी ने (2019) मे "एक्शन" फिल्म के साथ तमिल फिल्मो में शुरुआत की।
== प्रारंभिक जीवन ==
ऐश्वर्या लक्ष्मी का जन्म 6 सितंबर 1991 को भारत के केरल राज्य के त्रिवेंद्रम शहर मे हुआ था। लक्ष्मी ने अपनी प्रारम्भिक शिक्षा होली एंजल कॉन्वेंट त्रिवेंद्रम और सेक्रेड हार्ट कॉन्वेंट गर्ल्स हायर सेकेंडरी स्कूल, त्रिशूर में की। उन्होंने 2017 में श्री नारायण इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (एसएनआईएमएस), एर्नाकुलम से एमबीबीएस की डिग्री पूरी की। उन्होने वहीं अपनी इंटर्नशिप भी पूरी की। वह त्रिवेंद्रम और कोचीन में रहती है।
== आजीविका ==
लक्ष्मी 2014 से मॉडलिंग कर रही हैं। वह फ्लॉवर वर्ल्ड, साल्ट स्टूडियो, वनिता और एफडब्ल्यूडी लाइफ जैसी पत्रिकाओं के मुख पृष्ठ पर दिखाई दी हैं। उन्होंने चेम्मनुर ज्वेलर्स, करिककिनेथ सिल्क्स, ला ब्रेंडा, एज्वा बुटीक, अक्षय ज्वेल्स, श्री लक्ष्मी ज्वैलरी आदि जैसे ब्रांडों के लिए मॉडलिंग की है उन्होंने कहा कि "अभिनय की कभी योजना नहीं बनाई", लेकिन अब जब उन्होंने अपनी पढ़ाई पूरी कर ली है तब उन्हे एक प्रमुख भूमिका में फैमिली-ड्रामा नजंडुकलुदे नट्टिल ओरिडावेला के लिए अल्ताफ सलीम का कास्टिंग कॉल मिला तो उन्होंने इसे आजमाने का फैसला किया। इसके बाद उन्होंने आशिक अबू की रोमांटिक थ्रिलर मायानाधी में महिला प्रधान भूमिका निभाई। इस फिल्म को एक बड़ी सफलता मिल गई और एक महत्वाकांक्षी अभिनेत्री के रूप में उनकी भूमिका को सराहना मिली। 2018 में, वह फहद फासिल के साथ वराथन में दिखाई दीं। 2019 में ऐश्वर्या तीन मलयालम फिल्मों में दिखाई दीं: विजय सुपरम पूर्णमियम, अर्जेंटीना फैन्स कात्तूरकदावु और ब्रदर्स डे । उनकी पहली तमिल फिल्म एक्शन (2019) विशाल के साथ थी। इसके बाद वह धनुष के साथ जगमे थांधीराम (2021) जो नेटफ्लिक्स में रिलीज़ हुई में दिखाई दी, जिसमें उन्होंने अटिला की भूमिका निभाई।
2022 में, उन्होंने मणिरत्नम की ऐतिहासिक एक्शन ड्रामा फिल्म पोन्नियिन सेलवन: आई में ' पूंगुझाली ' की भूमिका के माध्यम से उद्योग में अपना नाम बनाया। 2023 में, वह मम्मूटी के साथ क्रिस्टोफर में दिखाई दीं। इन्होने तमिल फिल्म गार्गी के साथ एक निर्माता के रूप में अपनी शुरुआत की।
== फिल्मोग्राफी ==
=== फिल्में ===