Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

विलासराव देशमुख

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

thumb|२००८ की एक घटना के दौरान एक सम्मेलन में देशमुख विलासराव दगड़ोजीराव देशमुख महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री थे। ये भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के सदस्य भी हैं। ये महाराष्ट्र के लातूर जिला के हैं। श्री विलासराव देशमुख को भारत सरकार की पंद्रहवीं लोकसभा के मंत्रीमंडल में बड़े उद्योग एवं सार्वजनिक उपक्रम में मंत्री बनाया गया था। जीवन इनका जन्म २६ मई १९४५ को महाराष्ट्र के लातूर जिले मे बाभलगाव मे हुआ था एवं मृत्यु अगस्त १४, २०१२ को चेन्नई के अस्पताल में हुयी। पुत्र इनके तीन पुत्र हैं | सबसे बडे बेटे का नाम श्री. अमित विलासराव देशमुख है, जो की महाराष्ट्र राज्य के मंत्री भी रह चुके है | मझले बेटे रितेश देशमुख बॉलीवुड (हिन्दी सिनेमा जगत) का एक प्रसिद्ध अभिनेता है| सबसे छोटे बेटे का नाम धीरज विलासराव देशमुख है | ये भी एक राजनेता हैं | ये भी महाराष्ट्र मे विधायक रह चुके हैं | इस्तीफा २६ नवम्बर २००८ मुंबई में श्रेणीबद्ध गोलीबारी के बाद इन्होंने धमाकों में अपनी व सरकार की कमियों को मानते हुए अपने पद पर ३ दिसंबर को अपने पद से इस्तीफा दे दिया है, जिसे श्रीमती सोनिया गाँधी ने स्वीकार भि कर लिया है। इसके साथ ही सोनिया ने देशमुख को निर्देश दिया है कि वे राज्‍यपाल को इस्‍तीफा सौंप दें.आजतकमार्च 2026 InternetArchiveBot मुंबई में आतंकी हमलों के बाद जनता की हिफाजत में अक्षम साबित होने का आरोप झेल रहे विलासराव देशमुख की कुर्सी आखिरकार छिन ही गई। कांग्रेस अध्‍यक्ष सोनिया गांधी को इस्‍तीफा सौंपने के बाद वे पार्टी के निर्देश का इंतजार कर रहे थे। अब राज्‍यपाल को इस्‍तीफा सौंपा जाना महज औपचारिकता ही रह गई है। गौरतलब है कि मुंबई में आतंकी हमलों के बाद विलासराव देशमुख जब होटल ताज का जायजा ले रहे थे, तो साथ में उनके अभिनेता पुत्र रीतेश देशमुख और फिल्‍म निर्देशक रामगोपाल वर्मा भी थे। इस घटनाक्रम के बाद उन पर यह आरोप लगा कि आतंकी हमले जैसे गंभीर मसले को भी उन्‍होंने बेहद हल्‍के तरीके से लिया। नारायण राणे महाराष्ट्र के मुख्य मंत्री 18 अक्टूबर 1999 - 16 जनवरी 2003 सुशील कुमार शिंदे सुशील कुमार शिंदे महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री 1 नवं 2004 सन्दर्भ श्रेणी:1945 में जन्मे लोग श्रेणी:२०१२ में निधन श्रेणी:महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री श्रेणी:भारत सरकार के मंत्री श्रेणी:महाराष्ट्र के राजनेता श्रेणी:राज्यसभा सदस्य श्रेणी:भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राजनीतिज्ञ श्रेणी:इनका एक लड़का वर्तमान में विधायक भी है