411 REFERENCE · Wikipedia
डाबरमैन
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
डाबरमैन Dobermann handling.jpg एक महिला डाबरमैन
डाबरमैन कुत्ते की एक नस्ल हैं। ये एक घरेलू/पालतू जानवर हैं। इन्हें 1890 में जर्मनी के एक टैक्स कलेक्टर कार्ल फ्रेडरिक लुई डाबरमैन के द्वारा विभिन्न कुत्तों के बीच प्रजनन करवाकर विकसित किया गया था। 1894 में कार्ल फ्रेडरिक लुई डाबरमैन की मृत्यु के बाद, जर्मनी के निवासियों ने उनके सम्मान में इस नस्ल का नाम डाबरमैन-पिंस्चर रख दिया हालांकि आधी शताब्दी के बाद अंग्रेजों ने इन कुत्तों के नाम के पीछे से पिंस्चर शब्द को हटा दिया पर अमेरिका और कनाडा में आज भी इन्हें डाबरमैन-पिंस्चर ही कहा जाता है। डाबरमैन की पहचान यह होती है कि इनके पास एक लंबा थूथन होता हैं। इनका वजन आमतौर पर ज्यादा नहीं होता है। इनकी चाल इन्हें दूसरे कुत्तों से अलग व विशेष बनाती हैं। पहले इनके कानों को अधिक नीचे झुकाने और इनके पूँछ को अधिक गोल मोड़ने के लिए जन्म के बाद इन्हें एक विशेष प्रक्रिया से गुजारा जाता था, जिसे अब वर्तमान समय में कुछ देशों द्वारा क्रूर और अनावश्यक मनाते हुए अवैध घोषित कर दिया गया है। डाबरमैन की छाती, पंजे/पैर, थूथन और आँखों के ऊपर और पूँछ के नीचे कुछ निशान पाए जाते हैं। डाबरमैन को बुद्धिमान, सतर्क, और दृढ़ इच्छा शक्ति वाला कुत्ता माना जाता है। इनकी वफादारी को देखते हुए, लोगों के द्वारा इनको रक्षक कुत्तों के रूप में भी प्रयोग में लाया जाता है।http://www.fci.be/Nomenclature/Standards/143g02-en.pdf FCI डाबरमैन नस्ल के लिए मानक 21 जनवरी 2015 4 सितम्बर 2014 https://web.archive.org/web/20140904113827/http://www.fci.be/Nomenclature/Standards/143g02-en.pdf live"Get to Know the Doberman Pinscher" https://web.archive.org/web/20150209073438/http://www.akc.org/breeds/doberman_pinscher/index.cfm 9 February 2015 , 'The American Kennel Club', retrieved 6 May 2014https://www.nytimes.com/1993/02/15/opinion/l-dobermans-suffer-from-a-bad-press-003793.html Dobermans Suffer From a Bad Press The New York Times 15 February 1993 20 August 2018 20 August 2018 https://web.archive.org/web/20180820172817/https://www.nytimes.com/1993/02/15/opinion/l-dobermans-suffer-from-a-bad-press-003793.html liveJanice Biniok. The Doberman Pinscher. Ed. TFH Publications Inc, 2009. 9780793842537. P. 7
इतिहास
डाबरमैन को 1880 के दशक में जर्मनी के अपोल्डा शहर में रहने वाले एक टैक्स कलेक्टर कार्ल फ्रेडरिक लुई डाबरमैन ने अनुवांशिक प्रक्रिया द्वारा विकसित किया था। वे अपोल्डा डॉग पाउंड नामक संस्था चलाते थें। कई नस्ल के कुत्तों की जानकारी रखने वाले कार्ल फ्रेडरिक लुई डाबरमैन ने सुरक्षा के उद्देश्य से इस नस्ल को विकसित किया था, जिस कारण उन्होंने इसे एक सहनशील, शक्तिशाली और बुद्धिमान नस्ल बनाया। उनकी मृत्यु के पांच साल बाद, ओटो गोएलर नामक प्रजनक ने राष्ट्र डोबर्मन पिंस्चर क्लब की स्थापना की और इस नस्ल को और अधिक विकसित करने में अपनी भूमिका निभाई। डाबरमैन-पिंस्चर https://archive.org/details/isbn_9780866228060 registration Donnelly Kerry T.F.H. Publications 1988 US 8–11 9780866228060 डाबरमैन-पिंस्चर के लिए कुछ सामान्य जानकारी https://archive.org/details/basicguidetodobe00jone registration Dace Publishing 1997 US 9–11 9780932045102
ऐसा माना जाता है कि इस नस्ल के कुत्तों के विकास के लिए कई अलग-अलग नस्लों का सहारा लिया गया था, जिनमें ब्यूसरन, जर्मन पिंसर, रोटवीलर और वीमरनर शामिल हैं। वहीं अमेरिकी केनेल क्लब ने इस सूची में शॉर्टहेयर शेफर्ड और ब्लैक एंड टैन टेरियर नस्ल को भी शामिल किया है। http://www.dpca.org/breed/breed_history.htm नस्ल का इतिहास डाबरमैन-पिंस्चर क्लब ऑफ अमेरिका 24 August 2016 18 February 2016 https://web.archive.org/web/20160218235554/http://www.dpca.org/breed/breed_history.htm live
द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान अमेरिका ने इसे अपने आधिकारिक सैन्य कुत्ते के रूप में अपनाया था। 2012 और 2013 में अमेरिकी केनेल क्लब ने इसे 12वें सबसे लोकप्रिय कुत्ते के रूप में सूचीबद्ध किया था। http://www.akc.org/reg/dogreg_stats.cfm अमेरिकी केनेल क्लब द्वारा प्रस्तुत कुत्तों की पंजीकरण सांख्यिकी American Kennel Club AKC.org https://web.archive.org/web/20070716173939/http://www.akc.org/reg/dogreg_stats.cfm 16 July 2007 6 May 2014
इन्हें भी देखें
कॉकेशियन शेफर्ड (कुत्ता)
डालमेशियन (कुत्ता)
पग
सन्दर्भ
श्रेणी:श्वान
श्रेणी:जानवर
श्रेणी:पालतू पशु