411 REFERENCE · Wikipedia
रहली का सूर्य मंदिर
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
रहली सागर जिला मुख्यालय के दक्षिण-पूर्व में करीब 42 किमी की दूरी पर सुनार और देहार नदियों के संगम पर स्थित है। बुंदेलखंड में प्राचीन मंदिर बहुतायत में पाए जाते हैं। रहली भी इसका अपवाद नहीं और इसके आसपास कई सुंदर मंदिर हैं। यहां से दो किमी दूर पंढलपुर में ढाई सौ साल पुराना पंढरीनाथ का मंदिर है। यहां से करीब 5 किमी दूर तिखी में टिकी टोरिया का मंदिर है। यहां वास्तुकला की दृष्टि से एकमात्र महत्वपूर्ण वस्तु एक प्राचीन मंदिर के चबूतरे का एक भाग है।
श्रेणी:सागर ज़िला
श्रेणी:सूर्य मंदिर