411 REFERENCE · Wikipedia
मोकलसर
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
मोकलसर Mokalsar मोकलसर India Rajasthan 25.62 72.52 inline, title राजस्थान में स्थिति ज़िला बाड़मेर ज़िला प्रान्त राजस्थान देश 6925 2001 भाषा प्रचलित मारवाड़ी, हिन्दी भारतीय मानक समय +5:30
मोकलसर (Mokalsar) भारत के राजस्थान राज्य के बाड़मेर ज़िले में स्थित एक गाँव है। राष्ट्रीय राजमार्ग ३२५ यहाँ से गुज़रता है। इस गांव की स्थापना मारवाड़ नरेश राव सलखा जी के पूत्र राव जैतमाल जी राठौड़ (गढ़ सिवाना नरेश) के प्रपोत्र रावत उदा जी जैतमालोत राठौड़ ठीकाना गगराणा (नागौर) के पूत्र रावत मोकल जी जैतमालोत राठौड़ ने की थी।इस शूरवीर धरती के पूत्र रावत बीदा जी जैतमालोत जो मोकल जी के पश्चात मोकलसर के उत्तराधिकारी हुए इन्होंने अपनी सेवंत्री(मेवाड़) रुपनारायण जी की यात्रा के दौरान मेवाड़ महाराणा सांगा की रक्षार्थ अपना सर्वोच बलिदान दिया जिनकी याद में रुपनारायण जी मन्दिर में आज भी इनका स्मारक बना हुआ है।
बीदा जी जैतमालोत राठौड़ के पश्चात कालान्तर में यह ठिकाना जोधपुर महाराजा की ओर से बाला राठौड़ो को जागीर में दिया गया जो लोकतंत्र की स्थापना तक इनके आधिपत्य में रहा।
बीदा जी जैतमालोत के बलिदान के पश्चात मोकल जी के वशंज मेवाड़ के वणोल, केलवा,आगरिया सहित ४२ गांवों में वर्तमान में भी आबाद हैं।
गोड़वाड़ के चाणोद,खोड़ व जीवंद कल्ला (नाडोल) में भी मोकल जी के वशंज(जैतमालोत् राठौड़) विद्यमान है।
"Lonely Planet Rajasthan, Delhi & Agra," Michael Benanav, Abigail Blasi, Lindsay Brown, Lonely Planet, 2017, ISBN 9781787012332"Berlitz Pocket Guide Rajasthan," Insight Guides, Apa Publications (UK) Limited, 2019, ISBN 9781785731990
इन्हें भी देखें
बाड़मेर ज़िला
सन्दर्भ
श्रेणी:राजस्थान के गाँव
श्रेणी:बाड़मेर ज़िला
श्रेणी:बाड़मेर ज़िले के गाँव