Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

लीबियाई दीनार

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

دينار ليبي Libyan dinar.webp 1 dinar banknote of revised series 4, featuring Muammar al-Gaddafi LYD लीबिया 3.1% द वर्ल्ड फैक्टबुक, 2006 अनु. 1/1000 दिरहाम LD और ل.د 50, 100 दिरहाम ¼, ½ दीनार 1, 5, 10, 20, 50 दीनार सेंट्रल बैंक ऑफ लीबिया www.cbl.gov.ly लीबियाई दीनार (अरबी: دينار‎) लीबिया की मुद्रा है। इसका आईएसओ कोड "LYD" है। दीनार 1000 दिरहाम (درهم) से समविभाजित है। इसे 1971 में पाउंड के स्थान पर जारी किया गया था। इसे लीबिया केन्द्रीय बैंक द्वारा जारी किया जाता है, जो बैंकिंग व्यवस्था और ऋण का भी निर्धारण करती है। विदेशी निवेश की देखरेख के लिए 1972 में लीबियन अरब फारेन बैंक का गठन किया गया था। सिक्के वर्ष 1975 तक मिलिम्स (दिरहाम के बराबर) के नाम से पुराने सिक्के चला करते थे। 1975 में 1, 5, 10, 20, 50 और 100 मूल्यवर्ग दिरहाम जारी किए गए। इसके बाद 1979 में इन्हीं मूल्यवर्गों पर सिक्कों की दूसरी श्रृंखला जारी की गई। 2004 में ¼ और ½ दीनार के सिक्के जारी किए गए। 1, 5, 10 और 20 दिरहाम सिक्के विनिमय इकाई के तौर पर बहुत कम इस्तेमाल किए जाते हैं, हालांकि उनकी कानूनी मान्यता बरकरार है। बैंकनोट वर्ष 1971 में ¼, ½, 1, 5 और 10 दीनार मूल्यवर्ग के बैंकनोट जारी किए गए। वर्ष 2002 में 20 दीनार का नोट शामिल किया गया। 2008 में सेंट्रल बैंक ऑफ लीबिया ने 50 दीनार के नए नोट जारी किए, जिसके पृष्ठ पर मुअम्मर अल-गद्दाफी का चित्र अंकित है। गैलरी श्रेणी:मुद्रा