411 REFERENCE · Wikipedia
राष्ट्रीय राजमार्ग विकास परियोजना
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
अंगूठाकार|दाएँ|भारत के राजमार्ग
भारत में आर्थिक विकास को बढ़ावा देने के लिए सरकार ने व्यापक राष्ट्रीय राजमार्ग विकास परियोजना शुरू की है देश की अब तक की सबसे बड़ी राजमार्ग परियोजना है। इस परियोजना का क्रियान्वयन भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण द्वारा किया जा रहा है।
राष्ट्रीय राजमार्ग विकास परियोजना (एनएचडीपी I और II) की उपलब्धियां चरण I और चरण II की गतिविधियां इस प्रकार हैं :
(१) चार महानगरों - दिल्ली, मुंबई, चेन्नई और कोलकाता को 5846 किलोमीटर लंबी राजमार्ग से जोड़ने वाली योजना स्वर्णिम चतुर्भुज
(२) उत्तर-दक्षिण गलियारा और पूर्व-पश्चिम गलियारा जिसकी लंबाई 7142 किलोमीटर है और जो क्रमश: कोच्चि-सेलम स्पर मार्ग सहित श्रीनगर को कन्याकुमारी और सिलचर को पोरबंदर से जोड़ता है
(३) देश के 12 प्रमुख बंदरगाहों को जोड़ने वाले 380 किलोमीटर लंबे राष्ट्रीय राजमार्ग को चार लेन वाला बनाए जाने का प्रस्ताव है,
(४) 962 किलोमीटर लंबे अंतर्राष्ट्रीय राजमार्गों का नवीनीकरण। एनएचडीपी के पहले और दूसरे चरण के तहत कुल 14,145 किलोमीटर लंबाई के राष्ट्रीय राजमार्ग के निर्माण और नवीनीकरण के लिए 80,626 करोड़ रुपए का अनुमानित खर्च आएगा।
श्रेणी:भारत सरकार की परियोजनायें By Gajendra singh meena