Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

विज्ञान भवन, नई दिल्ली

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

अंगूठाकार|विज्ञान भवन,नई दिल्ली विज्ञान भवन, नई दिल्ली मौलाना आज़ाद रोड,नई दिल्ली-110003,भारत भारत सरकार 1956 विज्ञान भवन, नई दिल्ली (अंग्रेजी: Vigyan Bhavan) भारत की राजधानी नई दिल्ली में मौलाना आज़ाद रोड पर स्थित एक सरकारी इमारत है। सन् 1956 में बनी यह इमारत राष्ट्रीय व अन्तर्राष्ट्रीय आयोजनों के लिये प्रयोग में लायी जाती है। विज्ञान भवन में कॉमनवेल्थ मीटिंग नॉन एलाइण्ड मूवमेण्ट और सार्क समिट्स जैसे कई महत्वपूर्ण आयोजन भारत सरकार द्वारा आयोजित किये जा चुके हैं।http://www.commerce.gov.in/kpregistration/Venue.pdf Vigyan Bhavan Ministry of Commerce (Government of India) 5 अप्रैल 2014 https://web.archive.org/web/20110626124644/http://commerce.gov.in/kpregistration/Venue.pdf 26 जून 2011 dead भारत सरकार का शहरी विकास मन्त्रालय इसकी पूरी देखरेख व अनुरक्षण करता है। इस इमारत में वे सभी आयोजन सम्पन्न होते हैं जिनमें भारत के राष्ट्रपति अथवा प्रधान मन्त्री उपस्थित हों।http://estates.nic.in/WriteReadData/dlvigyanbhawanbooking/Guidelines.pdf Guildlines of Allotment Directorate of Estates 5 अप्रैल 2014 https://web.archive.org/web/20131228134429/http://estates.nic.in/WriteReadData/dlvigyanbhawanbooking/Guidelines.pdf 28 दिसंबर 2013 dead इसके अलावा राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार व हिन्दी दिवस जैसे सरकारी आयोजन भी यहीं होते हैं।http://www.hindu.com/thehindu/holnus/009200808282035.htm President to present 54th National Film Awards on Sept 2 August 28, 2008 द हिन्दू 5 अप्रैल 2014 https://web.archive.org/web/20081203181646/http://hindu.com/thehindu/holnus/009200808282035.htm 3 दिसंबर 2008 live वास्तुकला सन् 1955 में इस इमारत का नक्शा केन्द्रीय लोकनिर्माण विभाग के प्रमुख वास्तुविद आर. आई. गहलौत ने तैयार किया था। ब्रिटिश राज के जमाने की भवन निर्माण कला के तत्वों का समावेश करते हुए लुटियन की दिल्ली के भवनों के अलावा हिन्दू वास्तुकला के अतिरिक्त मुगल कालीन निर्माण-विधि का भी भरपूर उपयोग हुआ। केवल इतना ही नहीं बौद्ध कालीन शिल्प व अजन्ता की गुफाओं की कला के साथ-साथ आधुनिक वास्तु-विद्या भी काम में लायी गयी ताकि यह इमारत अपने नाम (विज्ञान भवन) को सार्थकता प्रदान कर सके।Lang Jon T. A concise history of modern architecture in India http://books.google.co.in/books?id=gxyGbhlKQXQC&pg=PA34&dq=Vigyan+Bhavan&hl=en&ei=f5HOTLvYOZGOvQP-883kDw&sa=X&oi=book_result&ct=result&resnum=10&ved=0CFUQ6AEwCTgK#v=onepage&q=Vigyan%20Bhavan&f=false 2002 Orient Blackswan 81-7824-017-3 36 5 अप्रैल 2014 https://web.archive.org/web/20140407102157/http://books.google.co.in/books?id=gxyGbhlKQXQC&pg=PA34&dq=Vigyan+Bhavan&hl=en&ei=f5HOTLvYOZGOvQP-883kDw&sa=X&oi=book_result&ct=result&resnum=10&ved=0CFUQ6AEwCTgK#v=onepage&q=Vigyan%20Bhavan&f=false 7 अप्रैल 2014 live सम्पूर्ण संरचना इस इमारत के संकुल का मुख्य सभागार (अंग्रेजी में:Plenary hall) 1200 प्रतिनिधियों के बैठने योग्य आरामदेह आवागमन में सुगम व समस्त सुविधाजनक वार्ता उपकरणों से युक्त है। इसके अतिरिक्त इसमें 65 से 375 प्रतिनिधियों की क्षमता वाले छ: छोटे हाल भी हैं जिन्हें हिन्दी में संगोष्ठी-कक्ष कहा जाता है। इमारत के अन्दर वीआईपी लाउंज, ऑफिस ब्लॉक सेक्रेट्रिएट व डॉकूमेण्टेशन सेण्टर भी बनाया गया है। यही नहीं इस भवन के अन्दर एक स्टूडियो, बिजिनेस सेण्टर व प्रदर्शनी-कक्ष भी है जिसका उपयोग कार्यक्रमों के दौरान सुरक्षा की दृष्टि से किसी भी बाह्य हस्तक्षेप से बचने के लिये किया जाता है। इसके बराबर वाली इमारत विज्ञान भवन अनेक्सी के रूप में जानी जाती है जिसमें चार कमेटी रूम के अलावा अलग से एक मीडिया सेण्टर भी है।http://estates.nic.in/WriteReadData/dlvigyanbhawanbooking/details.pdf Details of Facilities Directorate of Estates 5 अप्रैल 2014 https://web.archive.org/web/20141013193510/http://estates.nic.in/WriteReadData/dlvigyanbhawanbooking/details.pdf 13 अक्तूबर 2014 dead विज्ञान भवन अनेक्सी से बिल्कुल सटा हुआ हैदराबाद हाउस है जिसमें भारत सरकार के उप राष्ट्रपति का निवास है। विज्ञान भवन के अन्दर आयोजित होने वाले सभी कार्यक्रमों में खानपान व कैटरिंग आदि की सुविधा अशोका होटल और भारतीय पर्यटन विकास विभाग मिलकर उपलब्ध कराते हैं।Vigyan Bhawan https://web.archive.org/web/20140407082421/http://www.itdccop8.org/vigyan_bhawan_-_the_venue.htm 7 अप्रैल 2014 ITDC website. सन्दर्भ बाहरी कड़ियाँ विज्ञान भवन - सम्पत्ति निदेशालय पर विज्ञान भवन - विकिमैपिया पर श्रेणी:दिल्ली की इमारतें