411 REFERENCE · Wikipedia
ईटीवी नेटवर्क
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
ईटीवी नेटवर्क एक भारत सबसे बड़ा सैटलाइट उपग्रह टेलिविज़न नेटवर्क है। इस नेटवर्क पर मीडिया बैरॉन रामोजी राव का एकाधिकार है। ईटीवी शायद एकाधिकार वाला देश का पहला मीडिया नेटवर्क है। ईटीवी नेटवर्क का मुख्यालय हैदराबाद के विश्वप्रसिद्ध रामोजी फिल्मसिटी में स्थित है। ईटीवी नेटवर्क के अंतर्गत बारह टेलीविजन चैनल संचालित हो रहे हैं, जो चौबीसों घंटे समाचार, शिक्षा, मनोरंजन और ज्ञान-विज्ञान से संबंधित कार्यक्रम प्रसारित किए जाते हैं।
जब नब्बे के दशक में भारत में सैटेलाइट टीवी क्रांति का जन्म हुआ, उसी समय आंध्रप्रदेश के ईनाडू तेलुगु दैनिक ने तेलुगु भाषा में एक चैनल की शुरुआत की। तेलुगु से एक चैनल की शुरुआत हुई, मगर जल्द ही ईटीवी नेटवर्क ने देश के विभिन्न क्षेत्रीय भाषाओं में कई चैनलों की शुरुआत की। बंगाली, ऊर्दू, कन्नड, गुजराती, मराठी सहित हिंदी में चार चैनल खोले गए। ईटीवी का भारत में सबसे बड़ा न्यूज रिपोर्टिंग नेटवर्क है, जो जिला और प्रखंड स्तर तक फैले हुए हैं। ईटीवी नेटवर्क का प्रबंधन न्यूजटुडे प्राइवेट लिमिटेड के हाथ में है। ईटीवी के चैनल समाचार के साथ साथ ज्ञान-विज्ञान और मनोरंजन के कार्यक्रम प्रसारित करते हैं।
ईटीवी उत्तरप्रदेश/उत्तराखंड
ईटीवी का यह नेटवर्क अब टीवी 18 ग्रुप के हाथ चला गया है। आर्थिक अखबारों में छपी खबरों के मुताबिक देश के दिग्गज कारोबारी मुकेश अंबानी अब ईटीवी नेटवर्क के मालिक है और टीवी 18 का उसमें शेयर है। टीवी 18 ने धीरे-धीरे ईटीवी को अपने हाथों में समेटना शुरू कर दिया है। सूत्रों के मुताबिक अगले कुछ महीनों में हैदराबाद से ईटीवी का मुख्यालय दिल्ली अथवा नोयडा में स्थानांतरित कर दिया जायेगा।
ईटीवी मध्यप्रदेश/छत्तीसगढ़
ईटीवी उर्दू
ईटीवी गुजराती
ईटीवी मराठी
ईटीवी कन्नड
ईटीवी उड़िया
ईटीवी बांग्ला
ईटीवी
ईटीवी-2
श्रेणी:टेलिविज़न संगठन