Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

नीरज कयाल

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

नीरज कयाल २८ सितम्बर १९७९ गुवाहाटी, भारत बेंगळूरु भारतीय संगणक विज्ञान माइक्रोसॉफ्ट रिसर्च, भारत भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान कानपुर मणीन्द्र अग्रवाल ऐकेएस पराएमीलिटी टेस्ट गोडेल पुरस्कार (२००६) नीरज कयाल एक भारतीय संगणक वैज्ञानिक है। उन्होंने मणीन्द्र अग्रवाल और नितिन सक्सेना के साथ मिलकर ऐकेएस पराएमीलिटी टेस्ट का प्रस्ताव रखा।Bornemann, F. Primes is in P: A Breakthrough for "Everyman" https://web.archive.org/web/20090318110722/http://www.ams.org/notices/200305/fea-bornemann.pdf 18 मार्च 2009 . Notices of the AMS, May 2003. इस अनुसंधान ने दुनिया भर में ध्यान आकर्षित किया। इसी कार्य के लिए, अपने सह लेखकों के साथ, उन्हें प्रतिष्ठित गोडेल पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया। प्रारंभिक जीवन कयाल का जन्म और परवरिश गुवाहाटी, भारत में हुई। सन् १९९६ में उन्हें राष्ट्रीय प्रतिभा खोज परीक्षा छात्रवृत्ति और जगदीश बोस राष्ट्रीय विज्ञान प्रतिभा खोज छात्रवृत्ति प्राप्त हुई। सन १९९७ में उन्हें भारतीय राष्ट्रीय गणित ओलंपियाड के लिए भी चुना गया। सन् २००२ में भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान कानपुर के संगणक विज्ञान विभाग से बी. टेक. करते हुए उन्होंने अपनी स्नातक स्तर की पढ़ाई पूरी की। आईआईटी कानपुर के संगणक विज्ञान एवं अभियांत्रिकी विभाग से सैद्धांतिक संगणक विज्ञान के क्षेत्र में कयाल ने अपनी पीएचडी प्राप्त की। तत्पश्चात्, उन्होंने रुत्गेर्स विश्वविद्यालय से पोस्ट डॉक्टरेट पूरा किया। वर्तमान में वे एक शोधक के रूप में माइक्रोसॉफ्ट रिसर्च, भारत के साथ काम कर रहे हैं। पुरस्कार एवं सम्मान उन्हें कम्प्यूटेशनल जटिलता सिद्धांत में अपने कार्य के लिए आईआईटी कानपुर ने विशिष्ट छात्र पुरस्कार प्रदान किया। निजी जीवन ९ मार्च २००८ को उनका विवाह निधि गुप्ता से हुआ, जो ड्यूश बैंक में कार्यरत थी। सन्दर्भ बाहरी कड़ियाँ मुखपृष्ठ. Distinguished Alumnus Award Profile: Neeraj Kayal at the IIT Kanpur Alumni Association. Kayal and Saxana, Polynomial Identity Testing for Depth 3 Circuits, ECCC Neeraj Kayal, Recognizing Permutation Functions in Polynomial Time, ECCC श्रेणी:भारतीय संगणक वैज्ञानिक श्रेणी:भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान के लोग श्रेणी:गोडेल पुरस्कार विजेता श्रेणी:जीवित लोग श्रेणी:भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान कानपुर के पूर्व छात्र श्रेणी:1979 में जन्मे लोग