411 REFERENCE · Wikipedia
महालसा नारायणी मन्दिर
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
महालसा नारायणी मन्दिर Mahalasa Narayani Temple Mahalasatemplesamai.jpg महालसा मन्दिर India Goa गोवा में स्थान 15.441 N 73.973 E type:landmark_region:IN inline,title गोवा उत्तर गोवा ज़िला मार्दोल म्हालसा देवी
महालसा नारायणी मन्दिर भारत के गोवा राज्य के मार्दोल कस्बे में स्थित देवी महालसा को समर्पित एक हिन्दू मन्दिर है।
पीठासीन देवी
महालसा को मोहिनी के साथ पहचाना जाता है, जो भगवान विष्णु का एक स्त्री-अवतार थीं। महालसा के चार हाथ है जो एक त्रिशूल, एक तलवार, एक कटा हुआ सिर, और एक पीने का पात्र धारण किए होते हैं। वह प्रणाम की मुद्रा-युक्त एक दानव या पुरुष के ऊपर खड़ी होती हैं, और उनका बाध या शेर कटे हुए सिर से गिर रहे खून को चाट रहा होता है। वे यज्ञोंपवीत (जनेउ) धारण किए हुए भी रहती हैं, जो आमतौर पर देवताओं द्वारा धारण किया जाता है। गौड़ सारस्वत ब्राह्मण और गोवा तथा दक्षिण कनारा के वैष्णव उन्हें मोहिनी रूप में पहचानते हैं और उन्हें नारायणी और राहू-मथानी (राहू वधकर्ता) नामों से बुलाते हैं, जैसा की भविष्य पुराण में कहा गया है।V. P. Chavan Vaishnavism of the Gowd Saraswat Brahmins and a few Konkani folklore tales Asian Educational Services. 26–7 http://books.google.com/?id=SBWQIDwNWx4C&pg=PA26&dq=mahalasa&cd=5&q=mahalsa 978-81-206-0645-6 1991
जबकि इस मन्दिर में, महालसा देवी को मोहिनी और भगवान विष्णु से जोड़ा जाता है, खन्दोबा सम्प्रदाय में, उन्हें देवी पार्वती और खन्दोबा (शिवजी का एक रूप और पार्वती जी के पति) के रूप में माना जाता है।
इन्हें भी देखें
मार्दोल
सन्दर्भ
श्रेणी:गोवा में हिन्दू मन्दिर
श्रेणी:उत्तर गोवा ज़िले में हिन्दू मन्दिर