411 REFERENCE · Wikipedia
क्रिकेट अंपायर
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
क्रिकेट में, अंपायर एक ऐसा व्यक्ति होता है, जिसे क्रिकेट के मैदान पर होने वाली घटनाओं पर क्रिकेट के नियमानुसार निर्णय लेने का अधिकार होता है। इनके द्वारा गेंदबाजी की वैधता का निर्णय लेने के अलावा, विकेट हेतु की गई अपील और खेल के सामान्य संचालन नियमानुसार किया जाता है, साथ ही अंपायर गेंदबाजी का रिकॉर्ड भी रखता है और ओवर पूरा होने की घोषणा करता है।https://www.jagranjosh.com/general-knowledge/procedure-to-become-bcci-umpire-in-hindi-1549436072-2 भारतीय क्रिकेट बोर्ड में अंपायर बनने की क्या प्रक्रिया है? 2019-12-26 Jagranjosh.com 2021-01-30
एक क्रिकेट अंपायर को रेफरी के साथ भ्रमित नहीं होना चाहिए, जो आमतौर पर यह केवल अंतरराष्ट्रीय मैचों की अध्यक्षता करते हैं और खेल के परिणाम को प्रभावित करने वाले कोई निर्णय नहीं लेते हैं।
कीर्तिमान
इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) द्वारा उन अंपायरों को गोल्डन बेल्स अवार्ड दिया जाता है, जिन्होंने 100 टेस्ट मैचों में अंपायरिंग की है।
सर्वाधिक टेस्ट मैच में अंपायरिंग करने वाले:http://stats.cricinfo.com/ci/content/records/283783.html Cricinfo Most matches as an umpire: Test 7 May 2014
अंपायरकार्यकालमैचJamaica स्टीव बकनर 1989–2009 128PAK अलीम डार 2003– 129http://www.espncricinfo.com/pakistan/content/player/39157.htmlRSA रूडी कोएर्टजन 1992–2010 108
सन्दर्भ
श्रेणी:क्रिकेट अम्पायर
श्रेणी:क्रिकेट शब्दावली