Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

अमाल सिल्वा

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

संपथवाडुगे रोहिता सिल्वा (जन्म; १२ दिसम्बर १९६०, मोरातुवा, श्रीलंका) एक पूर्व श्रीलंकाई क्रिकेट टीम के खिलाड़ी है, जिन्होंने १९८३ से १९८८ तक ९ टेस्ट और २० वनडे में खेले थे। ये एक बाएं हाथ के विकेटकीपर और बल्लेबाज थे और श्रीलंका के लिए बल्लेबाजी की शुरुआत भी किया करते थे। == शिक्षा == अमाल सिल्वा ने प्रिंस ऑफ वेल्स कॉलेज, मोरातुवा और सेंट पीटर कॉलेज, कोलंबो में अपनी शिक्षा पूर्ण की थी। == अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट कैरियर == अमाल सिल्वा ने अपने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट कैरियर की शुरुआत ११ मार्च १९८३ को एक टेस्ट मैच खेलकर की थी और वो टेस्ट मैच न्यूज़ीलैंड टीम के खिलाफ खेला गया था। === टेस्ट क्रिकेट कैरियर === अमाल सिल्वा ने अपने क्रिकेट कैरियर की शुरुआत टेस्ट मैच से की थी। इन्होंने अपना पहला टेस्ट क्रिकेट मैच ११ मार्च १९८३ को न्यूज़ीलैंड टीम के खिलाफ की थी। इन्होंने अपने टेस्ट कैरियर में मात्र ९ मैच ही खेले थे जिसमें इन्होंने २५.२१ की बल्लेबाजी औसत से ३५३ रन बनाए थे जिसमें इनके दो शतक भी शामिल है। इनका टेस्ट में सर्वाधिक स्कोर १११ रन रहा है। ये विकेट-कीपर भी रह चुके हैंतो इन्होंने विकेट के पीछे और क्षेत्ररक्षण में ३३ कैच और विकेट के पीछे १ स्टम्प भी किया था। === एक दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट कैरियर === अमाल सिल्वा ने अपने एक दिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट कैरियर की शुरुआत ०३ नवम्बर १९८४ को न्यूज़ीलैंड के खिलाफ की थी और अंतिम मैच २५ अक्टूबर १९८५ को पाकिस्तान के खिलाफ खेला था। इन्होंने अपने पूरे एक दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट कैरियर में कुल २० मैच खेले थे जिसमें २२.०५ की बल्लेबाजी औसत से ४४१ रन बनाए थे। इसके अलावा इन्होंने वनडे क्रिकेट में शतक तो नहीं लगा पाये लेकिन ३ अर्धशतक जरूर लगाए थे। सिल्वा ने विकेट कीपर के तौर पर १७ कैच किये थे जबकि ३ स्टम्प आउट भी करने का नाम है। इस प्रकार अमाल सिल्वा ने अपने क्रिकेट जीवन में कुल २९ अंतर्राष्ट्रीय टेस्ट+वनडे मैच खेले है जिसमें इन्होंने ७९४ रन बनाये। जबकि विकेटकीपिंग में इनके ५० कैच और ४ स्टम्प आउट भी रहे है। === टेस्ट क्रिकेट में लगाये गए शतकों की सूची === == सन्दर्भ ==