Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

चक, बहराइच

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

चक चक Chak چک गाँव Jama masjid chak.jpg जामा मस्जिद चक दक्षिण साइट से खींचे हुए फोटो का दृश्य India Uttar Pradesh#India#Asia# मानचित्र पर चक की अवस्थिति right 27 28 45.4908 N 81 28 37.4376 E भारत 25px उत्तर प्रदेश 15pxबहराइच 832 देश राज्य जिला ब्लाॅक ग्राम पंचायत रामगढ़ी तजवापुर डाकघर मैला सरैयां चंदा अंसारी लोकतांत्रिक श्रीमती बानों पत्नी (मुनीर अहमद अंसारी) आनंद कुमार गोंड सुरेश्वर सिंह मौलाना मुहम्मद सईद साहब क़ासमी शेहरे आलम अंसारी निर्दलीय ग्राम प्रधान सांसद MP विधायक MLA समाजिक कार्यकर्ता समाजिक कार्यकर्ता 832 भाषा अधिकारिक हिंदी बोलचाल की भाषा हिंदी उर्दू अवधी लिखने पढ़ने की भाषा हिंदी उर्दू अंग्रेज़ी और अरबी चक गाँव के कुछ मशहूर लोग अंसारी मुबीन अहमद, शेहरे आलम, मास्टर अबू शहमा, वजहुल कमर, कक्कू अंसारी, सलीम अहमद, मौलाना रियाज अहमद क़ासमी, हाफिज वहीदुद्दीन (बब्बन हाफीजी), हाफिज मोहम्मद जबिर, गौस मोहम्मद, मुस्ताक अली, बरकत अली, मोहम्मद अकरम, मास्टर शमसूल हक़, मास्टर मोहम्मद हलीम, अत्ताउल्लाह, सुलेमान अंसारी, मोइनुद्दीन अंसारी, मौलवी नूर मोहम्मद, हाफिज ओबैदुर रहमान, हाफिज मुतिउल्लाह,नूरुल्लाह। राईनी शमशेर अहमद, महबूब अहमद, मोहम्मद हनीफ, हाफिज नूर अली, मोहम्मद इमरान, मोहम्मद आजम। +5:30 भारतीय मानक समय पिनकोड 271902 टेलिफ़ोन कोड 05255 गाड़ियां यूपी-40 चक (अंग्रेज़ी Chak) (उर्दू چک) एक गाँव है जो भारत देश के राज्य उत्तर प्रदेश के जिला बहराइच में पड़ता है। यह गांव महसी तहसील के अन्तर्गत आता है तजवापुर इस गांव का ब्लाक है और थाना बौंडी है। रामगढ़ी इस गांव की ग्राम पंचायत है। इस गाँव से 2 किलोमीटर की दूरी पर खैरा बाज़ार पड़ता है। चक गाँव के लोग वहीं से घर की जरूरतों का सामान लेकर आते हैं। चक गाँव के पूरब दिशा में एक बड़ी बाजार फखरपुर और दक्षिण दिशा में जैतापुर बाजार है।http://www.onefivenine.com/india/villages/Bahraich/Tajwapur/Chak चक गाँव के बारे में जानकारी के लिए यहां क्लिक करें onefivenine. Com 24 मई 2020http://up24x7news.com/do-not-get-a-bike-in-dowry/ चक गाँव up24x7news.Com 24 मई 2020 2 नवंबर 2023 https://web.archive.org/web/20231102185828/http://up24x7news.com/do-not-get-a-bike-in-dowry dead नाम की उत्पत्ति चक नाम की उत्पत्ति अवधी भाषा से हुई है उत्तर प्रदेश में खेतों को चक भी कहते हैं। कुछ पुराने लोगों से सुना गया है कि चक गाँव की जगह पर पहले एक घना जंगल था। उसी जंंगल के पास ही कुछ मुस्लिम रहते थे जैसे भागू अंसारी और उनके लड़के सलाबत अंसारी और एक ठाकुर साहब का घर था। लेकिन उस गाँव का कोई नाम नहीं था। जब उस गांव में चंदा अंसारी और उनके भाई करिया अंसारी आए जो लखनऊ जिला के काकोरी, गाँव से आये हुए थे। तो वह ठाकुर साहब बोले की चंदा भाई आप मेरे इस चक (खेत) में अपना घर बना लो चंदा अंसारी ने उसी चक में घर बना लिया तभी से उस गाँव का नाम चक पड़ गया। इतिहास चक गाँव का इतिहास काफी पुराना है, इस गाँव का इतिहास गाँव बनने के समय से शुरू होता है, गांव के पुराने लोग से गांव के इतिहास के बारे में जानकारी प्राप्त होती रही है, जैसा कि गांव के पुराने लोगों का कहना है कि यहां पर गाँव बनने से पूर्व यहां पर एक घना जंगल हुआ करता था, यह बात लगभग 200 साल पुरानी है जब इस गाँव का उदय हुआ, इस गाँव के सबसे पहले दो या अधिक घर थे जिसमें एक घर ठाकुर साहेब का था और दूसरा घर सलाबत अंसारी का था जोकि जंगल के किनारे पर स्थित था, उस समय गांव का कोई अधिकारिक नाम नहीं था, जब इस गाँव में चंदा अंसारी और उनके भाई करिया अंसारी का आगमन हुआ जोकि लखनऊ के करीब ककोरी गाँव से आए हुए थे, तो वह ठाकुर साहेब ने चंदा अंसारी से कहा कि चंदा भाई आप हमारे इस चक में अपना घर बना लो, चक यानी मेरे खेत में, तो चंदा अंसारी ने ठाकुर साहब के चक में अपना घर बना लिया, तभी से इस गाँव अधिकारिक नाम चक हो गया, इसके बाद और भी अलग अलग जगहों से लोग आते गये और आज एक बड़ा से गांव बन गया है, भारत की आज़ादी से पहले यह गाँव रेहुवा स्टेट का हिस्सा था, जोकि ब्रिटिश शासन के दौरान एक छोटी सी आज़ाद रियासत थी जिसका मुख्यालय बेड़नापुर में सरयू नदी के किनारे स्थित था, रेहुआ रियासत का वह क़िला आज भी मौजूद है। चंदा अंसारी के पोते हफीजुर्रहमान अंसारी बताते हैं कि जब गांधी जी ने भारत छोड़ो आंदोलन की शुरूआत की थी तब चक गाँव के बहुत सारे नवजवानों ने आन्दोलन में बढ़चढ़कर हिस्सा लिया था, हफीजुर्रहमान अंसारी और रवन्नक सलमानी मुख्य थे, इसके अलावा जमीलुर्रहमान अंसारी जो बाद में अपनी ससुराल सीतापुर जिले के करसा गाँव में बस गए थे, और हबीबुर्रहमान अंसारी ने भी मुख्य भूमिका निभाई थी, जिस समय भारत को आज़ादी मिली थी उस वक्त गाँव के लोग बहुत खुश थे, जब देश आजाद हो गया भारत की सारी रियासतें खत्म हो गई और लोकतंत्र देश में आ गया, तब गांव के कुछ लोगों ने अपना व्यापार चालू किया, कुछ लोग गाँव छोड़कर शहर में कमाई करने के लिये चले गए और कुछ घर पर ही खेती मजदूरी करने लगे, हबीबुर्रहमान अंसारी ने लकड़ी की ठेकेदारी का काम शुरू किया था, उस समय उन्होंने बहुत पैसा कमाया 1980 से 90 के दसक में चक गाँव के लोग पैसा ज्यादा होने के कारण हबीबुर्रहमान अंसारी को महाजन कह कर बुलाते थे, महाजन यानी जिसके पास पैसा ज्यादा हो मालदार हो, फिर धीरे धीरे कुछ लोग लखनऊ कानपुर, दिल्ली, मुम्बई, कोलकाता और हैदराबाद की ओर चले गए वहां पर उन लोगों ने बहुत अच्छी कमाई की और कुछ लोगों ने तो अपना खुदका घर बना कर वहीं के हो गये। काम-धंधा इस गांव के लोग मुख्य रूप से किसान हैं। कृषि का कार्य करते हैं। खेतीबाड़ी और कुछ लोग गाँँव से बाहर दिल्ली, मुम्बई, लखनऊ, बंगलौर, हैदराबाद, पुणे, चण्डीगढ़, और भी भारत के कई शहरों में काम करते हैं। और कुछ लोग भारत से बाहर विदेश में रहते हैं जैसे कि सउदी अरब, कुवैत, संयुक्त अरब अमीरात, क़तर, ओमान, आदि देशों में काम करते हैं। कृषि मुख्य फसलें गाँव की मुख्य फसलों में गन्ना, धान गेहूँ और मकई, ज्वार, जई, और बजड़ी है। और भी कई तरह की फसलें उगाई जाती हैं जैसे कि तिलहन (सरसों) उरद दाल अरहर दाल मूंग दाल बक्कल और चना आदि उगाया जाता है। सब्ज़ियाँ गाँव में यह सब सब्जियां उगाई जाती हैं जैसे कि आलू, कद्दू, लौकी, पालक, मटर, भिंडी, तोरई, गाजर, मूली, शलजम, फूल गोभी, पत्ता गोभी, टमाटर, परवल, कुंदरू, चिचिड़ा, अरवी, बैंगन, करेला, कटहल, खीरा, और ककड़ी आदि उगाते हैं। फल चक गाँव में बहुत से किस्म के फल पाये जाते हैं जैसे कि आम अमरूद, पपीता, शरीफा, केला, जामुन, गूलर, बड़हल, बेर, शहतूत, महुआ, अमबार, आमला, करौंदा और इमली आदि के पेेड़ पाये जाते हैं। मसाले गाँव में मसालों की खेती की जाती है जैसे कि हल्दी, धनिया, मिर्च, लहसुन, प्याज, अदरक, सौंफ, जीरा, कलौंजी, अजवायन और मेथी आदि मसालों को उगाया जाता हैं। साग साग का क्या पूंछना साग तो आपको साल में 12 महीने मिल जाएगा इस गाँव में तरह-तरह का साग लगाया जाता है जैसे कि चौलाई, मरसा, बथुआ, करमुआ, सोया, और मेथी आदि साग उगाते हैं। यहां का मुख्य साग सरसों है जो ठंडी के मौसम में होता है। सरसों की और भी बहुत सारी किस्में होती हैं। जैसा कि लाही, लाहा, और राई आदि। सिंचाई के साधन इस गाँव के पश्चिम में सरयू नहर (इमामगंज राजवाहा) है ज्यादा तर लोग इसी नहर से सिंचाई करते हैं और कुछ लोग इस गांव के चारों तरफ तालाब हैं उस से सिंचाई करते हैं। और किसी - किसी के खेतों में बोरवेल है वह लोग उस से सिंचाई करते हैं पुरबै तलवा पूरब तालाब का नाम चक गांव के पूर्व दिशा में होने के कारण पड़ा है। यह एक बड़ा तालाब है जो 2 ग्राम पंचायतों में पड़ता है। एक है रामगढ़ी ग्राम पंचायत और दूसरी है खैरा ग्राम पंचायत। यह तालाब चक गांव से लगभग 150 मीटर की दूरी पर स्थित है। इस तालाब के किनारे से निकलने वाली सड़क का नाम चक लिंक रोड है। और उस सड़क पर बनी पुलिया बहुत ही सुंदर जगह है। चक गांव के लोग देर रात तक इस पुल पर बैठे रहते हैं। इस तालाब में कई तरह की मछलियां पक्षी और जल लिली हैं। लोग शाम को इस तालाब के किनारे बैठकर मनोरंजन करते हैं। सुबह और शाम को इस तालाब का नजारा देखते ही बनता है। पेड़ पौधे पेड़ों में यहां पर सबसे अधिक पोपलर और यूकेलिप्टस के पेड़ लगाये जाते हैं और भी बहुत से वृक्ष होते हैं जैसे बबूल (कीकर) शीशम सेमल, नीम महुुआ सागौन, लसोर, नहसूत, शहतूत कटगूल्लर, सिहोर, पकड़िया, पीपल बेर बेल, कन्डैल, अढ़वल शहीजन कदम, रबर प्लान्ट शीबबूल, बांस, गुलमोहर और बकैना, के पेड़ होते हैं। पालतूपशु पालतू पशुओं में गाय, भैंस, बकरी, बतख, मुर्गी, और बहुत से कुक्कुट पालन,(मुर्गी फार्म) मत्स्य पालन, (मछली पालन) भी हैं जानवरों की दवा के लिए यहां से 1.5 किलोमीटर नगदिलपुर चंगिया ग्राम में एक पशु अस्पताल हैं चिकित्सा के साधन चिकित्सा के क्षेत्र में यहां पर कोई भी अस्पताल मौजूद नहीं है। गाँव से 2 किलोमीटर की दूरी पर सरकारी प्राथमिक स्वास्थ सेवा केन्द्र खैरा बाज़ार में है। इसके अलावा एक और स्वास्थ्य सेवा केन्द्र है जो रामगढ़ी पंचायत के पाठक पट्टी गाँव में स्थित है। वहां से गांव के लोग दवा आदि लेते हैं, और चक गाँव से 22 किलोमीटर की दूरी पर बहराइच शहर हैै। वहां पर जिला अस्पताल हैै वहां से औषधियां लेते हैं बहराइच शहर में और भी कई बड़े -बड़े प्रााइवेट हॉस्पिटल हैं। गाांववासी वहां से भी दवाइयां लेते हैं। कैसे पहूंचें आप अगर यहां हवाई जहाज से जा रहे हैं तो यहां का नजदीकी एयरपोर्ट (हवाई अड्डा) यहां से 110 किलोमीटर लखनऊ में अमौसी अंतर्राष्ट्रीय विमानक्षेत्र है आप वहाँ से जा सकते हैं और रेलगाड़ी से जा रहे हैं तो यहां से 22 किलोमीटर की दूरी पर बहराइच रेलवे स्टेशन और 45 किलोमिटर नजदीकी रेलवे स्टेशन जरवल रोड है। आप सड़क द्वारा जा रहे हैं तो लखनऊ बहराइच राष्ट्रीय राजमार्ग से मरौचा मोड़ उतर कर टैक्सी पकड़ कर भोला बगिया उतर कर चक गाँव जा सकते हैं। भूगोल इसकी औसत ऊंचाई 126 मीटर (413 फीट) है।निर्देशांक 27 28 50 N 81 28 30 E है। अप्रैल से जुलाई तक गर्म ग्रीष्मकाल के साथ चक गांव में गर्म आर्द्र उपोष्णकटिबंधीय जलवायु होती है। बरसात का मौसम जुलाई से मध्य सितंबर तक होता है। दक्षिण-पश्चिम मानसूनी हवाओं से चक में औसत वर्षा होती है, और कभी-कभी जनवरी में ललाट वर्षा होती है।  सर्दियों में अधिकतम तापमान लगभग 25 डिग्री सेल्सियस (77 डिग्री फारेनहाइट) और न्यूनतम -1 से 7 डिग्री सेल्सियस (30 से 45 डिग्री फारेनहाइट)  लगभग होता है।  नवंबर के अंत से फरवरी के मध्य तक कोहरा काफी पड़ता है। मध्य दिसंबर से मध्य जनवरी में काफी ज्यादा पाला पड़ता है जिसकी वजह से ठंड ज्यादा होती है। ग्रीष्मकाल बेहद गर्म होता है, जिसमें तापमान 40 से 47 डिग्री सेल्सियस (104 से 117 डिग्री फारेनहाइट ) तक बढ़ जाता है,मई जून के महीने में गर्म लू और तेज हवाएं चलती हैं, कभी-कभी आंधी तूफ़ान भी आ जाते हैं। बर्षा औसत ऊंचाई 30 डिग्री सेल्सियस के उच्च स्तर पर होती है।  औसत वार्षिक वर्षा १,९०० सेंटीमीटर (७५० इंच) (लगभग) है। रहन-शहन इस गांव के पुरुष लोग कुर्ता पैजामा सलवार कमीज़, लुंगी और कुछ लोग पैंट शर्ट और टी-शर्ट पहनते हैं। और औरतें सलवार सूट पंजाबी सूट और साड़ी बुर्क़ा पहनती हैं।https://www.jagran.com/uttar-pradesh/bahraich-12875075.html मारपीट में तीन घायल दो गंभीर jagran.com 11 सितंबर 2015 https://web.archive.org/web/20190424062550/https://www.jagran.com/uttar-pradesh/bahraich-12875075.html 24 अप्रैल 2019 livehttps://www.jagran.com/uttar-pradesh/bahraich-12585072.html पत्नी पर किया धारदार हथियार से हमला jagran.com 11 जुलाई 2015 https://web.archive.org/web/20190426152839/https://www.jagran.com/uttar-pradesh/bahraich-12585072.html 26 अप्रैल 2019 live https://circle.page/bahraich/news/UP9210140 समाजवादी पार्टी के पूर्व विधायक प्रत्याशी 285-महसी विधानसभा क्षेत्र के डाॅ राजेश तिवारी चक गाँव के मौलाना मुहम्मद सईद क़ासमी साहब से मुलाकात की Circle.page 6 नवंबर 2021 6 नवंबर 2021 https://web.archive.org/web/20211106161145/https://circle.page/bahraich/news/UP9210140 dead शासन ग्राम पंचायत: रामगढ़ी वर्तमान प्रधान: श्रीमती बानों https://share.google/h59l40lvIno9GU57t Panchayati Raj Department - Govt of Uttar Pradesh Panchayatiraj.up.nic.in ९ जुलाई २०२५ जिला पंचायत सदस्य क्षेत्र: तजवापुर वार्ड नंबर ३३ वर्तमान जिला पंचायत सदस्य: भारत लाल पांडे (ददुआ) (बीजेपी) ब्लॉक प्रमुख क्षेत्र: तजवापुर वर्तमान ब्लॉक प्रमुख: ममता अवस्थीhttps://share.google/EPtnnI27BhMBtSb1s ब्लॉक प्रमुख चुनाव :बहराइच में पांच ब्लॉकों पर भाजपा तो दो पर निर्दलीय काबिज, सपा का नहीं खुला खाता www.amarujala.com ०९ जुलाई २०२५(बीजेपी) विधानसभा क्षेत्र: महसी वर्तमान विधानसभा विधायक: सुरेश्वर सिंह, (बीजेपी) लोकसभा क्षेत्र: बहराइच मौजूदा लोकसभा सांसद: आनंद कुमार गोंड, (बीजेपी) भाषा आधिकारिक भाषा हिन्दी है बोलचाल की भाषा अवधी, उर्दू, और हिंदी हैै। जनसांख्यिकी शिक्षा शिक्षा के क्षेत्र में उस गाँव के अंदर एक धार्मिक स्कूल मदरसा इस्लामिया अनवारुल उलूम चक और एक सरकारी स्कूल प्राथमिक विद्यालय चक है।thumb|गाँव के उत्तर पूर्व में स्थित प्राथमिक विद्यालय चक खेल इस गाँव के मुख्य खेल क्रिकेट और कबड्डी हैं। और भी कई तरह के खेल खेले जाते हैं। जैसे कि कैरम, शतरंज, खो-खो, सुरबुघी (16 बीड्स) गिल्ली डंडा कँचे फुटबॉल, तैराकी, कुश्ती और पतंग उड़ाना आदि। इबादत गाहें thumb|चक गाँव के बीच में कुआं के पास स्थित (जामा मस्जिद चक) इबादत गाहों में एक मस्जिद (जामा मस्जिद चक) है जहां पर पाँच समय की नमाज़ पढ़ी जाती है। और गांव से पश्चिम की तरफ 500 मीटर की दूरी पर एक तारापुर गांव है वहां पर गाँव का ईदगाह है जहां पर लोग ईद (ईद उल-फ़ित्र) बकरीद (ईद-उल-अज़हा) और नमाज़ ए-जनाज़ा पढ़ते हैं। ईदगाह के पास ही कब्रिस्तान भी है। इन्हें भी देखें बहराइच बौंडी खैरा बाज़ार रामगढ़ी तजवापुर जानकीनगर बहादुरगंज रामपुर मथुरा पैगम्बरपुर बाहरी कड़ियाँ /Chak - Facebook /चक सिटी - फेसबुक पर सन्दर्भ 1-http://www.onefivenine.com/india/villages/Bahraich/Tajwapur/Chak 2-मारपीट में तीन घायल, दो गंभीर https://web.archive.org/web/20190204174602/https://m.jagran.com/lite/uttar-pradesh/bahraich-12875075.html 3- पत्नी पर किया धारदार हथियार से हमला https://web.archive.org/web/20190209124122/https://m.jagran.com/lite/uttar-pradesh/bahraich-12585072.html श्रेणी:बहराइच ज़िले के गाँव __DISAMBIG__ श्रेणी:गाँव श्रेणी:उत्तर प्रदेश के गाँव श्रेणी:भारत के गाँव