411 REFERENCE · Wikipedia
हरि किशन तलवार
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
Hari Kishan Talwar.jpg हरि किशन तलवार हरि किशन सरहदी 1908 1 2 yes जालन्धर, मरदन जिला, उत्तर-पश्चिमी सीमान्त प्रान्त, ब्रितानी भारत (वर्तमान समय में खैबर पख्तूनख्वा, पाकिस्तान) 1931 6 9 1908 1 2 yes मियाँवाली जेल, पंजाब फांसी पर लटकाने से भारतीय स्वतंत्रता आन्दोलन भगत राम तलवार (भाई)
हरि किशन तलवार (2 जनवरी 1908-9 जून 1931) उत्तर-पश्चिम सीमांत प्रांत के एक भारतीय क्रांतिकारी थे। वह मुख्य रूप से पंजाब के गवर्नर सर जेफ्री डी मॉन्टमोरेन्सी की हत्या के प्रयास के लिए जाने जाते हैं। वे भगत सिंह के युवा शिष्य थे। उन्हें 9 जून 1931 को मियांवाली जेल में फांसी दी गई थी।
प्रारंभिक जीवन और परिवार
हरि किशन का जन्म 2 जनवरी 1908 को हुआ था। वे उत्तर-पश्चिम सीमांत प्रांत के मर्दन जिले के जालंधर के छोटे से गाँव के रहने वाले थे। स्वतंत्रता की चाहत उन्हें अपने पिता लाला गुरुदास मल से विरासत में मिली। उनके पिता एक शिकारी थे और उन्होंने हरि किशन को निशानेबाजी में प्रशिक्षित किया था। हरि किशन की माता का नाम मथुरा था। उन्होंने अपने बच्चों में विदेशी शासन और श्वेत शासकों की सभी अत्याचारकारी नीतियों के खिलाफ घृणा पैदा की। देश के युवा, क्रांतिकारी विचारों से जल रहे थे।
युवा हरि किशन ने लाहौर षड्यंत्र मामले में भगत सिंह और अन्य लोगों का तथा काकोरी षड्यंत्र मामले में राम प्रसाद बिस्मिल और अशफाकुल्ला खान के मुकद्दमों को ध्यानपूर्वक अनुसरण किया। भगत सिंह के अदालती बयानों का उन पर गहरा प्रभाव पड़ा। वे इस बात से आश्वस्त हो गए कि केवल साहसी और आत्म-बलिदान करने वाले युवाओं द्वारा की गई क्रांति ही ब्रिटिश साम्राज्य से स्वतंत्रता दिला सकती है। उन्होंने सोच लिया कि जब देश की मर्दानगी की परीक्षा हो रही हो तो वे तटस्थ नहीं बने रह सकते।
हरि किशन के दो बड़े भाई भगत राम तलवार और किशोरी लाल तलवार और दो छोटे भाई जमना दास तलवार और अनंत राम तलवार थे। पूरा तलवार परिवार बादशाह खान और सीमान्त गांधी के नेतृत्व में खुदाई खिदमतगर के समर्पित अनुयायी थे।
अंगूठाकार|266x266पिक्सेल|हरि किशन की माता श्रीमती मथुरा देवी एवं पिता श्री गुरुदास मल्ल तलवार।
अंगूठाकार|289x289पिक्सेल|शहीद हरि किशन सरहदी (तलवार)
सन्दर्भ
श्रेणी:उत्तर प्रदेश के स्वतंत्रता सेनानी
श्रेणी:१९३१ में निधन
श्रेणी:1908 में जन्मे लोग
श्रेणी:Articles with hCards