411 REFERENCE · Wikipedia
परमाणु युद्ध निरोध के समर्थक अंतरराष्ट्रीय चिकित्सक
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
परमाणु युद्ध निरोध के समर्थक अंतरराष्ट्रीय चिकित्सक १९८० कार्यरत गैर सरकारी संगठन परमाणु विरोधी आंदोलन, शांति बोस्टन, संयुक्त राज्य अमेरिका वैश्विक www.ippnw.org
thumb |right|150px|२००८ में बर्नहार्ड लॉउन
thumb|right|150px|२०१४ में एव्जेनी चाज़ोव
परमाणु युद्ध के निरोध के समर्थक अंतर्राष्ट्रीय चिकित्सक (अंग्रेज़ी: International Physicians for the Prevention of Nuclear War (IPPNW)) एक वैश्विक संगठन है जिसकी स्थापना १९८० में संयुक्त राज्य अमेरिका के बोस्टन नगर में हुई थी। इसे १९८५ में नोबेल शांति पुरस्कार से सम्मानित किया गया।http://ippnw.org/nobel-peace-prize.html International Physicians for the Prevention of Nuclear War IPPNW.org २७ सितंबर २०१७ https://web.archive.org/web/20170828012042/http://www.ippnw.org/nobel-peace-prize.html 28 अगस्त 2017 dead
कार्य
हृदय विशेषज्ञ चिकित्सक बर्नहार्ड लॉउन और एव्जेनी चाज़ोव का परिचय १९६० के दशक में हुआ। वे दोनों परमाणु युद्ध के वैद्यकीय पहलुओं के बारे में चिंतित थे। लॉउन संयुक्त राज्य अमेरिका से और चाज़ोव सोवियत संघ के थे, जो द्वितीय विश्व युद्ध और शीतयुद्ध के समय विपरीत समूहों के देश थे। इन्होंने एक अंतरराष्ट्रीय संगठन बनाया जो कि परमाणु हथियारों की दौड़ का विरोध करना चाहता था। स्थापना के तुरंत बाद १९८५ में ४० देशों में संगठन के १,३५,००० सदस्य थे, जिनमें संयुक्त राज्य अमेरिका में २८,००० और सोवियत संघ में ६०,००० शामिल थे। संगठन ने परमाणु युद्ध के परिणामों के बारे में दुनिया को बताने के लिए वार्षिक सम्मेलन आयोजित किए।
व्यापक परमाणु विस्फोट के कारण सूर्य का प्रकाश पृथ्वी तक पहुंचने से रुक सकता है। तापमान में होने वाली गिरावट का कारण "परमाणु शीतकाल" हो सकता है। संगठन ने परमाणु परीक्षण प्रतिबंध की सिफारिश की और मांग की कि महान देशों को संघर्ष स्थितियों में पहले परमाणु हथियार के उपयोग से दूर रहना चाहिए।https://www.nobelprize.org/nobel_prizes/peace/laureates/1985/physicians-facts.html International Physicians for the Prevention of Nuclear War - Facts (1985) नोबेल पुरस्कार २७ सितंबर २०१७ https://web.archive.org/web/20170928150343/https://www.nobelprize.org/nobel_prizes/peace/laureates/1985/physicians-facts.html 28 सितंबर 2017 live
सन्दर्भ
श्रेणी:नोबल शांति पुरस्कार के प्राप्तकर्ता
श्रेणी:नोबेल पुरस्कार सम्मानित संगठन