Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

अब्बास-मस्तान

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

अब्बास-मस्तान सूरत गुजरात, भारत निर्देशक, लेखक, निर्माता 1990-अब तक दाऊदी बोहरा अब्बास और मस्तान बर्मावाला दो भाई हैं जो बॉलीवुड में थ्रिलर और ऐक्शन फिल्मों के निर्देशन (डायरेक्शन) के लिए जाने जाते हैं। ये प्रायः अपनी फिल्मों में अक्षय कुमार, बॉबी देओल, अक्षय खन्ना, बिपाशा बसु व करीना कपूर आदि को कास्ट करते हैं। इन दोनों ने बॉलीवुड की कुछ महान फ़िल्में डायरेक्ट की हैं जैसे: खिलाड़ी, बाज़ीगर, सोल्जर, अजनबी, बादशाह, ऐतराज़, हमराज़, 36 चाइना टाउन, रेस और रेस 2. इतिहास अब्बास और मस्तान बर्मावाला दो भाई हैं जो की मूल रूप से सूरत, गुजरात से आते हैं।इनके भाई हुसैन बर्मावाला प्रसिद्ध गुजरती व हिंदी फिल्मों के एडिटर हैं। इन दोनों ने अपने करियर की शुरुआत गुजराती फिल्मों से की। जीवन अब्बास , मस्तान और उनके तीसरे भाई हुसैन (आखिरी नाम बर्मावाला) सूरत से हैं। इनका परिवार फर्नीचर के बिज़नस में है पर अब्बास और मस्तान अपने जीवन में कुछ अलग करना चाहते थे। वे अपने अंकल एस डी कुरा से मिले जो हिंदी फिल्मों में एडिटिंग का काम करते थे। उन्होंने उन्हें सलाह दी की फ़िल्म डायरेक्शन करें से पहले वे फ़िल्म एडिटिंग करें। धीरे धीरे वे सुल्तान अहमद के साथ उनके असिस्टेंट के रूप में जुड़ गए जो एक फ़िल्म गंगा की सौगन्ध (1978) बना रहे थे। इन्होंने गोंविंदभाई पटेल के साथ भी असिस्टेंट के रूप के काम किया। उन्होंने कुछ और फ़िल्में भी कीं पर जब पटेल ने Sajan Tara Sambharana (1985), फ़िल्म करने से माना कर दिया तब इन्हें इस फ़िल्म को डायरेक्ट करने का मौका मिला और ये हिट हो गयी। जब अब्बास-मस्तान का डिरेक्टर के रूप में फ़िल्मी करियर शुरू हुआ तो इन्होंने कुछ गुजरती फ़िल्म बनायीं और फिर हिंदी सिनेमा में उतर गए। पहली हिंदी फ़िल्म जो इन्होंने की वो अग्नीकाल थी जो जीतेन्द्र,राज बब्बर और माधवी के साथ 1990 में की। तब से ये 14 फ़िल्म डायरेक्ट कर चुके हैं। इन्होंने बर्मावाला पार्टनर्स नामक अपना प्रोडिक्शन हाउस भी शुरू किया। ये दोनों हॉलीवुड फिल्मों से प्रोत्साहन (इंस्पिरेशन) लेकर उसमें ग्लैमर जोड़ने के लिए जाने जाते हैं। इसके अतिरिक्त इनकी अधिकतर फिल्मों में हीरो और हेरोइंस का नाम राज और प्रिया होता है। फ़िल्में निर्देशक वर्ष शीर्षक कलाकार टिप्पणी 1985 Sajan Tara Sambharna नरेश कनोडिया, स्नेहलतागुजराती फ़िल्म 1987 Moti Verana Chokma नरेश कानोडिया, स्नेहलता, फिरोज़ इरानीगुजराती फ़िल्म 1990 अग्नीकाल राज बब्बर, जीतेन्द्र, माधवी 1992 खिलाड़ी अक्षय कुमार, आयशा झुलका 1993 बाज़ीगर शाहरुख खान, शिल्पा शेट्टी, काजोल 1996 दरार ऋषि कपूर, अरबाज़ ख़ान, जूही चावला 1998 सोल्जर बॉबी देओल, प्रीति जिंटा नामांकित - फ़िल्मफेयर अवार्ड फॉर बेस्ट डायरेक्टर 1999 बादशाह शाहरुख़ खान, ट्विंकल खन्ना 2001 चोरी चोरी चुपके चुपके सलमान खान, रानी मुखर्जी, प्रीति जिंटा 2001 अजनबी अक्षय कुमार, बॉबी देओल, बिपाशा बसु, करीना कपूर 2002 हमराज़ अक्षय खन्ना, बॉबी देओल, अमीषा पटेल नामांकित -फ़िल्मफेयर अवार्ड फॉर बेस्ट डायरेक्टर 2004 टार्ज़न: द वंडर कार वत्सल सेठ, आयशा टाकिया 2004 ऐतराज़ अक्षय कुमार, प्रियंका चोपड़ा, करीना कपूर 2006 36चाइना टाउन अक्षय खन्ना, शाहिद कपूर, करीना कपूर, परेश रावल 2007 नक़ाब अक्षय खन्ना, बॉबी देओल, उर्वशी शर्मा 2008 रेस अक्षय खन्ना, सैफ अली खान, बिपाशा बसु, कैटरीना कैफ 2009 मि•फ्रॉड अजय देवगन, बिपाशा बसु 2012 प्लेयर्स अभिषेक बच्चन, सोनम कपूर, बॉबी देओल, नील नितिन मुकेश, बिपाशा बसु 2013 रेस 2 जॉन अब्राहम, सैफ अली खान, दीपिका पादुकोण, जैकलिन फर्नांडीस, अमीषा पटेल 2015 किस किसको प्यार करूँKAPIL SHARMA GETS FIT FOR DEBUT FILM KIS KISKO PYAR KARU http://indialive.today/kapil-sharma-gets-fit-debut-film-kis-kisko-pyar-karu/ 27 नवंबर 2014 https://web.archive.org/web/20141207062634/http://indialive.today/kapil-sharma-gets-fit-debut-film-kis-kisko-pyar-karu/ 7 दिसंबर 2014 dead कपिल शर्मा, एली अवराम, सिमरन कौर मुंडी, अरबाज़ ख़ान निर्माता लाइफ पार्टनर (14 अगस्त 2008) इवनो ओरुवान (7 दिसंबर 2007) सन्दर्भ बाहरी कड़ियाँ 0122216 अब्बास 0122217 मस्तान Abbas Mustan अब्बास-मस्तान श्रेणी:फ़िल्म निर्देशक श्रेणी:भारतीय मुस्लिम श्रेणी:जीवित लोग