Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

उत्तर प्रदेश राज्य ललित कला अकादमी

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

उत्तर प्रदेश राज्य ललित कला अकादमी State Lalit Kala Akademi, Uttar Pradesh कला अकादमी.JPG 250px ललित कला अकादमी का भवन (लाल बारादरी) स्वायत्तशासी कला अकादमी 8 फरवरी 1962 लाल बारादरी, ललित कला अकादमी मार्ग, लखनऊ, उत्तर प्रदेश, भारत अध्यक्ष डॉ. सुनील कुमार विश्वकर्मा https://upslka.com/ उत्तर प्रदेश राज्य ललित कला अकादमी की स्थापना 8 फरवरी 1962 को उत्तर प्रदेश सरकार के संस्कृति विभाग की पूर्णतः वित्त पोषित स्वायत्तशासी इकाई के रूप में हुई थी।https://upslka.com/aboutus.aspx About Us - State Lalit Kala Akademi, Uttar Pradesh राज्य ललित कला अकादमी, उत्तर प्रदेश 9 अक्टूबर 2026 अकादमी कला एवं कलाकारों की प्रोन्नति एवं प्रोत्साहन के ध्येय की ओर निरन्तर अग्रसर होती हुयी कला जगत में उल्लेखनीय कार्य कर रही है। वर्तमान में डॉ. सुनील कुमार विश्वकर्मा इसके अध्यक्ष हैं।https://upslka.com/index.aspx राज्य ललित कला अकादमी, उत्तर प्रदेश - अध्यक्ष राज्य ललित कला अकादमी, उत्तर प्रदेश hi 9 अक्टूबर 2026 अकादमी लखनऊ में छतर मंजिल और इलाहाबाद उच्च न्यायालय के लखनऊ पीठ के मध्य ललित कला अकादमी मार्ग पर लाल बारादरी भवन में स्थित है। यह भवन एक पुरातात्विक इमारत है जिसका निर्माण 1778-1814 के मध्य हुआ है। यह नवाबी इमारतों के वास्तुशिल्प का महत्वपूर्ण नमूना है। लाल बारादरी के भवन में सआदत अली खान से लेकर वाजिद अली शाह तक का दरबार-ए-हाल सजता था और उनकी ताजपोशी भी यहीं हुयी थी। इसी कारण इस भवन को कम्र-उल-सआदत अर्थात् सुल्तानो का महल कहा जाता था। इसका निर्माण सआदत अली खान ने अट्ठारहवीं सदी के अंत में करवाया था। यह दरबार महल इतना महत्वपूर्ण और खूबसूरत था कि अंग्रेजों ने इसकी तुलना अपने दरबार-ऐ- हाल से की थी। स्वतंत्रता के पश्चात सर्वप्रथम इस भवन में राजकीय संग्रहालय स्थापित हुआ। राजकीय संग्रहालय का अपने भवन में स्थानान्तरण होने के पश्चात इस भवन में राज्य ललित कला अकादमी की स्थापना वर्ष 1962 में हुई।https://www.jagran.com/uttar-pradesh/lucknow-city-state-lalit-kala-academy-will-celebrate-the-60th-foundation-day-21348040.html राज्य ललित कला अकादमी मनाएगा 60वां स्थापना दिवस दैनिक जागरण hi 9 अक्टूबर 2026 संदर्भ बाहरी कड़ियाँ https://upslka.com/ श्रेणी:उत्तर प्रदेश श्रेणी:भारत में कला अकादमियां