411 REFERENCE · Wikipedia
सुज़ुकी हायाबुसा
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
सुज़ुकी हायाबुसा frameless|upright=1.35 सुज़ुकी जीएसएक्स १३००आर, 'बुसा टोयोकावा प्लांट, टोयोकावा, आइची, जापान सुज़ुकी गुड़गाँव प्लांट, , भारत स्पोर्ट बाइक 1999 188 - 194 mph 0 on flip 2000–वर्तमान 186 mph 0 on flip सुज़ुकी बी-किंग ४ सिलेंडर, तरल ताप नियंत्रण, डीओएचसी, १६ वाल्व वाला ८१ मिमी, ६३ मिमी
८१ मिमी, ६५ मिमी (२००७ से) १७३ अश्व शक्ति
१९७ अश्व शक्ति (२००७ से)
सुज़ुकी हायाबुसा जिसे जीएसएक्स १३००आर के नाम से भी जाना जाता है, एक "स्पोर्ट" मोटरसाइकल है जो कि कभी दुनिया कि सबसे तेज़ (लगभग ३०३-३१२ किमी प्रति घंटा) उत्पादित मोटरसाइकिल थी। Boehm 2007Mancini Higdon 2004 यह १९९९ से बनाई जा रही है। जेंटलमेन एग्रिमेंट के बाद से इसकी गति कम्प्युटर द्वारा २९९ किमी/घंटा तक सीमित कर दी गयी जो कि अनुबन्ध टूटने के बाद भी सीमित ही है।
इतिहास
यह जीएसएक्स ११००आर से विकसित हुई है। यह अपने १३०० सीसी के अधिक शक्तिशाली इंजन की सहायता से १७३ ब्रेक अश्वशक्ति तक पैदा करती थी जिसके कारण यह होंडा सीबीआर११००एक्सएक्स "सुपर ब्लैकबर्ड" के गति के रिकार्ड को आसानी से तोड़ती हुई आगे निकल गयी।https://medium.com/gasolirium/the-gentlemens-agreement-abc603cd4f54 संग्रहीत प्रति 20 अप्रैल 2018 https://web.archive.org/web/20180421094341/https://medium.com/gasolirium/the-gentlemens-agreement-abc603cd4f54 21 अप्रैल 2018 live
विडंबना यह है कि, जापानी भाषा में, हायाबुसा नाम का अर्थ पैराग्राइन बाज (बहरी) है, जो कि ब्लैकबर्ड (कस्तुरी से मिलता-जुलता एक पंक्षी) का शिकार करता है और ३०० किमी/घंटा से अधिक गति से गोता लगाता है।http://www.hyp4r.com/hayabusa/misc.htm संग्रहीत प्रति 30 अप्रैल 2018 https://web.archive.org/web/20180501093335/http://www.hyp4r.com/hayabusa/misc.htm 1 मई 2018 live
यह नाम सुज़ुकी हायाबुसा कि गति और उसके लक्ष्य, होंडा सुपर ब्लैकबर्ड की ओर इशारा करता है।
जेंटलमेन एग्रिमेंट (सज्जनों का समझौता)
जब हायाबुसा ने १९९९ में पहली बार (उत्पादन मोटरसाइकिल उत्पादन मोटरसाइकिल के रुप में) ३०० किलोमीटर प्रति घन्टा की रफ्तार पार की तो अन्य मोटरसाइकल निर्माताओं में भी बराबरी के लिये होड़ लग गयी। जब भविष्य में हायाबुसा से भी तेज मोटरसाइकलों के आने की अफवाहें फैली तब जापानी और यूरोपीय निर्माताओं ने एक अनौपचारिक समझौता किया जिसके अनुसार उन्हें १८८ मील/घंटा से तेज मोटर साइकिलें नही बनानी थीं। यह फैसला तेज़ गति के कारण आयात बंद कर दिये जाने के डर से लिया गया था।https://www.autoevolution.com/news/gentlemens-agreement-not-so-fast-sir-47736.html संग्रहीत प्रति 20 अप्रैल 2018 https://web.archive.org/web/20190422173618/https://www.autoevolution.com/news/gentlemens-agreement-not-so-fast-sir-47736.html 22 अप्रैल 2019 live इस वजह से द्वितीय पीढ़ी (२००८-वर्तमान) और एग्रिमेंट के बाद वाली प्रथम पीढ़ी (२०००-२००८) की हायाबुसाओं कि गति २९९किमी/घंटा तक सीमित है।
बनावट
हायाबुसा की बनावट वायुगतिकीय रुप से काफी सुग्राह्य है। यह इसकी ३०० किमी/घंटा की रफ्तार को पाने के लिये बेहद ज़रुरी है। हायाबुसा की भारी डील-डौल इसके बड़े १३४० सीसी इंज़न के कारण है। इसके डिज़ाइनर कोजि योशिउरा हैं। यह मोटरसाइकिल शुरुआत में ९०० से ११०० सीसी के बीच की होनी थी मगर कोजि योशिउरा ने प्रदर्शन में सुधार करने के लिये इसे १३०० सीसी का इंजन दिया।https://www.motorcyclenews.com/news/2009/december/dec230-hayabusa-designer-interview-teaser-/ संग्रहीत प्रति 1 मई 2018 https://web.archive.org/web/20180614221210/https://www.motorcyclenews.com/news/2009/december/dec230-hayabusa-designer-interview-teaser-/ 14 जून 2018 live
हायाबुसा की दूसरी पीढ़ी १३४० सीसी इंजन से युक्त है और इसमें पहली पीढ़ी (१९९९-२००८) से काफी समानता है मगर नई पीढ़ी का प्रदर्शन बेहतर है।
प्रर्दशन एवं विवरण
कंपनी के द्वारा, अभी के मॉडल का विवरण-https://www.suzukimotorcycle.co.in/product/hayabusa संग्रहीत प्रति 19 अप्रैल 2018 https://web.archive.org/web/20180419183602/https://www.suzukimotorcycle.co.in/product/hayabusa 19 अप्रैल 2018 dead
+हायाबुसा की दूसरी पीढ़ीइंजन:1340 सेमी3, १७३-१९० अश्व शक्तिइंजन प्रकार:4-स्ट्रोक, 4-सिलेंडर, तरल द्वारा ठंडा, डीओएचसीबोर x स्ट्रोक:81.0 मिमी x 65.0 मिमीसंपीड़न (दबाव) अनुपात:12.5:1दहन (इग्निशन) प्रकार:इलेक्ट्रानिक इग्निशन (ट्रांजिस्टर युक्त)ट्रांसमिशन:6-गति वाला, कॉन्स्टेंट मेशलंबाई:2190 मिमी (mm) चौड़ाई:735 मिमीऊंचाई:1165 मिमीव्हीलबेस:1480 मिमीभू-क्लेयरेंस:120 मिमीसीट की ऊंचाई:805 मिमीवजन:268 किलोईंधन टंकी क्षमता:21.0 लीटरअगला ब्रेक:२ गुणे डिस्क ब्रेक, एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम पिछला ब्रेक:डिस्क, एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम के साथ अगला पहिया:120/70 रिम 17, ट्युब रहित (ट्यूबलेस) पिछला पहिया:190/50 रिम 17, ट्युब रहित (ट्यूबलेस) अगला सस्पेंसन:इंवर्टेड टेलिस्कोपिक, कुंडल स्प्रिंग, आयल डैम्प्डपिछला सस्पेंसन:लिंक वाला, कुंडल स्प्रिंग, आयल डैम्प्ड
गैलरी
इन्हें भी देखें
मोटरसाइकल
बाहरी कड़ियाँ
सुज़ुकी इंडिया, हायाबुसा - वेबसाइट
संदर्भ
श्रेणी:मोटरसाइकिलें
श्रेणी:वाहन