Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

जेम्स तिस्सो

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

जनवरी 2017 right|thumb|200px|जेम्स तिस्सो का स्वचित्र जेम्स तिस्सो (१८३६-१९०२) फ्रेंच चित्रकार था। उसका मूल नाम 'जाक जोजेफ तिस्सो' (Jacques Joseph Tissot) था। परिचय जेम्स तिस्सो का जन्म नाते (Nantes) में हुआ। पेरिस के एकोल द ब्युक आर्टस में इंग्रीस और लामोथे के नेतृत्व में शिक्षा प्राप्त की। फ्रांस और जर्मनी की लड़ाई में उसने भाग लिया तथा स्वयं पर शंका किये जाने के कारण पेरिस छोड़कर लंदन चला गया। वहाँ सर सिमौर हादे के पास उसने खुदाई की कला का अभ्यास किया। उसने पाखंडियों की घटनाओं पर व्यंगचित्र बनाए। व्यक्तिचित्र तथा सामान्य विषयों पर भी वह चित्राकंन करता रहा। उसने लगभग ७०० जलरंग के चित्र, जिसमें ईसा का जीवन और बाइबिल की कथाएँ भी हैं चित्रित किए हैं। पेरिस छोड़ने के बाद लंदन से वह पैलेस्टाइन भी गया था। सन् १८९५ में ईसा के जीवन संबंधी उसके ३५० रेखांकनों की प्रदर्शनी पेरिस में और सन् १८९६ में लंदन में आयोजित की गई थी। उसका 'पिकनिक' चित्र टेट गेलरी में है। चित्रदीर्घा श्रेणी:चित्रकार