411 REFERENCE · Wikipedia
कैप्टन अमेरिका
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
Montreal Comiccon 2016 - Captain America (27968502960).jpg y कैप्टन अमेरिका स्टीव राॅजर्स मार्वल काॅमिक्स कैप्टन अमेरिका काॅमिक्स #1 (मार्च 1941) जाॅय सिमाॅन (लेखक)जैक किर्बी (आर्टिस्ट)
ऑल-विनर्स सक़्वाड
अवेंजर्स
एकीकृत एवेन्जर्स विभाग
इल्युमिनैटी
इन्वैडर्स
लैंडाउ, लकमैन, और लेक
न्यू एवेन्जर्स
प्रोजेक्ट: रिबर्थ
रिडीमेर्स
शील्ड मुख्यालय
"सीक्रेट एवेन्जर्स" (सिविल वाॅर)
सीक्रेट एवेन्जर्स
सीक्रेट डिफेंडर्स
यू. एस. आर्मी नोमाड, द कैप्टन
बकी (जेम्स बार्न्स)
फाल्कन
ब्लैक विडो
बक्की (रिक जोन्स)
नोमैड
फ्री स्पिरिट
जैक फ्लैग
डिमाॅलिशन मैन
रिकी बार्न्स
शैराॅन कार्टर शारीरिक एवं मानसिक संकायों का सामान्य से अधिक तेज
माहिर मार्शल आर्टिस्ट एवं दो-दो हाथ लड़ने में कूशल
निपुण निशानेबाज तथा विभिन्न शस्त्रों मे दक्ष
कुशल युद्धनीतिज्ञ, रणनीतिक एवं फील्ड कमाण्डर
वाइब्रैनियम-इस्पात के मिश्र धातु से बनी ढाल से लैस super Marvel Comics y Captain America
कैप्टन अमेरिका (अंग्रेजी: Captain America) मार्वेल कॉमिक्स का एक काल्पनिक किरदार है। इसका निर्माण जोए साइमन और जैक किर्बी ने टाइमली कॉमिक्स के लिए किया था। यह मार्च 1941 को पहली बार प्रकाशित हुआ था। इसे एक देशभक्त सैनिक के रूप में दिखाया गया है जो अपने शक्ति से द्वितीय विश्वयुद्ध में लड़ाई करता है। यह टाइमली कोमिक्स का उस समय का सबसे अधिक प्रसिद्ध किरदार था। इसके प्रसिद्धि का प्रभाव युद्ध पर भी पड़ रहा था और इस कारण इसे 1950 में बंद कर दिया गया और उसके कुछ ही वर्षों के बाद 1953 में यह फिर से प्रकाशित होने लगा। उसके बाद थोड़े ही समय तक यह प्रकाशित हुआ और 1964 में इसे मार्वेल कॉमिक्स ने प्रकाशित करना शुरू किया। तब से यह प्रकाशन में बना हुआ है।
कैप्टन अमेरिका का पुस्तक 2011 में 100 सबसे अच्छे कॉमिक्स में 6वें स्थान पर था।http://www.ign.com/top/comic-book-heroes/6 IGN's Top 100 Comic Book Heroes 2011 IGN https://web.archive.org/web/20150630173526/http://www.ign.com/top/comic-book-heroes/6 June 30, 2015 live July 9, 2015
इतिहास
वर्ष 1940 में जोए साइमन ने कैप्टन अमेरिका के बारे में सोचा और एक तस्वीर बनाया। साइमन ने अपने आत्मकथा में लिखा था कि उन्होंने तस्वीर बनाने के बाद उसमें "सुपर अमेरिका" नाम लिखा था। बाद में उन्होंने माना कि कॉमिक्स की दुनिया में बहुत सारे सुपर नाम वाले घूम रहे हैं। जबकि कैप्टन नाम में ऐसा नहीं है।
काल्पनिक चरित्र जीवनी
२०वीं शताब्दी
१९४० - १९५०
स्टीवन रोजर्स का जन्म १९२० मं न्यूयॉर्क के मैनहटन में गरीब आयरिश आप्रवासियों, सारा और जोसेफ रोजर्स के घर हुआ था। Nicieza, Fabian Maguire, Kevin Rubinstein, Joe First Flight of the Eagle The Adventures of Captain America 1 September 1991 स्टीव के बाल्यकाल में ही जोसेफ की मृत्यु हो गई, और किशोरावस्था तक पहुँचने तक सारा भी निमोनिया से चल बसी। १९४० की शुरुआत में, द्वितीय विश्व युद्ध में अमेरिका की प्रवेश से पहले, रोजर्स ललित कला का छात्र था। चित्रण में माहिर रोजर्स एक हास्य पुस्तक लेखक और कलाकार भी था।
नाज़ी जर्मनी के उत्थान से परेशान रोजर्स ने सेना में भर्ती होने का प्रयास किया, लेकिन उसके बुरे शरीर के कारण अस्वीकृत कर दिया गया। हालांकि उसका "भर्ती-प्रस्ताव" जनरल चेस्टर फिलिप्स को पसंद आ जाता है, और वह "प्रोजेक्ट: रीबर्थ" के लिए चुन लिया जाता है। रोजर्स का प्रयोग 'सुपर-सैनिक परियोजना' के लिए एक परीक्षण विषय के रूप में किया जाता है, जिसके अंतर्गत वह "डॉ. जोसेफ रीनस्टाइन" द्वारा निर्मित एक विशेष सीरम प्राप्त करता है। Simon, Joe; Kirby, Jack Kirby, Jack Liederman, Al Case No. 1. Meet Captain America Captain America Comics 1 March 1941 Lee, Stan Kirby, Jack Shores, Syd The Hero That Was! Captain America 109 January 1969 डॉ. जोसेफ रीनस्टाइन बाद में वैज्ञानिक "अब्राहम इर्स्किन" का कोड नाम निकलता है। Stern, Roger Byrne, John Rubinstein, Joe The Living Legend Captain America 255 March 1981
सीरम का परीक्षण सफल रहता है, और स्टीव रोजर्स इस परीक्षण के बाद अधिकतम शक्ति, चपलता, सहनशक्ति, और बुद्धि के साथ लगभग सिद्ध मानव में बदल जाता है। इस कार्यक्रम की सफलता के बाद इर्स्किन अन्य मनुष्यों पर भी प्रयोग की नकल करने के बारे में सोचता है, लेकिन फिर किन्ही कारणों से वह उपचार के सभी महत्वपूर्ण तत्वों को लिखने से इनकार कर देता है, जिस कारण पूरी प्रक्रिया का दोषपूर्ण, अपूर्ण ज्ञान ही लिखित रूप में उपलब्ध हो पाता है। इस कारण ही जब नाजी जासूस हेनज क्रुजर इर्स्किन की हत्या कर देता है, तो उसके साथ ही नए सुपर सैनिकों को बनाने की "इर्स्किन की पद्धति" का भी निधन हो जाता है। उसकी मृत्यु का बदला रोजर्स "कैप्टन अमेरिका" के रूप में लेता है।
नए सुपर सैनिकों को बनाने में असमर्थ और "प्रोजेक्ट: रीबर्थ" की असफलता को छिपाने के लिए अमेरिकी सरकार कैप्टन अमेरिका को एक देशभक्त सुपरहीरो के रूप में प्रस्तुत करती है, जो एक काउंटर-इंटेलिजेंस एजेंट के रूप में रेड स्कल के खतरे का मुकाबला करने में सक्षम है। रोजर्स को अपने स्वयं के डिजाइन की हुई एक देशभक्ति वर्दी, एक बुलेटप्रूफ ढाल, एक व्यक्तिगत बन्दूक, और कोडनाम कैप्टन अमेरिका की आपूर्ति की जाती है। वर्जीनिया के कैम्प लेह में एक अनाड़ी पैदल सैनिक के रूप में कार्य करते हुए रोजर्स शिविर में जेम्स बुकानन "बकी" बार्न्स से दोस्ती कर लेता है।
बार्न्स को रोजर्स की वास्तविक पहचान जल्दी ही पता चल जाती है, और उसे गुप्त रखने के बदले वह कैप्टन अमेरिका का साइडकिक बनने की मांग करता है। कैप्टन अमेरिका के कारनामों से प्रसन्न फ्रैंकलिन डी रूजवेल्ट रोजर्स को एक नई ढाल प्रस्तुत करता है, जिसे इस्पात और वायब्रेनियम के मिश्रण से तैयार धातु से बनाया जाता है, जो किसी अज्ञात उत्प्रेरक द्वारा जोड़े जाते हैं। यह ढाल इतनी प्रभावी होती है कि रोजर्स इसे अपनी बन्दूक की जगह अपना लेता है। द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान, कैप्टन अमेरिका और बकी नाजी खतरे से सुपरहीरो टीम "द इनवेडर्स" के सदस्यों के रूप में अपने दम पर लड़ते हैं। Thomas, Roy Robbins, Frank Colletta, Vince A Captain Called America Giant-Size Invaders 1 June 1975 कैप्टन अमेरिका द्वितीय विश्व युद्ध में कई लड़ाइयों में प्रथम बटालियन, २६वें इन्फैंट्री रेजिमेंट "ब्लू स्पाइडर" के सदस्य के रूप में भी लड़ता है। http://www.army.mil/article/142301/ From 'Blue Spader' to Avenger: Marvel superhero Captain America served with the 'Big Red One' J. Parker Roberts February 5, 2015 United States Army https://web.archive.org/web/20151117064208/http://www.army.mil/article/142301/ November 17, 2015 live Steve Rogers, known to fans worldwide as Captain America, served with the 1st Infantry Division's 26th Infantry Regiment, also known as the 'Blue Spaders,' during World War II, as shown in Mythos: Captain America, a 2008 comic written by Paul Jenkins with art by Paolo Rivera. कैप्टन अमेरिका कई आपराधिक खतरों से लड़ाई करता है, जिनमें कई तरह के खलनायक: द वैक्स मैन, Simon, Joe; Kirby, Jack Simon, Joe; Kirby, Jack Simon, Joe The Wax Statue That Struck Death Captain America Comics 2 April 1941 द हैंगमन, Simon, Joe; Kirby, Jack Simon, Joe; Kirby, Jack Simon, Joe The Strange Case of Captain America and The Hangman: Who Killed Doctor Vordoff Captain America Comics 6 September 1941 फेंग, Simon, Joe; Kirby, Jack Simon, Joe; Kirby, Jack Simon, Joe Meet the Fang, Arch-Fiend of the Orient Captain America Comics 6 September 1941 ब्लैक टेलोन, Binder, Otto Kirby, Jack Shores, Syd The Case of the Black Talon Captain America Comics 9 December 1941 और व्हाइट डेथ, Simon, Joe; Kirby, Jack Kirby, Jack Simon, Joe The White Death Captain America Comics 9 December 1941 इत्यादि शामिल हैं।
अप्रैल १९४५ के अंत में, द्वितीय विश्व युद्ध के समापन दिनों के दौरान, कैप्टन अमेरिका और बकी ने एक खूनी बैरोन जेमो को एक प्रयोगात्मक ड्रोन विमान को नष्ट करने से रोकने का प्रयास किया। जेमो ने विमान पर एक सशस्त्र विस्फोटक लगाकर रोजर्स और बार्न्स के साथ विमान को शुरू कर दिया। जब बकी ने बम को डिफ्यूज करने की कोशिश की, तो वह मध्य हवा में ही फट गया। रोजर्स उत्तरी अटलांटिक के ठंडे पानी में गिर जाता है, और दोनों को मृत मान लिया जाता है, हालांकि बाद में पता चलता है कि स्टीव का भी निधन नहीं हुआ है।
अगले कुछ वर्षों के लिए कैप्टन अमेरिका कॉमिक्स में द्वितीय विश्व युद्ध के युग के नायक से बदलकर अमेरिका के सबसे नए शत्रु, साम्यवाद का सामना करता दिखा। १९५० के दशक के मध्य की घटनाओं से ज्ञात होता है कि उस समय में कई लोगों ने इस कोड नाम का उपयोग करते हुए कार्यवाही की थी। इन उत्तराधिकारियों में विलियम नस्लुंड और जेफरी मासे प्रमुख थे। बाद के कार्यकलापों में विलियम बर्नसाइड का भी ज़िक्र है, Brubaker, Ed Ross, Luke Guice, Butch; Ross, Luke Two Americas Part 1 Captain America 602 March 2010 जो बाद में नोमैड नाम से से प्रचलित हुआ। DeMatteis, J. M. Zeck, Mike Beatty, John Before the Fall! Captain America 281 May 1983
१९६० - १९७०
कई सालों बाद, सुपरहीरो टीम एवेंजर्स ने उत्तरी अटलांटिक में स्टीव रोजर्स के शरीर का पता लगाया। उसके पुनर्जीवित होने के बाद यह तथ्य सामने आया कि रोजर्स १९४५ के बाद से ही बर्फ के एक टुकड़े में था, और "प्रोजेक्ट: रिबर्थ" से हुई वृद्धि के कारण ही जीवित है। Lee, Stan Kirby, Jack Roussos, George Captain America Joins ... The Avengers! The Avengers 4 March 1964 रोजर्स एवेंजर्स की सदस्यता स्वीकार कर लेता है, और लड़ाई में अपने अनुभव के कारण शीघ्र ही दल का नेतृत्व करने लगता है। Lee, Stan Kirby, Jack Ayers, Dick The Old Order Changeth The Avengers 16 May 1965
कैप्टन अमेरिका बकी की मृत्यु को रोकने में असमर्थ रहने के कारण सदैव अपराधबोध से ग्रस्त रहता है। यद्यपि वह युवा रिक जोन्स को अपने संरक्षण के तहत ले लेता है, परन्तु वह कुछ समय के लिए जोन्स को बकी की पहचान अपनाने की इजाजत देने से मना कर देता है, क्योंकि वह किसी अन्य युवा की मौत का जिम्मेदार नहीं होना चाहता। बाद में जोन्स के बार बार जोर देने पर रोजर्स उसे बकी की पोशाक दे तो देता है, Lee, Stan Steranko, Jim Sinnott, Joe No Longer Alone! Captain America 110 February 1969 लेकिन यह साझेदारी अधिक समय तक नहीं चल पाती; कॉस्मिक क्यूब की मदद से रॉजर्स का रूप लेकर रेड स्कल जोन्स को कहीं दूर ले जाता है।
रोजर्स की मुलाकात अपने पुराने मित्र निक फ्यूरी से पुनः होती है, जो "इन्फिनिटी फॉर्मूला" के प्रयोग के कारण रोजर्स के समान ही अच्छी तरह से संरक्षित हैं। नतीजतन, रोजर्स नियमित रूप से सुरक्षा एजेंसी शील्ड के मिशनों में शामिल होने लगता है, जिसका सार्वजनिक निदेशक फ्यूरी है। Lee, Stan Kirby, Jack Giacoia, Frank Them! Tales of Suspense 78 June 1966 फ्यूरी के माध्यम से ही रोजर्स की मुलाकात एक एसएच.आई.ई.एल.डी. एजेंट, शेरोन कार्टर से होती है, Lee, Stan Kirby,, Jack; Ayers, Dick Tartaglione, John 30 Minutes to Live! Tales of Suspense 75 March 1966 जिसके साथ वह अंततः रोमांटिक संबंधों की शुरुआत करता है।
रोजर्स बाद में सैम विल्सन को प्रशिक्षित करने लगता है, जो भविष्य में सुपरहीरो फाल्कन बन जाता है, Lee, Stan Colan, Gene Sinnott, Joe The Coming of ... the Falcon! Captain America 117 September 1969 मुख्यधारा कॉमिक किताबों का पहला अफ्रीकी-अमेरिकी सुपरहीरो।http://marvel.com/news/comics/15240/a_marvel_black_history_lesson_pt_1#ixzz1QFnuw5Yi A Marvel Black History Lesson Pt. 1 David Brothers February 18, 2011 Marvel Comics https://www.webcitation.org/5zhBRA0i5?url=http://marvel.com/news/story/15240/a_marvel_black_history_lesson_pt_1 June 25, 2011 dead Quoting Marvel Senior Vice President of Publishing Tom Brevoort: 'The Falcon was the very first African-American super hero, as opposed to The Black Panther, who preceded him, but wasn't American.' DeFalco "1960s" in Gilbert (2008), p. 137: "The Black Panther may have broken the mold as Marvel's first black super hero, but he was from Africa. The Falcon was the first black American super hero. Introduced by Stan Lee and artist Gene Colan, Sam 'Snap' Wilson was a former community volunteer." दोनों पात्रों की मित्रता और साझेदारी इस कदर स्थायी हो गयी थी कि उनकी कॉमिक श्रृंखला का शीर्षक कुछ समय के लिए "कैप्टन अमेरिका और फाल्कन" रख दिया गया था। Olshevsky George Heroes From Tales of Suspense, Book One: Captain America The Marvel Comics Index 8A 64 and 93 G&T Enterprises December 1979 बाद में दोनों विलियम बर्नसाइड से भी मिलते हैं, जो ५० के दशक में खुद कैप्टन अमेरिका रह चुका होता है। Englehart, Steve Buscema, Sal Mooney, Jim Captain America—Hero Or Hoax? Captain America 153 September 1972 Englehart, Steve Buscema, Sal McLaughlin, Frank One Into Two Won't Go! Captain America 156 December 1972 Englehart, Steve Buscema, Sal Verpoorten, John; Mortellaro The Falcon Fights Alone Captain America 154 October 1972 Englehart, Steve Buscema, Sal McLaughlin, Frank The Incredible Origin of the Other Captain America Captain America 155 November 1972Sanderson "1970s" in Gilbert (2008), p. 156: "In his first story line as Captain America and the Falcon writer, Steve Englehart revealed that an unnamed teacher had rediscovered the 'Super-Soldier serum' in the 1950s and he and a student used it to turn themselves into new versions of Captain America and Bucky." इस अवधि के दौरान, रोजर्स को अस्थायी तौर पर सुपर शक्ति भी प्राप्त होती है। Englehart, Steve Buscema, Sal Verpoorten, John Turning Point Captain America 159 March 1972
वाटरगेट घोटाले से परेशान होकर रोजर्स अनिश्चितता की स्थिति में अपनी कैप्टन अमेरिका की पहचान को त्याग देता है।http://www.steveenglehart.com/Comics/Captain%20America%20169-176.html Captain America Steve Englehart n.d. SteveEnglehart.com https://www.webcitation.org/6G2O0yw4k?url=http://www.steveenglehart.com/Comics/Captain%20America%20169-176.html 21 अप्रैल 2013 dead April 21, 2013 America was moving from the overarching Vietnam War toward the specific crimes of Watergate. Englehart Steve Buscema, Sal Captain America and the Falcon: Secret Empire https://archive.org/details/captainamericaby0000stev_x7o5 Marvel Comics 2005 160 978-0-7851-1836-7Sanderson "1970s" in Gilbert (2008), p. 164: "Inspired by the real life Watergate scandals,, writer Steve Englehart devised a story line about a conspiracy within the U.S. government." अपनी अमरीकी पहचान को छोड़ वह "बिना किसी देश के मनुष्य" के तौर पर अपना नाम "नोमैड" रख लेता है।Sanderson "1970s" in Gilbert (2008), p. 167: "Shocked by learning the identity of Number One of the Secret Empire, Steve Rogers abandoned his Captain America role and adopted a new costumed identity, Nomad." इस समय के दौरान, कई लोग कैप्टन अमेरिका पहचान को प्राप्त करने का असफल प्रयास करते हैं। Englehart Steve Buscema, Sal Robbins, Frank Captain America and the Falcon: Nomad https://archive.org/details/captainamericaby0000stev Marvel Comics 2007 192 978-0-7851-2197-8 रोजर्स अंततः पुनः कैप्टन अमेरिका की पहचान अपना लेता है, जब उसे समझ आता है कि उसकी यह पहचान अमेरिकी सरकार का नहीं वरन इसके आदर्शों का प्रतीक है। जैक मोनरो बाद में नोमैड नाम को अपना लेता है। DeMatteis, J. M. Zeck, Mike Beatty, John On Your Belly You Shall Crawl, and Dust Shall You Eat! Captain America 282 June 1983 डा. फ़ॉस्टस से लड़ाई में शेरोन कार्टर की भी मृत्यु हो जाती है। Claremont, Chris; McKenzie, Roger Buscema, Sal; Perlin, Don Perlin, Don From the Ashes ... Captain America 237 September 1979
१९८० - १९९०
८० के दशक के प्रारम्भ में रोजर्स अमेरिका के राष्ट्रपति चुनाव में खड़ा होता है। इसके अतिरिक्त वह विधि की छात्रा, बर्नी रोसेंथल से भी प्यार करने लगता है। कुछ समय बाद रेड स्कल वापस आ जाता है, और उसे परास्त करने हेतु रोजर्स जैक मोनरो को अपना पार्टनर बनाता है। १९८४ की सीक्रेट वार्स के समय बेयोंडेर सभी सुपरहीरो को इकठ्ठा करता है, और वे सभी रोजर्स को अपना नेता चुनते हैं।
सन्दर्भ
बाहरी कड़ियाँ
श्रेणी:मार्वेल काॅमिक्स के महानायक
श्रेणी:कैप्टन अमेरिका