Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

टेरल

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

यह पेरु एवं चिली के पश्चिमी तटों पर चलने वाली पवन हैं। टेरल (स्पेनिश: Terral) दक्षिण अमेरिका के पेरु एवं चिली के पश्चिमी तटीय क्षेत्रों में बहने वाली पवन है। यह शुष्क और शीतल वायु समुद्र से स्थल की ओर प्रवाहित होती है तथा प्रायः सुबह के समय अनुभव की जाती है। टेरल वायु का प्रभाव मुख्यतः चिली और पेरु के रेगिस्तानी एवं अर्ध-रेगिस्तानी तटों पर देखा जाता है।Barry, R.G. & Chorley, R.J., Atmosphere, Weather and Climate, Routledge, 2009. उत्पत्ति टेरल का निर्माण स्थल एवं समुद्र की तापीय असमानता के कारण होता है। दिन के समय जब स्थल का तापमान अधिक होता है और समुद्र अपेक्षाकृत ठंडा होता है, तो वायु का प्रवाह स्थल से समुद्र की ओर होता है। इसके विपरीत, रात्रि व प्रातःकाल में जब स्थल ठंडा और समुद्र अपेक्षाकृत गर्म होता है, तो समुद्र की ओर से ठंडी वायु स्थल की ओर बहती है। यही वायु टेरल कहलाती है।G. Trewartha, An Introduction to Climate, McGraw Hill, 1980. भौगोलिक क्षेत्र टेरल वायु मुख्य रूप से निम्न क्षेत्रों में अनुभव की जाती है— पेरु का पश्चिमी तटीय भाग, विशेषकर लीमा और आसपास का क्षेत्र। उत्तरी एवं मध्य चिली का तटीय क्षेत्र।National Geographic Atlas, Climatology of Peru and Chile, 2020. जलवायु पर प्रभाव यह वायु स्थानीय जलवायु को शुष्क बनाए रखती है। ठंडी समुद्री वायु स्थल पर आकर नमी को कम कर देती है, जिससे इन क्षेत्रों में वर्षा अत्यंत न्यून मात्रा में होती है। टेरल वायु के कारण पेरु और चिली का पश्चिमी तट विश्व के सबसे शुष्क तटीय मरुस्थलों (जैसे अटाकामा मरुस्थल) के निर्माण हेतु उत्तरदायी है। सामाजिक एवं आर्थिक प्रभाव टेरल वायु के कारण तटीय क्षेत्रों में कृषि सीमित होती है, लेकिन यह वायु मत्स्य पालन के लिए लाभकारी होती है। पेरु एवं चिली के समुद्री तटीय जल में अपवेलन (upwelling) की प्रक्रिया तेज हो जाती है, जिससे पोषक तत्व सतह पर आते हैं और समुद्री जीव-जंतु प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं। अटाकामा मरुस्थल से संबंध अटाकामा मरुस्थल, जो विश्व का सबसे शुष्क मरुस्थल माना जाता है, चिली के उत्तरी तट पर स्थित है। टेरल वायु इस क्षेत्र के शुष्क वातावरण को बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। समुद्र से आने वाली ठंडी वायु स्थल की नमी को अवरुद्ध करती है और वर्षा की संभावना को लगभग समाप्त कर देती है। परिणामस्वरूप अटाकामा मरुस्थल में कुछ स्थान ऐसे हैं जहाँ दशकों तक वर्षा दर्ज नहीं की गई है। अन्य नाम कभी-कभी स्थानीय भाषा में इसे मरिन वायु (Marine breeze) अथवा समुद्री पवन भी कहा जाता है। संदर्भ श्रेणी:स्थानीय पवन