Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

कोपरा

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

thumb|right|कोपरा निर्माण के लिए भारतीय राज्य केरल के कोड़िकोड में सूर्य की धूप में रखे हुये नारियल कोपरा (ml കൊപ്ര कोप्पर/कोपर; kn ಕೊಬ್ಬರಿ कोब्बरी; te కొబ్బరి कोब्बरी; ta கொப்பரை कोप्परै से) नारियल से नारियल तेल निकालने के बाद बचने वाली श्वेत खल को कहते हैं।Eugene Ehrilch Oxford American Dictionary https://archive.org/details/oxfordamericandi1982ehrl 1982 पारम्परिक रूप से पहले नारियल को सूर्य की धूप में सुखाया जाता है, उसके बाद सामान्य तरिके से घानी में इसका तेल निकाला जाता है जिसे कोपरा तेल भी कहते हैं। इस तेल में लॉरिक अम्ल पर्याप्त मात्रा में होता है जिससे इसका उपयोग लाउराइल अल्कोहल, साबुन वसायुक्त अम्लों, सौंदर्य प्रसाधनों इत्यादि में किया जाता है। कोपरा का उपयोग पशुओं के आहार के रूप में भी किया जाता है। इसके अतिरिक्त कुछ मिठाइयों में भी इसे काम में लिया जाता है।Philip B. Gove Webster's Third New International Dictionary, Unabridged G. & C. Merriam 1961 सन्दर्भ बाहरी कड़ियाँ Copra श्रेणी:खाद्य सामग्री