411 REFERENCE · Wikipedia
मैकबुक प्रो
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
मैक प्रो
मैकबुक प्रोMacBook Pro 300px 15-इंच मैकबुक प्रो एप्पल इंक॰ मैकबुक परिवार लैपटॉप 2006 1 10 (मूल)
2017 06 05 (वर्तमान) मैक ओएस पावरबुक जी4 मैकबुक, मैकबुक एयर, आईमैक www.apple.com/macbook-pro FoxconnPegatron
मैकबुक प्रो (MacBook Pro) एप्पल इंक॰ द्वारा जनवरी 2006 में पेश किए गए मैकइंटोस पोर्टेबल कंप्यूटर की एक पंक्ति है।https://www.wired.co.uk/reviews/laptops/2013-10/macbook-pro-retina-late-2013 Apple MacBook Pro review: late-2013 model with Retina display & Nvidia graphics Wired UK 3 जून 2018 https://web.archive.org/web/20160304235544/http://www.wired.co.uk/reviews/laptops/2013-10/macbook-pro-retina-late-2013 4 मार्च 2016 dead यह मैकबुक परिवार का उच्च मॉडल है और वर्तमान में 13 और 15 इंच स्क्रीन आकारों में उपलब्ध है। अप्रैल 2006 और जून 2012 के बीच 17 इंच का संस्करण उपलब्ध था।
पहली पीढ़ी के मैकबुक प्रो बाहरी रूप से पावरबुक जी4 के समान थे। लेकिन वह पावरपीसी जी4 चिप्स के बजाय इंटेल कोर प्रोसेसर का उपयोग करते थे। जनवरी 2006 में 15 इंच का मॉडल पहले पेश किया गया था और 17 इंच का मॉडल अप्रैल में पेश किया गया। दोनों ने उस वर्ष बाद में कई अपडेट प्राप्त किए। जिनमे से एक उनको कोर 2 डुओ प्रोसेसर में बदलना हैं।
मैकबुक प्रो की दूसरी पीढ़ी जिसे "यूनिबॉडी" मॉडल के नाम से जाना जाता है में एल्यूमीनियम के एक टुकड़े से बनी बॉडी हैं। यह अक्टूबर 2008 में 13 और 15-इंच स्क्रीन आकार में शुरू हुआ था। जनवरी 2009 में, 17-इंच मॉडल को भी यूनिबॉडी डिजाइन के साथ अपडेट किया गया था। बाद के अपडेट में मैकबुक प्रो की दूसरी पीढ़ी के लैपटाप को इंटेल कोर i5 और i7 प्रोसेसर में अपग्रेड किया था। और इनमें इंटेल की थंडरबॉल्ट तकनीक पेश की गई।
एप्पल ने विश्वव्यापी डेवलपर्स सम्मेलन 2012 के दौरान 15 इंच की स्क्रीन के साथ मैकबुक प्रो की तीसरी पीढ़ी जारी की और 17-इंच संस्करण को बंद कर दिया। तीसरी पीढ़ी का मॉडल अपने पूर्ववर्ती की तुलना में पतला है और उच्च रिज़ॉल्यूशन वाली रेटिना डिस्प्ले का उपयोग करने वाले पहले मैक लैपटाप हैं। अक्टूबर 2012 में 13 इंच का संस्करण जारी किया गया था।
चौथी पीढ़ी के मैकबुक प्रो की घोषणा 27 अक्टूबर, 2016 को हुई थी। इसमें फ़ंक्शन कुंजियों को एक इंटरैक्टिव, मल्टी-टच "टच बार" और पावर बटन में एकीकृत टच आईडी सेंसर के साथ बदल दिया गया था। पिछली पीढ़ी के लिए 1,999 डॉलर की तुलना में चौथी पीढ़ी के मैकबुक प्रो के 15 इंच की नोटबुक $2,399 पर शुरू हुए थे। 5 जून, 2017 को, एप्पल ने मैकबुक प्रो के आंतरिक चीजों को उन्नत किया जैसे उन्नत आईरिस प्लस और एएमडी रेडॉन ग्राफिक्स, कबी लेक प्रोसेसर और अतिरिक्त मेमोरी। इसके अतिरिक्त, 13-इंच मैकबुक प्रो अब 128 जीबी स्टोरेज विकल्प (मूल 256 जीबी स्टोरेज से नीचे) के साथ $1299 की कम शुरूआती कीमत के साथ आता है।https://www.apple.com/shop/buy-mac/macbook-pro/15-inch संग्रहीत प्रति 3 जून 2018 https://web.archive.org/web/20180605182305/https://www.apple.com/shop/buy-mac/macbook-pro/15-inch 5 जून 2018 live
इन्हें भी देखें
एप्पल इंक॰
सन्दर्भ
श्रेणी:एप्पल इंक॰ हार्डवेयर
श्रेणी:एप्पल इंक॰
श्रेणी:एप्पल इंक॰ के उत्पाद