411 REFERENCE · Wikipedia
आँधी (1975 फ़िल्म)
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
सितंबर 2014
आँधी आँधी-का-पोस्टर.jpg आँधी का पोस्टर गुलज़ार जे ओम प्रकाश राहुल देव बर्मनगुलज़ार (गीत) गुलज़ार,भूषण बनमाली संजीव कुमार, सुचित्रा सेन, ओम प्रकाश, ए के हंगल 13 फरवरी, 1975 भारत हिन्दी
आँधी 1975 में बनी हिन्दी भाषा की फिल्म है। यह फिल्म संजीव कुमार और सुचित्रा सेन अभिनीत, और गुलज़ार द्वारा निर्देशित है। उस समय यह आरोप लगाया गया था कि यह फिल्म तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी और उनके पति के साथ उनके रिश्ते पर आधारित थी। यह फिल्म राहुल देव बर्मन द्वारा निर्मित गीतों के लिए प्रसिद्ध है, जो गुलज़ार द्वारा लिखित और किशोर कुमार और लता मंगेशकर द्वारा गाए गए थे।
' आंधी ' कमलेश्वर के उपन्यास 'काली आंधी' पर आधारित है। आंधी की पटकथा और संवाद ही नही, गीत भी गुलजार ने लिखे थे। कमलेश्वर इस फिल्म में कथाकार थे। इसमें नायिका का चरित्र इंदिरा जी के व्यक्तित्व से मेल खाता हैं।
इसमें बंगाली सिनेमा की जानी मानी अभिनेत्री सुचित्रा सेन, जिन्होंने कुछ हिन्दी फिल्मों में भी काम किया, ने आरती देवी की मुख्य भूमिका निभाई। जब श्रीमती गांधी सत्ता में थीं, तब फिल्म को पूर्ण रिलीज़ की अनुमति नहीं मिली थी। फिल्म को रिलीज़ होने के कुछ महीनों बाद 1975 के राष्ट्रीय आपातकाल के दौरान प्रतिबंधित कर दिया गया था। 1977 के राष्ट्रीय चुनावों में उनकी हार के बाद, सत्तारूढ़ जनता पार्टी ने इसे मंजूरी दे दी और इसको सरकारी टेलीविजन चैनल पर दिखाया गया।
संक्षेप
जे. के. (संजीव कुमार) एक होटल मैनेजर है। एक दिन वह एक राजनेता की शराबी बेटी आरती (सुचित्रा सेन) के बचाव में आता है। आरती को जे. के. से प्यार हो जाता है और दोनों एक छोटे से समारोह में शादी कर लेते हैं। कुछ वर्षों के बाद, विवाहित जोड़े को कई मतभेदों का सामना करना पड़ता है जिसके कारण वे अलग होने का फैसला करते हैं। वर्षों बाद, जे. के. और आरती फिर से मिलते हैं जब वह एक स्थापित राजनीतिज्ञ होती है। अलगाव के बावजूद, दोनों को निकटता महसूस होती है, लेकिन इस डर से कि उसका अपना नाम कलंकित हो सकता है और उसके करियर को खतरे में डाल सकता है, आरती आगे नहीं बढ़ना चाहती।
कथावस्तु - ये एक महत्वाकांक्षी नारी की कहानी है। यह सामाजिक और राजनीतिक तथा पारिवारिक, व्यक्तिगत जीवन में विघटन की महागाथा है। यह दिखाया गया है कि सफलता के लिए अपने पारिवारिक और व्यक्तिगत जीवन को दांव पर लगाया जा सकता है। मालती देवी अपने पति से ही नही, अपनी बेटी से भी किनारा कर लेती है। कमलेश्वर के लिए घटनाएं और चरित्र माध्यम हैं अपने विचार व्यक्त करने के लिए।
मुख्य कलाकार
संजीव कुमार - जे के
सुचित्रा सेन - आरती देवी
ओम प्रकाश - लल्लू लाल, अभियान प्रबंधक
ए के हंगल - बृंदा काका
ओम शिवपुरी - चन्द्रसेन
मनमोहन - एस के अगरवाल
कमल दीप - चौधरी
सी एस दुबे - गुरूसरन
रणवीर - अमृत
हरीश - गायक (सलाम कीजिये गाने में परदे पर)
रहमान - के बोस
दल
निर्देशक - गुलज़ार
कथा (उपन्यास) - कमलेश्वर
पटकथा - गुलज़ार, भूषण बनमाली
संवाद - गुलज़ार
निर्माता - जे ओम प्रकाश
प्रबंधक निर्माता - जगदीश कुमार
छायांकन - के वैकुंठ
सम्पादक - वामन भोसले, गुरुदत्त शिरली
कला निर्देशक - अजित बेनर्जी
वस्त्राभिकल्पक - पद्मा रानी
संगीतकार - राहुल देव बर्मन
गीतकार - गुलज़ार
पार्श्वगायक - अमित कुमार, किशोर कुमार, लता मंगेशकर, मोहम्मद रफ़ी, भूपेंद्र सिंह
संगीत
गीत तेरे बिना ज़िन्दगी से बिनाका गीत माला की 1975 वार्षिक सूची पर 5वीं पायदान पर रही।
गीत इस मोड़से जाते हैं बिनाका गीत माला 1975 वार्षिक सूची पर 14वीं पायदान पर रही।
गीत गायक समय टिप्पणी"तेरे बिना ज़िन्दगी से"किशोर कुमार, लता मंगेशकर5:55संजीव कुमार व सुचित्रा सेन पर चित्रित"तुम आ गए हो नूर आ गया"किशोर कुमार, लता मंगेशकर4:15संजीव कुमार व सुचित्रा सेन पर चित्रित"इस मोड़ से जाते हैं"किशोर कुमार, लता मंगेशकर5:00संजीव कुमार व सुचित्रा सेन पर चित्रित"सलाम कीजिये आई हैं"मोहम्मद रफ़ी, अमित कुमार, भूपेन्द्र सिंह6:55शीर्षक संगीत यांत्रिक
नामांकन और पुरस्कार
1976 फिल्मफेयर पुरस्कार - विजयी
सर्वश्रेष्ठ अभिनेता - संजीव कुमार
सर्वश्रेष्ठ फिल्म (आलोचक) - गुलज़ार
1976 फिल्मफेयर पुरस्कार - नामांकित
सर्वश्रेष्ठ फिल्म
सर्वश्रेष्ठ निर्देशक - गुलज़ार
सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री - सुचित्रा सेन
सर्वश्रेष्ठ कथा - कमलेश्वर
सर्वश्रेष्ठ गीतकार- गुलज़ार, तेरे बिना जिनगी से कोई गीत के लिए
बाहरी कड़ियाँ
0178186 आँधी
aw
फिल्मफेयर आलोचक पुरस्कार (सर्वश्रेष्ठ फिल्म) 1976 रजनीगंधा मृगया
आँधी
आँधी