Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

एडम मिकीविक्ज़

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

एडम मिकीविक्ज़ Adam_Mickiewicz_według_dagerotypu_paryskiego_z_1842_roku.jpg मिकीविक्ज़, 1842 एडम बर्नार्ड मिकीविक्ज़ 1798 12 24 y ज़ाओसे], लिथुआनिया गवर्नरेट, रूसी साम्राज्य 1855 11 26 1798 12 24 y इस्तांबुल, ओत्तोमन साम्राज्य वेवल कैथेड्रल, क्राको कवि नाटककार निबंधकार साहित्य के प्रोफ़ेसर एडम मिकीविक्ज़ एडम बर्नार्ड मिकीविक्ज़ (पोलिश उच्चारण: [ˈadam mit͡sˈkʲɛvit͡ʂ] ; 24 दिसंबर 1798 - 26 नवंबर 1855) एक पोलिश कवि, नाटककार, निबंधकार, प्रचारक, अनुवादक और राजनीतिक कार्यकर्ता थे। उन्हें पोलैंड, लिथुआनिया और बेलारूस में राष्ट्रीय कवि माना जाता है। पोलिश स्वच्छंदतावाद के प्रमुख एडम पोलैंड के "तीन प्रमुख चारणों" में से एक हैं।http://www.polish-dictionary.com/poland-poetry पोलैंड के प्रसिद्ध कवि पोलिश-डिक्शनरी.कॉम 20 अगस्त 2014 21 अगस्त 2014 https://web.archive.org/web/20140821015601/http://www.polish-dictionary.com/poland-poetry live उन्हें पोलैंड का सबसे महान कवि माना जाता है। उन्हें सबसे महान स्लाविक और यूरोपीय कवियों में से भी एक समझा जाता है। एडम को "स्लाव बार्ड" की संज्ञा दी गई है एक ऐसा प्रमुख स्वच्छंद नाटककार जिनकी तुलना पोलैंड और यूरोप में बायरन और गोएथे से की जाती है। आरंभिक जीवन एडम मिकीविक्ज़ का जन्म 24 दिसंबर 1798 को नवाहरुदक के पास ज़ाओसी (अब ज़ावोसे) में हुआ था। यह स्थान उस समय रूसी साम्राज्य का हिस्सा था। यह क्षेत्र लिथुआनिया की सीमा पर था और पोलिश-लिथुआनियाई राष्ट्रमंडल (1795) के तीसरे विभाजन तक लिथुआनिया के ग्रैंड डची का हिस्सा रहा। एडम मिकीविक्ज़ के पिता मिकोलाज मिकीविक्ज़ एक वकील थे तथा वे उच्च वर्ग के थे। एडम की माँ बारबरा मिकीविक्ज़ नी माजेवस्का थीं। एडम, परिवार में दूसरा जन्मा बेटा था। मिकीविक्ज़ का बचपन नवहरुदक में बीता। आरंभिक शिक्षा उन्हें उनकी माँ और निजी शिक्षकों से मिली। 1807 से 1815 तक उन्होंने एक डोमिनिकन स्कूल में प्रवेश पाया। उसे पोलिश राष्ट्रीय शिक्षा आयोग द्वारा डिज़ाइन किया गया था, जो दुनिया का पहला शिक्षा मंत्रालय था। मिकिविक्ज़ एक औसत दर्जे का छात्र था, हालाँकि खेल और नाट्यकला में वे सक्रिय थे। सितंबर 1815 में मिकीविक्ज़ ने शिक्षक बनने के लिए इंपीरियल यूनिवर्सिटी ऑफ़ विनियस में दाखिला लिया।एडम मिकिविक्ज़ - लेखक तथा उनकी जीवनी के बारे में https://lekcjapolskiego.pl/analiza-i-interpretacja/adam-mickiewicz,autor26/ 13 अप्रैल 2021 lekcjapolskiego.pl 13 अप्रैल 2021 https://web.archive.org/web/20210413184829/https://lekcjapolskiego.pl/analiza-i-interpretacja/adam-mickiewicz,autor26/ live इन्हें भी देखें एलिना सजापोकनिकोव ज्योर्जेस चर्पाक फ़्रेडरिक चॉपिन मराक गुरसुता मिएश्को प्रथम सन्दर्भ बाहरी कड़ियाँ श्रेणी:पोलिश कवि श्रेणी:अनुवादक श्रेणी:नाटककार श्रेणी:पोलैंड के लोग