Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

सोली सोराबजी

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

सोली जहांगीर सोराबजी भारत के पूर्व अटॉर्नी जनरल रहे हैं। सोराबजी पहले 1989 से 1990 तक अटॉर्नी जनरल रहे थे। इसके बाद उन्होंने साल 1998 से 2004 तक यह जिम्मेदारी निभाई थी।https://www.abplive.com/news/india/former-attorney-general-for-india-soli-sorabjee-passed-away-1907540 प्ररंभिक जीवन सोली सोराबजी का जन्म साल 1930 में बॉम्बे में हुआ था। उन्होंने साल 1953 से बॉम्बे हाई कोर्ट में प्रैक्टिस शुरू कर दिया था। सोली सोराबजी साल 1971 में सुप्रीम कोर्ट के सीनियर काउंसिल बन गए थे। निधन सोली सोराबजी का 91 वर्ष आयु में 30 अप्रेल 2021 को कोरोना वायरस के कारण निधन हुआ । इससे पूर्व कुछ दिनों से वो इस संक्रमण से पीड़ित थे। करीब 70 सालों तक कानून के क्षेत्र से जुड़े रहे। सोराबजी ने देश के अटार्नी जनरल का पद दो बार संभाला। वकालत के क्षेत्र में उनके योगदान को देखते हुए वर्ष 2002 में उन्हें पद्म विभूषण का सम्मान भी मिला था। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोराबजी के निधन पर शोक जताते हुए कहा, 'वह उन लोगों में से थे जिनकी भारत के संवैधानिक कानूनों के विस्तार में प्रमुख भूमिका रहीhttps://www.jagran.com/news/national-former-attorney-general-of-india-soli-sorabjee-passes-away-at-the-age-of-91-years-21603693.html।' इन्हें भी देखें इंडियाज़ सेकंड फ्रीडम सन्दर्भ श्रेणी:1930 में जन्मे लोग श्रेणी:२०२१ में निधन श्रेणी:भारत के अटॉर्नी जनरल श्रेणी:भारत में कोविड-19 महामारी से मृत्यु श्रेणी:भारतीय पारसी लोग