Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

अन्त्याक्षरी

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

अंताक्षरी (अंत+अक्षरी) प्राचीन काल से चला आता स्मरणशक्ति का परिचायक एक खेल जिसमें कहे हुए श्लोक या पद्य के अंतिम अक्षर को लेकर दूसरा व्यक्ति उसी अक्षर से आरंभ होने वाला श्लोक या पद्य कहता है, जिसके उत्तर में फिर पहला व्यक्ति दूसरे के कहे श्लोक या पद्य के अंतिम अक्षर से आरंभ होने वाला श्लोक या पद्य कहता है। इसी प्रकार यह खेल चलता है और जब अपेक्षित व्यक्ति की स्मरण शक्ति जवाब दे जाती है और उससे पद्यमय उत्तर नहीं बन पाता तब उसकी हार मान ली जाती है। यह खेल दो से अधिक व्यक्तियों के बीच भी वृत्ताकार रूप में खेला जाता है। विद्यार्थियों में यह आज भी प्रचलित है और अनेक संस्थाओं में तो इसकी प्रतियोगिता का आयोजन भी होता है। उदाहरण अंत्याक्षरी के उदाहरणार्थ रामचरितमानस से तीन चौपाइयाँ नीचे दी जाती हैं जिनमें अगली चौपाई पिछली के अंत्याक्षर से आरम्भ होती हैं: बोले रामहिं देइ निहोरा। बचौं विचारि बंधु लघु तोरा।। रामचरितमानस एहि नामा। सुनत स्रवन पाइअ बिस्रामा।। मातु समीप कहत सकुचाहीं। बोले समय समुझि मन माहीं।। इन्हें भी देखें समस्यापूर्ति एनाग्राम बैत बाज़ी अन्त्याक्षरी