411 REFERENCE · Wikipedia
मार्टी आख़्तिसारी
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
thumb|right|मार्टी आख़्तिसारी
मार्टी आख़्तिसारी (२३ जून १९३७ का जन्म) फ़िनलैंड के पूर्व राष्ट्रपति ने कोसोवो के भविष्य पर हुई वार्ताओं में संयुक्त राष्ट्र के विशेष दूत की भूमिका निभाई और वर्ष २००५ में इंडोनेशिया के आचे प्रांत को लेकर हुए समझौते में भी वह मध्यस्थ रहे। उन्हें २००८ के नोबेल शांति पुरस्कार दिए जाने का निर्णय लिया गया है। नोर्वे की पांच सदस्यों वाली पुरस्कार समिति ने इस साल १९७ उम्मीदवारों में से उनके नाम का चयन किया। आख़्तिसारी को यह पुरस्कार १० दिसंबर को ऑस्लो में दिया जाएगा। १० दिसम्बर को ही १८९६ में इस पुरस्कार के संस्थापक स्वीडन के अन्वेषक ऐल्फ़्रैड नोबेल का निधन हुआ था।
सन्दर्भ
श्रेणी:नोबल शांति पुरस्कार के प्राप्तकर्ता
श्रेणी:फ़िनलैंड के राष्ट्रपति