Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

विषु

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

अक्टूबर 2018 विशु हिन्दू Vishu kani.jpg पारंपरिक रूप से विशु कानी के लिए लगाया गया सामान विशु मलयाली और पलक्कड़ तमिल 14 april 2020 14 april 2021 मलयालम कैलेंडर का पहला दिन अप्रैल 15 विशु कानी और विशुकेनित्तम विषु (मलयालम में വിഷു|വിഷു) केरल का प्राचीन त्योहार है। यह केरलावासियों के लिए नववर्ष का दिन है। यह मलयालम महीने मेष की पहली तिथि को मनाया जाता है। विषुक्कणी thumb|200px|केरल का स्थानीय पुष्प ''कानि कोन्ना" लोकप्रिय "विषुक्कानि" है विषु के दिन की प्रमुख विशेषता "विषुक्कणी" है। 'विषुक्कणी' उस झाँकी-दर्शन को कहते हैं, जिसका दर्शन विषु के दिन प्रात:काल सर्वप्रथम किया जाता है। ऐसा विश्वास है कि विषुक्कणी का प्रभाव वर्ष भर रहता है। विषु की पूर्व संध्या को 'कणी' दर्शन की सामग्री इकट्ठी करके सजा दी जाती है। एक काँसे के डेगची या अन्य किसी बर्तन में चावल, नया कप़ड़ा, ककड़ी, कच्चा आम, पान का पत्ता, सुपारी, कटहल, आइना, अमलतास के फूल आदि सजा कर रख दिए जाते हैं। इस बर्तन के पास एक लम्बा दीपक जलाकर रखा जाता है। प्रातः काल परिवार का कोई बुजुर्ग व्यक्ति एक-एक करके परिवार के सदस्यों की आँखें मूंद 'विषुक्कणी' तक ले आकर आँखें खुलवाते हैं। उपर्युक्त 'कणी' का दर्शन कराने के बाद घर के बुजुर्ग परिवार के सभी सदस्यों को 'कैनीट्टम' या भेंट में कुछ रुपये देते हैं। इस अवसर पर दावत भी दी जाती है। उत्तरी केरल में विषु के दिन आतिशबाजी का आयोजन भी होता है। भारत के अन्य भागों में इसी दिन मनाये जाने वाले पर्व पंजाब - बैसाखी असम - बिहू तमिलनाडु - तमिल पुतान्दु या विषु पुण्यकालम् बाहरी कड़ियाँ Vishu Ashamsakal - How Vishu is Commonly Celebrated vishu online greetings Information about Vishu श्रेणी:पर्व श्रेणी:केरल की संस्कृति