411 REFERENCE · Wikipedia
राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान, कालीकट
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
राष्ट्रीय तकनीकी संस्थान, कालीकट, केरल की स्थापना १९६१ में की गई थी और २६ जून २००२ को इसे राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान का दर्जा प्रदान किया गया है। इस संस्थान में आठ विभाग हैं। यह संस्थान सिविल इंजीनियरी, रसायन इंजीनियरी, विद्युत तथा इलैक्ट्रॉनिकी इंजीनियरी, इलैक्ट्रॉनिकी तथा संचार इंजीनियरी, अभियांत्रिकी इंजीनियरी, उत्पादन इंजीनियरी तथा प्रबंधन, कम्प्यूटर विज्ञान तथा इंजीनियरी, सूचना प्रौद्योगिकी में चार वर्षीय अवर स्नातक पाठयक्रम और वी.आर्क. में पांच वर्षीय पाठयक्रम संचालित संचालित करता है। यह संस्थान ११ विभिन्न विशेषज्ञताओं में एम.टेक. डिग्री भी प्रदान करता है। इसके अतिरिक्त तीन वर्षीय (छह सेमेस्टर) एमसीए पाठयक्रम का भी संचालन इस संस्थान द्वारा किया जाता है। सिविल, सूचना संरक्षण बीएलएसआई डिजाइन एवं कंप्यूटर नियंत्रित औद्योगिक शक्ति जैसे विषयों में चार नए स्नातकोत्तर पाठयक्रम भी अनुमोदित किए गए हैं। यह संस्थान सभी विषयों में पीएच-डी. कार्यक्रम चलाता है। इस संस्थान में एक सुसज्जित पुस्तकालय है।http://www.nitc.ac.in/nitc/index.jsp/ राष्ट्रीय तकनीकी संस्थान, कालीकट ४ मई २००९ संस्थान का आधिकारिक जालस्थल https://web.archive.org/web/20090503230423/http://www.nitc.ac.in/nitc/index.jsp 3 मई 2009 dead
सन्दर्भ