411 REFERENCE · Wikipedia
थोलिंग
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
थोलिंग (ज़ान्दा) Tholing (Zanda) / མཐོ་ལྡིང་ थोलिंग China Tibet 31 29 03 N 79 48 02 E तिब्बत में स्थिति ज़ान्दा ज़िला, न्गारी विभाग, तिब्बत ? ? तिब्बती
थोलिंग (तिब्बती: མཐོ་ལྡིང་, अंग्रेज़ी: Tholing), जिसे चीन की सरकार ज़ान्दा (Zanda) बुलाती है, दक्षिण-पश्चिमी तिब्बत में भारत की सीमा के नज़दीक स्थित एक शहर है। ३,७२३ मीटर (१२,२१५ फ़ुट) की ऊँचाई पर स्थित यह नगर तिब्बत के न्गारी विभाग के ज़ान्दा ज़िले की प्रशासनिक राजधानी भी है। इतिहास में यह पश्चिमी तिब्बत के गूगे राज्य की राजधानी हुआ करता था। ९९७ में स्थापित थोलिंग गोम्पा (बौद्ध मठ) विश्व-प्रसिद्ध है और सतलुज नदी के किनारे खड़ा हुआ है। तिब्बत में यह नदी 'लंगचेन त्संगपो' के नाम से जानी जाती है। १९५० में तिब्बत पर जनवादी गणतंत्र चीन का क़ब्ज़ा होने के बाद चीन ने यहाँ भारी मात्रा में सैनिक तैनात कर दिए और अब शहर का बड़ा भाग एक छावनी का रूप लिये हुए है।Trekking Tibet: A Traveler's Guide https://web.archive.org/web/20190413165613/https://books.google.com/books?id=Tm9M3fSS-w0C&pg=PA235 13 अप्रैल 2019 , Gary McCue, The Mountaineers Books, Page 235, ISBN 978-1-59485-266-4, Accessed 3 जनवरी 2013Echoes of a Fallen Kingdom https://web.archive.org/web/20121109235938/http://www.nytimes.com/2000/03/19/travel/echoes-of-a-fallen-kingdom.html 9 नवंबर 2012 , Karen Swenson, New York Times, Accessed 23 जनवरी 2013
थोलिंग के कुछ दृश्य
इन्हें भी देखें
ज़ान्दा ज़िला
न्गारी विभाग
सन्दर्भ
2
श्रेणी:तिब्बत के नगर
श्रेणी:न्गारी विभाग