411 REFERENCE · Wikipedia
मीनार-ए-पाकिस्तान
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
मीनार-ए-पाकिस्तान مینارِ پاکستان ur Minar e Pakistan 2021.jpg मीनार-ए-पाकिस्तान (2021) ग्रेटर इक़बाल पार्क, लाहौर, पंजाब, पाकिस्तान नसरुद्दीन मुराद ख़ान राष्ट्रीय स्मारक कंक्रीट, संगमरमर, पत्थर, इस्पात 97.5 m ft on 70 m ft on 1960 03 23 yes 1968 03 22 yes लाहौर संकल्पना 31.5925 74.3095 region:PK_source:dewiki inline,title
मीनार-ए पाकिस्तान (ur مینارِ پاکستان) पाकिस्तान के पंजाब राज्य के लाहौर शहर में स्थित एक राष्ट्रीय स्मारक है।Google maps Address of Minar-e-Pakistan https://maps.google.com/maps?f=q&source=s_q&hl=en&geocode=&q=Minar-e-Pakistan,+Lahore,+Punjab,+Pakistan&aq=0&oq=minar-&sll=33.707526,73.053353&sspn=0.010871,0.021136&vpsrc=0&ie=UTF8&hq=&hnear=Minar-e-Pakistan,+Circular+Rd,+Lahore,+Lahore+District,+Punjab,+Pakistan&t=m&z=16 Google maps 23 September 2013 https://web.archive.org/web/20140525232703/https://maps.google.com/maps?f=q 25 मई 2014 live इसे सन् 1968 में इसे पाकिस्तान की सार्वभौमिकता तथा स्वतन्त्रता के बतौर प्रतीक बनाया गया था। इसे लाहौर में ठीक उसी स्थान पर बनाया गया है जहाँ 23 मार्च 1940 में मोहम्मद अली जिन्नाह की अध्यक्षता में आयोजित ऑल इण्डिया मुस्लिम लीग की बैठक में लाहौर संकल्पना पारित हुई थी। इसे पाकिस्तान में यादगार-ए-पाकिस्तान भी कहा जाता है। यह लाहौर के इकबाल पार्क में स्थित है। जब यह संकल्प पारित हुआ था, उस समय इस पार्क को मिण्टो पार्क कहते थे। जब लाहौर भारत का हिस्सा था। आजकल इस पार्क को इकबाल पार्क के नाम जाना जाता है।
मीनार की संरचना
यह 18 एकड़ क्षेत्र में फैला हुआ है। मीनार की कुल ऊँचाई 196 फुट है और मीनार के ऊपर जाने के लिए 324 सीढ़ियों के साथ-सिथ लिफ़्ट् भी लगी हुई है।
मीनार के निचले हिस्से पर फूल पत्तियों से सजा मशहाबहत रखता है। इस की संगमरमर की दीवारों पर कुरान की आयतें, मोहम्मद अली जिन्नाह तथा मोहम्मद इकबाल की बातों के साथ-साथ पाकिस्तान के निर्माण का संक्षिप्त इतिहास उत्कीर्ण है। इस के अलावा लाहौर संकल्प का पूरा पाठ भी उर्दू और बंगाली दोनों भाषाओं में इसकी दीवारों पर उत्कीर्ण किया गया है।
मीनार पर जो सुलेख किया गया है वह हाफिज मोहम्मद यूसुफ सदीदी, सूफी खुर्शीद आलम, मुहम्मद सिद्दीक हीरा राशि, इब्ने प्रवीण राशि तथा मोहम्मद इकबाल के हैं।
मीनार ए पाकिस्तान के विभिन्न दृश्य 270 400 center File:Minar_e_Pakistan.jpg
दिन की तस्वीर File:Minar -e Pakistan at Night.jpeg
रात की तस्वीर
सिफारिशी समिति
इसके निर्माण के सिलसिले में 1960 में तत्कालीन राष्ट्रपति फील्ड मार्शल अय्यूब खान ने एक समिति का गठन किया था। और इसी समिति की स्वीकृत सिफारिशों और डिजाइन में इस मीनार की स्थापना हुई थी। मुख्तार मसूद भी इस समिति के प्रमुख सदस्य थे।
निर्माण
left | thumb | मीनारे पाकिस्तान पंजाब के राजधानी लाहौर में स्थित है
इसका डिजाइन, वास्तुकार नस्र दीन मूरत खान ने तैयार किया। निर्माणकार्य मियाँ अब्दुल खालिक एंड कंपनी ने 23 मार्च 1960 में शुरू किया। और 21 अक्टूबर 1968 ई। में इसका निर्माण पूरा हुआ। इसके निर्माण की कुल लागत पा₹75 लाख थीRemembrance: The man behind the masterpiece http://archives.dawn.com/archives/45887 5 December 2012 Dawn Meral Murat Khan https://web.archive.org/web/20120404033709/http://archives.dawn.com/archives/45887 4 अप्रैल 2012 live।
मीनार परिसर
मीनार ए पाकिस्तान के परिसर में पाकिस्तान के राष्ट्रीय गान(क़ौमी तराना) के निर्माता हफीज जालंधरी का मज़ार भी है।
मीनार-ए पाकिस्तान के आसपास सुंदर उद्यान, फव्वारे, हॉल और एक झील भी है।
जून 1984 में एलडीए ने मीनारे पाकिस्तान को अपनी अधिकार में ले लिया था।
गैलरी
इन्हें भी देखें
पाकिस्तान यादगार
बाब-ए-पाकिस्तान
राष्ट्रीय स्मारक
सन्दर्भ
Minar-e-Pakistan
श्रेणी:पाकिस्तान के स्मारक
श्रेणी:पंजाब की इमारतें
श्रेणी:लाहौर
श्रेणी:पाकिस्तान की ऐतिहासिक इमारतें
श्रेणी:लाहौर की वास्तुकला
श्रेणी:लाहौर की इमारतें
श्रेणी:पाकिस्तान के राष्ट्रीय प्रतीक
श्रेणी:पाकिस्तानी वास्तुकला
श्रेणी:लाहौर के पर्यटन स्थल
श्रेणी:पाकिस्तान के ऐतिहासिक स्थल
श्रेणी:पाकिस्तान