Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

विजय कुमार मलहोत्रा

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

विजय कुमार मलहोत्रा property raw P18 properties linked references P569 properties linked references linked P137 properties linked references linked P19 properties linked references linked P1477 properties linked references linked P27 properties linked references linked P69 properties linked references linked P108 properties linked references linked P2048 properties linked references linked P2048 properties linked references linked P140 properties linked references linked P26 properties linked references linked P856 properties linked references linked P22 properties linked references linked P25 properties linked references P20 properties linked references P570 properties linked references P102 properties references P1196 properties references P509 property raw P109 properties linked references linked P172 properties linked references linked P106 properties linked references linked P40 properties linked references linked P166 properties linked references linked P2218 properties linked references linked P551विजय कुमार मलहोत्रा (जन्म: ३ दिसम्बर १९३१ लाहौर -- ३० सितम्बर २०२५) भारत के एक राजनेता तथा शिक्षाविद थे। वे लोक सभा सांसद, खेलकूद प्रशासक व शिक्षा जगत से सम्बद्ध प्रोफेसर थे। लोग उन्हें प्रोफेसर विजय कुमार मलहोत्रा के नाम से भी जानते हैं। उन्होंने दिल्ली सदर व दक्षिणी दिल्ली से क्रमाश: ९वीं व १४वीं लोकसभा का प्रतिनिधित्व किया। कई संसदीय समितियों के सदस्य से लेकर अध्यक्ष रह चुके श्री मलहोत्रा आजकल ग्रेटर कैलाश नई दिल्ली से दिल्ली विधान सभा के सदस्य थे। उनकी गणना भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ सदस्यों में की जाती है। जीवन परिचय प्रो॰ विजय कुमार मलहोत्रा का जन्म ३ दिसम्बर १९३१ को ब्रिटिश भारत में पंजाब प्रान्त के एतिहासिक शहर लाहौर में हुआ था। १९४७ में भारत-विभाजन के बाद यह शहर पाकिस्तान चला गया। उनके पिता का नाम श्री खजान चन्द और माता का श्रीमती सुशीला देवी था। उनकी शिक्षा दीक्षा डी॰ए॰वी॰ कॉलेज लाहौर, पंजाब विश्वविद्यालय तथा हंसराज कॉलेज दिल्ली से हुई। वे हिन्दी साहित्य से एम॰ए॰ तथा पी॰एच॰डी॰ हैं। उनका विवाह ९ मई १९६० को श्रीमती कृष्णा मलहोत्रा से हुआ। पति-पत्नी के सन्तुलित परिवार में एक बेटा व एक बेटी है। राजनीतिक जीवन मलहोत्रा जी का राजनीतिक जीवन बहुत लम्बा रहा है। सन १९६७ में दिल्ली नगर निगम के महापौर से शुरू हुई उनकी राजनीतिक यात्रा में कई महत्वपूर्ण पडाव आये जिनमें १९७७ की तत्कालीन जनता पार्टी के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष, १९८० से १९८४ तक भारतीय जनता पार्टी के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष तथा भारतीय जनता पार्टी संसदीय दल के उपनेता से लेकर अखिल भारतीय तीरन्दाजी संघ व भारतीय ओलम्पिक संघ के अध्यक्ष पद के प्रमुख दायित्वों का निर्वहन उन्होंने कुशलतापूर्वक किया है। दिल्ली विधान सभा में प्रतिपक्ष के नेता २६ सितम्बर २००८ को भारतीय जनता पार्टी ने मलहोत्रा जी को मुख्यमन्त्री के पद का प्रत्याशी घोषित करते हुए दिल्ली विधान सभा का चुनाव लडाhttp://www.hindustantimes.com/StoryPage/StoryPage.aspx?sectionName=&id=258510bb-a15c-4351-866c-0cf222cb6685&&Headline=VK+Malhotra+is+BJP%e2%80%99s+CM+candidate&strParent=strParentIDअगस्त 2021 InternetArchiveBot । इस आम चुनाव में मलहोत्रा जी तो ग्रेटर कैलाश नई दिल्ली विधान सभा क्षेत्र से विजयी हुए परन्तु उनकी पार्टी बहुमत नहीं जुटा सकी। उस समय वे लोकसभा के सांसद भी थे। मलहोत्रा जी ने दिल्ली की जनता की सेवा में स्वयं को समर्पित करते हुए सांसद के उच्चतर पद से त्यागपत्र दे दिया और विधान सभा की सीट बरकरार रखी। अब वे दिल्ली विधान सभा मे प्रतिपक्ष के नेता की भूमिका निभा रहे हैंhttp://www.expressindia.com/latest-news/outgunned-bjp-still-canvassing-as-vk-back-in-parliament/396862/ संग्रहीत प्रति 8 फ़रवरी 2012 https://web.archive.org/web/20081212004906/http://www.expressindia.com/latest-news/outgunned-bjp-still-canvassing-as-vk-back-in-parliament/396862/ 12 दिसंबर 2008 dead । साहित्यिक योगदान राजनीति और खेल के साथ-साथ मलहोत्रा जी का हिन्दी साहित्य से भी लगाव रहा है। उन्होंने हिन्दी में पी॰एच॰डी॰ तो की ही, साथ ही प्रोफेसर के रूप में अध्यापन-कार्य भी किया। किन्तु इसके अतिरिक्त उन्होंने कई पुस्तकें भी लिखी हैं। उनकी चर्चित पुस्तकें हैं: हिन्दुत्व: षड्यन्त्रों के घेरे में कमल : शास्वत सांस्कृतिक प्रतीक Lotus: an Eternal Cultural Symbol (अंग्रेजी में) सन्दर्भ बाहरी कड़ियाँ Official biographical sketch in Parliament of India website Profile of Vijay Kumar Malhotra on DelhiElections.com Official site जनसत्ता समाचार पत्र की रिपोर्ट के अनुसार, दिल्ली भाजपा नेता विजय कुमार मल्होत्रा का निधन हो गया। (30 सितंबर 2025) मल्होत्रा, विजय कुमार प्रो॰ विजय कुमार मलहोत्रा 3 दिसम्बर 1931 लाहौर, ब्रिटिश भारत (वर्तमान पाकिस्तान में) श्रेणी:1931 में जन्मे लोग श्रेणी:जीवित लोग श्रेणी:भारतीय जनता पार्टी के राजनीतिज्ञ श्रेणी:६वीं लोक सभा के सदस्य श्रेणी:९वीं लोक सभा के सदस्य श्रेणी:१३वीं लोक सभा के सदस्य श्रेणी:१४वीं लोक सभा के सदस्य श्रेणी:लेखक