411 REFERENCE · Wikipedia
प्यार किया तो डरना क्या (1998 फ़िल्म)
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
1998 में जारी हुई फ़िल्म प्यार किया तो डरना क्या
प्यार किया तो डरना क्या प्यार किया तो डरना क्या.jpg प्यार किया तो डरना क्या का पोस्टर सुहेल खान संजीव दुग्गल (संवाद) सलमान ख़ानकाजोलअरबाज़ ख़ानधर्मेन्द्रअंजला झवेरीकिरण कुमार सुहेल ख़ान बंटी वालियासुहेल ख़ानवाशु भगनानी 27 मार्च 1998 180 मिनट भारत हिन्दी जतिन-ललित हिमेश रेशमियासाजिद-वाजिद
प्यार किया तो डरना क्या 1998 में बनी हिन्दी भाषा की हास्य प्रेमकहानी फ़िल्म है। ये सुहेल ख़ान द्वारा लिखित और निर्देशित है। फिल्म में उनके वास्तविक जीवन के भाई सलमान खान और अरबाज़ ख़ान के साथ काजोल और धर्मेन्द्र मुख्य भूमिकाओं में हैं। जारी होने पर फिल्म सफल और लोकप्रिय रही थी।20 साल पहले सलमान खान ने शाहरूख खान को सौंप दिया था ये ब्लॉकबस्टर PLAN! https://hindi.filmibeat.com/news/bollywood-films-1998-salman-khan-pyaar-kiya-darna-kya-072187.html 11 सितम्बर 2018 https://hindi.filmibeat.com 27 मार्च 2018 https://web.archive.org/web/20180911191628/https://hindi.filmibeat.com/news/bollywood-films-1998-salman-khan-pyaar-kiya-darna-kya-072187.html 11 सितंबर 2018 dead
संक्षेप
मुस्कान (काजोल) एक अनाध लड़की है, जो अपने भाई, विशाल (अरबाज़ ख़ान) और चाचा (धर्मेन्द्र) के साथ गाँव में रहती है। मुस्कान अपनी पढ़ाई पूरी करने के लिए मुम्बई जाना चाहती है। बाद में उसका भाई उसे मुम्बई जाने की इजाजद दे देता है। वहाँ उसकी मुलाक़ात सूरज (सलमान खान) से होती है। सूरज को मुस्कान से प्यार हो जाता है और उसके कई बार कोशिश करने के बाद, मुस्कान को भी उससे प्यार हो जाता है।
एक दिन मुस्कान से मिलने विशाल आता है। सूरज उसे मुस्कान का प्रेमी समझ लेता है और दोनों में लड़ाई हो जाती है, जिसमें सूरज को बहुत मार पड़ती है। बाद में उसे मुस्कान से पता चलता है कि वो उसका भाई है। वो मुस्कान और विशाल से माफी मांगता है। विशाल को सूरज बिलकुल भी पसंद नहीं आता है। उसे ऐसा लगता है कि सूरज भरोसे के काबिल नहीं है और न ही वो किसी बात को गंभीरता से लेता है। वो मुस्कान को अपने साथ घर ले जाता है।
सूरज उसके गाँव जाता है, जहाँ उसे चाचा मिलते हैं, जिसकी वो जान बचाता है। उसके इस काम को देखते हुए विशाल उसे अपने आपको साबित करने का एक और मौका देता है। लेकिन उसमें सूरज विफल रह जाता है। विशाल अपनी बहन की शादी ठाकुर विजय सिंह (निर्मल पांडे) के भाई से कराने की सोचता है, बिना ये जाने कि वो ये शादी पुरानी दुश्मनी के कारण कर रहे हैं। इस कारण सूरज को इस शादी को रोकने के साथ साथ विशाल का दिल भी जीतना होता है।
सूरज का दोस्त सूरज के परिवार वालों को उस गाँव के बारे में बता देता है। सूरज का परिवार आ जाता है और सूरज की सौतेली माँ, मुस्कान को बहुत बुरा भला कहती है। सिंह परिवार और उसके गुंडे मिल कर मुस्कान को पकड़ने की कोशिश करते हैं, और सूरज, सूरज के पिता, विशाल और चाचा आ कर उसे बचाने की कोशिश करते हैं। सूरज की माँ अब उसकी परवाह करने लगती है और वो पुलिस को फोन कर देती है। विशाल भी सूरज की मुस्कान के साथ शादी के लिए मान जाता है।
मुख्य कलाकार
धर्मेन्द्र - ठाकुर अजय सिंह
सलमान ख़ान - सूरज खन्ना
काजोल - मुस्कान ठाकुर
अरबाज़ ख़ान - विशाल ठाकुर
किरण कुमार - आकाश खन्ना
अंजला जावेरी - उजाला
कुनिका - आकाश की पत्नी
निर्मल पांडे - ठाकुर विजय सिंह
आसिफ़ शेख - विजय का भाई
अशोक सर्राफ - टड़का लाल
टीकू तलसानिया - प्रिंसीपल
रज़ाक ख़ान - भोलू
घनश्याम रोहेड़ा - दूसरे कॉलेज का प्रिंसीपल
संगीत
प्यार किया तो डरना क्या फ़िल्म एल्बम जतिन-ललित, हिमेश रेशमिया तथा साजिद-वाजिद बॉलीवुड संगीत 43:39 टी-सीरीज़ जतिन ललित कुछ कुछ होता है
1998 प्यार तो होना ही था
1998 हिमेश रेशमिया एल्बमें बंधन 1998
फ़िल्म में संगीत जतिन-ललित, हिमेश रेशमिया तथा साजिद-वाजिद ने दिया है, जबकि गीत समीर, सुधाकर शर्मा तथा इक़बाल साबरी ने लिखे हैं। कुल 8 गीतों वाली फिल्म की संगीत एल्बम को टी-सीरीज़ द्वारा 10 मार्च 1998 को जारी किया गया था।https://itunes.apple.com/in/album/pyaar-kiya-to-darna-kya-original-motion-picture-soundtrack/1140246733 Pyaar Kiya To Darna Kya (Original Motion Picture Soundtrack) by Jatin-Lalit, Sajid-Wajid & Himesh Reshammiya 5 जून 2018 https://web.archive.org/web/20180911191604/https://itunes.apple.com/in/album/pyaar-kiya-to-darna-kya-original-motion-picture-soundtrack/1140246733 11 सितंबर 2018 live हिमेश रेशमिया ने इसी फिल्म से एक संगीतकार के रूप में बॉलीवुड फिल्मों में पदार्पण किया। फ़िल्म के 8 गीतों में से 6 जतिन ललित ने, 1 हिमेश रेशमिया ने और 1 गीत साजिद वाजिद ने कम्पोज़ किया है।
गीत गायक दीवाना मैं चला उदित नारायण 5:30 जतिन-ललित समीर ओ साथिया ओ बेलिया अनुराधा पौडवाल 5:07 जतिन-ललित समीर छड जिद करना उदित नारायण, अनुराधा पौडवाल 5:47 जतिन-ललित समीर ओ ओ जाने जाना कमाल खान 5:45 जतिन-ललित समीर तेरी जवानी बड़ी मस्त मस्त है साबरी बंधु, अनुपमा देशपांडे 5:29 साजिद-वाजिद इक़बाल साबरी तुम पर हम हैं अटके यारा कुमार सानु, कविता कृष्णमूर्ति 5:20 हिमेश रेशमिया सुधाकर शर्मा ओढ़ ली चुनरिया तेरे नाम की अलका याज्ञनिक, कुमार सानु 6:19 हिमेश रेशमिया सुधाकर शर्मा ओह बेबी... हो गया सो हो गया उदित नारायण, कविता कृष्णमूर्ति 4:13 जतिन-ललित समीर
नामांकन और पुरस्कार
|-
| rowspan="6"|1999
| सोहेल ख़ान
| फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ फ़िल्म पुरस्कार
|
|-
| सोहेल ख़ान
| फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ निर्देशक पुरस्कार
|
|-
| सलमान ख़ान
| फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ अभिनेता पुरस्कार
|
|-
| अरबाज़ ख़ान
| फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता पुरस्कार
|
|-
| जतिन-ललित
| फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ संगीत निर्देशक पुरस्कार
|
|-
| कमाल खान ("ओ ओ जाने जाना")
| फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ पार्श्व गायक पुरस्कार
|
|}
सन्दर्भ
बाहरी कड़ियाँ
0173080 प्यार किया तो डरना क्या
श्रेणी:1998 में बनी हिन्दी फ़िल्म
श्रेणी:हिमेश रेशमिया द्वारा संगीतबद्ध फिल्में
श्रेणी:जतिन–ललित द्वारा संगीतबद्ध फिल्में