Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

पिज़्ज़ा

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

पिज़्ज़ा Pizza med gorgonzola, spinat og bacon, March 2010.jpg एक पिज़्ज़ा गोर्गोंज़ोला पनीर, पालक और बेकन के साथ पीत्सा इटली नैप्लस फ्लैट ब्रैड गर्म लोई, टमाटर सॉस और चीज़ कल्ज़ोन, स्ट्रोम्बोली पिज़्ज़ा (it pizza no, उच्चारण: पीत्त्सा) भट्टी में बनाए जानी वाली चपटी डबलरोटी होती है, जीसे मुख्यतः टमाटर की चटनी, चीज़ और अन्य विविध टॉपिंग के साथ परोसा जाता है। इसकी उत्पत्ति इताली में हुई और अब यह विश्वभर में मोज़ेरैला पिज़्ज़ा में इस्तेमाल होने वाली मोज़ेरैला चीज़ भारतीय भैंस के दूध से ही बनाई जाती है। इटली में भी इसी का इस्तेमाल होता है। टॉपिंग तथ्य thumb|300px दुनिया भर में पिज़्ज़ा के टॉपिंग स्थानीय लोगो की पसंद के अनुसार बदलते रहते हैं। पिज़्ज़ा मेकर्स लोगो की दिलचस्पी को देखते हुए हर तरह की टॉपिंग प्रयोग कर चुके हैं जिनमे -पीनट बटर,जैली, अंडे और मसले आलू शामिल है। यूके की पसंदीदा टॉपिंग है चिकन। पेपेरॉनी अमेरिका का पसंदीदा टॉपिंग है। दूसरी अन्य टॉपिंग है-मशरूम, एक्स्ट्रा चीज़, ग्रीन पेपेर और प्याज़। पिज़्ज़ा बाईट्स अमेरिकी डेरी एसोसिएशन द्वारा करवाए गए एक सर्वे के अनुसार, पिज़्ज़ा अमेरिका का चौथा पसंद किया जाने वाला खाद्य पदार्थ है। चीज़, आइसक्रीम और चॉकलेट पहले तीन बेहद पसंद किये जाने वाले खाद्य पदार्थ है। दुनिया का पहला पिज़्ज़ेरिया (जहाँ पिज़्ज़ा बनते हैं), पोर्ट एल्बा,1830 में खुला था। उस वक्त पिज़्ज़ा जिस ओवन में पकाये जाते थे उसके किनारों में स्थानीय ज्वालामुखी से लाया गया लावा भरा होता था। 1905 में गेन्नैरो लोम्बार्डी नामक व्यक्ति ने अमेरिका का पहला पिज़्ज़ेरिया न्यूयॉर्क शहर में खोला था। रोचक तथ्य दुनिया का सबसे तेज पिज़्ज़ा बनाने वाला 2 मिनट 35 सेकण्ड में 14 पिज़्ज़ा बना सकता है। दुनिया का सबसे बड़ा पिज़्ज़ा दक्षिण अफ़्रीका के जोहन्सबर्ग शहर में बनाया गया था। गिनीज़ बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकार्ड में भी यह अंकित है। इस पिज़्ज़ा की गोलाई 37.4 मीटर थी। इसे 500 किलो आंटे, 800 किलो चीज़ और 900 किलो टॉमेटो प्यूरी से 8 दिसंबर 1990 में बनाया गया था। 22 मार्च 2001 में केपटाऊन के बटलर्स पिज़्ज़ा के बनार्ड जॉर्डन ने केपटाऊन से सिडनी यानी 11042 किलोमीटर का फ़ासला तय करके पिज़्ज़ा डिलीवर किया था। इसे गिनीज़ बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकार्ड में लॉन्गेस्ट पिज़्ज़ा ऑर्डर उत्तरी कैरोलीना के वी॰एफ़॰ कॉर्पोरेशन द्वारा दिया गया था। इन्होने देशभर में फैले अपने 40160 कर्मचारियो के लिये 13386 पिज़्ज़ा का ऑर्डर दिया था। श्रेणी:खाद्य पदार्थ श्रेणी:इतालवी खाना