411 REFERENCE · Wikipedia
संघर्ष (1968 फ़िल्म)
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
संघर्ष संघर्ष (1968 फ़िल्म).jpg संघर्ष का पोस्टर एच॰ एस॰ रवैल नौशाद अबरार अलवी महाश्वेता देवी दिलीप कुमार, वैजयन्ती माला, बलराज साहनी, संजीव कुमार, जयंत 1968 भारत हिन्दी
संघर्ष 1968 में बनी हिन्दी भाषा की फिल्म है।रविवारी शख्सियत: हिंदी सिनेमा के बेमिसाल अभिनेता संजीव कुमार उर्फ हरिभाई https://www.jansatta.com/arts-and-literature/ravivari-personality-sanjeev-kumar-aka-haribhai-the-incomparable-actor-of-hindi-cinema/2904742/ 16 जनवरी 2024 जनसत्ता 9 जुलाई 2023 hi इसका निर्देशन एच॰ एस॰ रवैल ने किया है और इसमें दिलीप कुमार, वैजयन्ती माला, बलराज साहनी और संजीव कुमार हैं।
संक्षेप
भवानी प्रसाद (जयंत) बनारस का एक बहुत बड़ा ठग है, जो एक पुजारी का वेश बनाकर रहता है। उसका पुत्र शंकर (इफ़्तेख़ार) उसके रास्ते पर चलने से मना कर देता है इसलिए वो अपने पोते कुंदन (दिलीप कुमार) को अपनी विरासत देना चाहता है। जब उसका बेटा शंकर अपने बेटे कुंदन को लेने आता है तो गुस्से में आकर भवानी प्रसाद अपने बेटे शंकर का कत्ल करवा देता है उसका इल्जाम अपने पुश्तैनी दुश्मन उसके चचेरे भाई नौबत लाल के माथे मड़ देता है। जब नौबत लाल गंगा में नहाने जाता है और डुबकी लगाता है तब वह उसे भी मार जाता है, जिससे पारिवारिक दुश्मनी और भड़क जाती है।
कुंदन एक संवेदनशील व्यक्ति के रूप में बढ़ा होता है जो अपने दादा की विरासत को आगे नहीं बढ़ाना चाहता है। नौबत लाल के बेटे गणेशीप्रसाद (बलराज साहनी) और द्वारिका (संजीव कुमार) अपने पिता का बदला लेना चाहते है और भवानी प्रसाद के वंश को खत्म करना चाहते है। इन सभी के बीच एक और पात्र है मुन्नी (वैजयन्ती माला) जो कुंदन की बचपन की दोस्त है, दुर्भाग्यवश कोठे वालों के हाथों पड़ जाती है और लैला-ए-आसमां के नाम से, जो किसी ओर से नहीं नवाब वाजि़द अली शाह से मिला है, मशहूर है। हालांकि गणेशीप्रसाद लैला-ए-आसमां पर मोहित होते हुए भी उसका इस्तेमाल कुंदन को फसाने के लिए करता है। दोनों अपने बचपन की दोस्ती को आगे बढ़ाते हैं।
मुख्य कलाकार
दिलीप कुमार ― कुंदन / बजरंगी
वैजयन्ती माला ― मुन्नी / लैला-ए-आसमान
बलराज साहनी ― गनेशी प्रसाद
संजीव कुमार ― द्वारका प्रसाद
जयंत ― भवानी प्रसाद
इफ़्तेख़ार ― शंकर प्रसाद
सुन्दर ― मामा
देवेन वर्मा ― निसार
दुर्गा खोटे ― श्रीमती भवानी प्रसाद
पद्मा खन्ना ― मामा की पत्नी
सुलोचना लाटकर ― शंकर की पत्नी
डी के सप्रू ― नौबतलाल प्रसाद
संगीत
गीत गायक शकील बदायूनी नौशाद मेरे पास आओ नज़र तो मिलाओ लता मंगेशकर 3:39 मेरे पैरों में घुंघुरू मोहम्मद रफ़ी 5:00 इश्क़ दीवाना हुस्न भी घायल मोहम्मद रफ़ी 4:02 तस्वीर-ए-मोहब्बत आशा भोंसले 4:18 छेड़ों ना दिल की बात लता मंगेशकर 3:45 जब दिल से दिल टकराता है मोहम्मद रफ़ी 4:21 अगर ये हुस्न मेरा लता मंगेशकर 4:54
सन्दर्भ
बाहरी कड़ियाँ
0063540 संघर्ष
श्रेणी:1968 में बनी हिन्दी फ़िल्म
श्रेणी:नौशाद द्वारा संगीतबद्ध फिल्में