411 REFERENCE · Wikipedia
हम किसी से कम नहीं (2002 फ़िल्म)
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
हम किसी से कम नहीं हम किसी से कम नहीं (2002 फ़िल्म).jpg हम किसी से कम नहीं का पोस्टर अफज़ल ख़ान डेविड धवन अनु मलिक रुमी जाफ़री रोबिन भट्ट जावेद सिद्दीकी अजय देवगन, अमिताभ बच्चन, संजय दत्त, ऐश्वर्या राय 31 मई, 2002 भारत हिन्दी
हम किसी से कम नहीं 2002 में बनी हिन्दी भाषा की फिल्म है। इसका निर्देशन डेविड धवन द्वारा किया गया है और इसमें अमिताभ बच्चन, अजय देवगन, संजय दत्त और ऐश्वर्या राय मुख्य भूमिकाओं में हैं। यह फ़िल्म टिकट खिड़की पे असफल रही थी।Aishwarya Rai Bachchan: अमिताभ बच्चन बने थे इस फिल्म में ऐश्वर्या के बड़े भाई, मुन्नाभाई को हो गई थी सुंदरी से मोहब्बत https://zeenews.india.com/hindi/entertainment/bollywood/aishwarya-rai-bachchan-birthday-november-1-2022-amitabh-elder-brother-film-sanjay-dutt-ajay-devgn-devid-dhawan/1417266 13 अगस्त 2023 ज़ी न्यूज़ 30 अक्टूबर 2022 hi
संक्षेप
फिल्म की शुरुआत मुंबई के एक खूंखार गुंडे मुन्ना भाई (संजय दत्त) से होती है। वह पिल्लई (आशीष विद्यार्थी) का पीछा करता है। मुन्ना भाई उसे पकड़ लेता है और पिल्लई कोमल (ऐश्वर्या राय) की डांसिंग क्लास में भागने की कोशिश करता है। कोमल मुन्ना को उसे पीटने से रोकती है और उसे पिल्लई से सॉरी कहने के लिए कहती है। मुन्ना वहीं उसके प्यार में पड़ जाता है। मुन्ना भाई बाद में अजीब हरकतें करने लगता है। उसके साथी उसे डॉ. रस्तोगी (अमिताभ बच्चन) के पास ले जाते हैं। डॉ. कहता है कि मुन्ना भाई "प्रेम वायरस" से पीड़ित हैं जिसे केवल प्रेम से ही ठीक किया जा सकता है। वह मुन्ना भाई को सलाह देता है कि वह उस लड़की को लुभाने की कोशिश करे। डॉ. रस्तोगी और मुन्ना भाई को इस बात का एहसास नहीं है कि यह लड़की कोई और नहीं बल्कि डॉक्टर की छोटी बहन है।
फिर रस्तोगी कोमल को शादी करने के लिए विदेश ले जाता है। वह इस बात से अनजान है कि वह राजा (अजय देवगन) से प्यार करती है। राजा भेष बदलकर रस्तोगी को बेवकूफ बनाता है और विदेश तक उनका पीछा करता है। एक समय पिल्लई बंदूक की नोक मुन्ना भाई को रखा होता है। राजा उसे बचाता है। बिना ये जाने कि दोनों एक ही लड़की से प्यार करते हैं, रस्तोगी उनके बीच दरार पैदा कर देता है। जिसके परिणामस्वरूप राजा की पिटाई हो जाती है। मुन्ना भाई अपनी बंदूक निकाल लेता है। लेकिन इससे पहले कि रस्तोगी को पता चलता कि उसने क्या किया है, कोमल राजा को बचाने के लिए कूद जाती है। उसे गोली मार दी जाती है। मुन्ना भाई को अपनी गलती का एहसास होता है, वह आत्मसमर्पण कर देता है और अपराध की दुनिया छोड़ देता है। जबकि डॉ. रस्तोगी को भी अपनी गलती का एहसास होता है और वह कोमल को राजा से शादी करने देता है।
मुख्य कलाकार
अजय देवगन — राजा
अमिताभ बच्चन — डॉक्टर रस्तोगी
संजय दत्त — मुन्ना भाई
ऐश्वर्या राय — कोमल रस्तोगी
परेश रावल — कमिश्नर
आशीष विद्यार्थी — पिल्लई
सतीश कौशिक — पप्पू पेजर
मुकेश ऋषि — पिल्लई का भाई
अनु कपूर — मुन्नू मोबाइल
नवीन निश्चल — डॉक्टर डी डी
हिमानी शिवपुरी — मरीज रामगोपाल की पत्नी
अली असगर — बब्लू
विजू खोटे — पंडित
संगीत
गीत गायक अनु मलिक आनंद बख्शी ये क्या हो रहा है सोनू निगम, अलका याज्ञनिक, अनु मलिक 8:21 आये दूल्हे राजा उदित नारायण, अलका याज्ञनिक 7:22 मुन्ना मोबाईल सोनू निगम, अनु मलिक 6:21 ओ सपनों के सौदागर अनुराधा पौडवाल, सोनू निगम 7:57 क्या कहना मेरे शेर का उदित नारायण, विनोद राठौड़ 5:26 मैं सोहणी तू महिवाल अनुराधा पौडवाल, विनोद राठौड़, सोनू निगम 8:30 आये दूल्हे राजा उदित नारायण 5:18 पुरुष संस्करण म्यूज़िक पार्ट — 3:11 वाद्य संगीत
सन्दर्भ
बाहरी कड़ियाँ
0320097 हम किसी से कम नहीं
श्रेणी:2002 में बनी हिन्दी फ़िल्म
श्रेणी:अनु मलिक द्वारा संगीतबद्ध फिल्में