Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

ष

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

ष 09B7 Bengali Letter Ssa.svg 0F65 0BB7 0E29 0D37 0DC2 11031 Brahmi ss.svg 0937 Devanagari ष.svg ס Ξ Ѯ ʂ ṣ D6 ष भारतीय वर्णमालाओं का एक अक्षर एवं व्यंजन है। यह अशोकीय ब्राह्मी अक्षर 13px|ng से व्युत्पन्न है। उच्चारण की दृष्टि से यह पश्च-वर्त्स्य उलटित, अघोष संघर्षी है। संस्कृत से उत्पन्न कई शब्दों में इसका प्रयोग होता है, जैसे की षष्ठ, धनुष, सुषमा, कृषि, षड्यंत्र, संघर्ष और कष्ट। अन्तर्राष्ट्रीय ध्वन्यात्मक वर्णमाला (अ॰ध॰व॰) में इसके संस्कृत उच्चारण को [ʂ]के चिह्न से लिखा जाता है। संस्कृत में 'ष' और 'श' के उच्चारण में काफ़ी अंतर है, लेकिन यदि यह ‘क्, ट्, ठ्, ण्’ ध्वनियों से पहले नहीं आए तो इसका उच्चारण आजकल हिंदी में तालव्य श् [ʃ] होता है। Hindi Yamuna Kachru John Benjamins Publishing Company, 2006 9789027238122 http://books.google.com/books?id=ooH5VfLTQEQC ... ʂ: a voiceless retroflex sibilant that occurs in words borrowed from Sanskrit ... this sound occurs only in the speech of highly educated persons with some knowledge of Sanskrit. It merges with the palatal sibilant ʃ in the seech of most Hindi speakers ... 15 सितंबर 2011 https://web.archive.org/web/20130606090118/http://books.google.com/books?id=ooH5VfLTQEQC 6 जून 2013 live अघोष मूर्धन्य संघर्षी ष के संस्कृत उच्चारण को भाषाविज्ञान के नज़रिए से "अघोष मूर्धन्य संघर्षी" वर्ण कहा जाता है। अंग्रेजी में voiceless retroflex fricative या voiceless retroflex sibilant कहते हैं। संस्कृत में संस्कृत में 'ष' को 'श' और 'ख़' के बीच की एक ध्वनि समझा जा सकता है (यह तीनों ही संघर्षी वर्ण हैं)। ध्यान दीजिये कि 'ख़' और 'ख' दोनों कण्ठ्य ध्वनियाँ हैं और 'ख' हिंदी में 'ख़' से अधिक प्रचलित है। इस वजह से जब 'ष' का संस्कृत उच्चारण हिंदी से लुप्त हुआ तो कुछ प्राकृत उपभाषाओँ में 'ष' और 'क्ष' (यानि 'क'+'ष') के स्थान पर 'ख' कहा जाने लगा। हिंदी में ऐसे बहुत से तद्भव शब्द हैं जिनमें संस्कृत से दो चीज़ें हुई हैं: श → स ष/क्ष/ष्क → ख/क इसके कई उदाहरण हैं: शुष्क → सूख या सूखा भिक्षा → भीख शिक्षा → सीख रक्षा → रख (रख-रखाव), राखी धनुष → धनक (कुछ हिंदी उपभाषाओं में) पश्तो में पश्तो की बहुत सी उपभाषाओं में कई शब्द हैं जिनमें संस्कृत-जैसी 'ष' की ध्वनि मिलती है। इसे पश्तो के ur ښ अक्षर से लिखा जाता है: ध्यान रहे की उर्दू, फ़ारसी और अरबी में ना यह ध्वनि मिलती है और ना यह अक्षर। यह भी ध्यान रहे कि कुछ पश्तो उपभाषाओँ में 'ष' की जगह 'ख़' उच्चारित किया जाता है। 'ष' के पश्तो प्रयोग के कुछ उदाहरण हैं: पष्तो (ur پښتو), अर्थ: पश्तो भाषा षोदल (ur ښودل), अर्थ: दिखाना च्षल (ur چښل), अर्थ: पीना प्षो (ur پښو), अर्थ: पाऊँ (एक पाऊँ) इन्हें भी देखिये देवनागरी अन्तर्राष्ट्रीय ध्वन्यात्मक वर्णमाला ख़ सन्दर्भ श्रेणी:देवनागरी वर्णमाला श्रेणी:हिन्दी विकि डीवीडी परियोजना श्रेणी:संघर्षी व्यंजन