Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

मिलिंग

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

right|thumb|300px|परम्परागत मिलिंग की विधि right|thumb|300px|मिलिंग में औजार की मूलभूत गतियाँ धातु, काष्ठ या प्लास्टिक को मिलिंग मशीन द्वारा काटने की क्रिया मिलिंग (Milling) या पेषण, या रेखोत्कीर्णन या धारी डालना कहलाती है। मिलिंग, टर्निंग से भिन्न प्रक्रिया है। मिलिंग की क्रिया में घूमने वाले कर्तकों (कटर्स) का प्रयोग करके पदार्थ को वस्तु (वर्कपीस) से निकाला जाता है। मिलिंग के अन्तर्गत अनेकों क्रियाएँ आतीं हैं और अनेकों प्रकार की मशीनों और औजारों का उपयोग किया जाता है। मशीनिंग में प्रयुक्त प्रक्रियाओं में मिलिंग सर्वाधिक प्रचलित प्रक्रियाओं में से एक है। मिलिंग करने के लिये विशेष प्रकार के मशीनी औजार लगते हैं जो किसी मिलिंग मशीन या मशीनिंग केन्द्र में लगाये जाते हैं। DIN 8580 के अनुसार निर्माण प्रक्रियाओं के वर्गीकरण में मिलिंग को 'कर्तन प्रक्रिया' (cutting process) माना गया है। इन्हें भी देखें मिलिंग मशीन मिलिंग कटर श्रेणी:मशीनी औजार