Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

शेर्पा भाषा

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

शेर्पा नेपाल, चिन, सिक्किम, भुटान शेर्पा जाति 168,800 2 []http://www.ethnologue.com/18/language/xsr/ 2001 & 2011 census e18 सम्भोट लिपि, एवं तिब्बती पूर्वी विकास क्षेत्र, सिक्किम शेर्पा विकास आयोग Sino-Tibetan (तिब्बती-बर्मेली भाषा) Tibeto-Kanauri Bodish Tibetic जिरेल xsr xsr xsr sher1255 Sherpa dz शेर्पा भाषा (तिब्बती: ཤར་པའི་སྐད་ཡིག, Wyl: shar pa'i skad yig) नेपाल में बोली जाने वाली एक प्रमुख भाषा है। विशेष रूप से नेपाल के पहाड़ी क्षेत्रों में यह भाषा बहुत लोकप्रिय है। यह भाषा नेपाल के सोलुखुम्बु जैसे कई भागों में तथा सिक्किम, तिब्बत, भूटान आदि में बोली जाने वाली भाषा है। इस भाषा के बोलने वाले एक लाख तीस हजार लोग नेपाल में रहते हैं (सन् २००१ की जनगणना के अनुसार) ; लगभग बीस हजार लोग सिक्कम में रहते हैं (सन् १९९७); और कोई ८००० लोग तिब्बत में रहते हैं। यह भाषा प्रायः मौखिक भाषा रही है। इसका तिब्बती से बहुत गहरा सम्बन्ध रहा है। शेर्पा भाषा का शुद्ध उच्चारण तथा लेख रचना में प्राचीनकाल से ही सम्भोट लिपि का प्रयोग किया जाता है। जबकि संस्कृत, पाली, हिन्दी, नेपाली, भोजपुरी और अन्य भाषाओं के लिये देवनागरी लिपि में उपयोग किया जाता है। इसी तरह, तिब्बती, शेर्पा, लद्दाखी, भूटानी, भोटे, आदि सम्भोट लिपि द्वारा प्रयोग किया जाता है। शेर्पा भाषा का नमूना मानवाधिकारों की सार्वभौम घोषणा की धारा १ को शेर्पा भाषा में नीचे दिखाया गया है- देवनागरी लिपि में मि रिग्स ते री रङ्वाङ् दङ् चीथोङ् गी थोब्थाङ् ड्रड्रयी थोग् क्येउ यिन्। गङ् ग नाम्च्योद दङ् शेस्रब् ळ्हन्क्ये सु वोद्दुब् यिन चाङ्, फर्छुर् चिग्गी-चिग्ल पुन्ग्यि दुशेस् शोग्गोगी। तिब्बती लिपि में མི་རིགས་ཏེ་རི་རང་དབང་དང་རྩི་མཐོང་གི་ཐོབ་ཐང་འདྲ་འདྲའི་ཐོག་སྐྱེའུ་ཡིན། གང་ག་རྣམ་དཔྱོད་དང་ཤེས་རབ་ལྷན་སྐྱེས་སུ་འོད་དུབ་ཡིན་ཙང་། ཕར་ཚུར་གཅིག་གིས་གཅིག་ལ་སྤུན་གྱི་འདུ་ཤེས་འཇོག་དགོས་ཀྱི། हिन्दी अनुवाद धारा १ : सभी मनुष्यों को गौरव और अधिकारों के मामले में जन्मजात स्वतन्त्रता और समानता प्राप्त है। उन्हें बुद्धि और अन्तरात्मा की देन प्राप्त है और परस्पर उन्हें भाईचारे के भाव से बर्ताव करना चाहिए। शेर्पा भाषा में गिनती शेर्पादेवनागरीसंख्या शेर्पा देवनागरीसंख्या शेर्पा देवनागरीसंख्याགཅིགचिग 1ཁལ་གཅིག་དང་གཅིགखल्चिग दङ् चिग 21ཁལ་ཉི་ཤུ།खल ञि-शु400གཉིས།ञि2ཁལ་གཅིག་དང་གཉིས།खल्चिग दङ् ञि22ཁལ་ཉི་ཤུ་དང་ལྔ།खल ञि-शु दङ् ङा500གསུམ།सुम 3ཁལ་གཅིག་དང་གསུམ།खल्चिग दङ् सुम 23ཁལ་སུམ་ཅུ།खल सुम्चु 600བཞི།जी 4ཁལ་གཅིག་དང་བཞི།खल्चिग दङ् जी 24ཁལ་སུམ་ཅུ་དང་ལྔ།खल सुम्चु दङ् ङा700ལྔ།ङा5ཁལ་གཅིག་དང་ལྔ།खल्चिग दङ् ङा25ཁལ་བཞི་བཅུ།खल जिब्चु 800དྲུགड्रुग् 6ཁལ་གཅིག་དང་དྲུགखल्चिग दङ् ड्रुग् 26ཁལ་བཞི་བཅུ་དང་ལྔ།खल जिब्चु दङ् ङा900བདུན།दुन 7ཁལ་གཅིག་དང་བདུན།खल्चिग दङ् दुन 27ཁལ་ལྔ་བཅུ།खल ङब्चु 1000བརྒྱད།ग्यद 8ཁལ་གཅིག་དང་བརྒྱད།खल्चिग दङ् ग्यद 28དགུ།गु 9ཁལ་གཅིག་དང་དགུ།खल्चिग दङ् गु 29བཅུ་ཐམ་པ།चुथम्पा10ཁལ་གཅིག་དང་བཅུ་ཐམ་པ།खल्चिग दङ् चुथम्पा30བཅུ་གཅིགचुचिग 11ཁལ་གཉིས།खल ञि40བཅུ་གཉིས།चु-ञि 12ཁལ་གཉིས་དང་བཅུ་ཐམ་པ།खल ञि दङ् चुथम्पा 50བཅུ་གསུམ།चुब्सुम 13ཁལ་གསུམ།खल सुम 60བཅུ་བཞི།चुब्जी 14ཁལ་གསུམ་དང་བཅུ་ཐམ་པ།खल सुम दङ् चुथम्पा 70བཅོ་ལྔ།चोङा15ཁལ་བཞི།खल जी 80བཅུ་དྲུགचुड्रुग 16ཁལ་བཞི་དང་བཅུ་ཐམ་པ།खल जी दङ् चुथम्पा 90བཅུ་བདུན།चुब्दुन17ཁལ་ལྔ།खल ङा100བཅོ་བརྒྱད།चोब्ग्यद 18ཁལ་ལྔ་དང་གཅིགखल ड्रुग् दङ् चिग 121བཅུ་དགུ།चुद्गु 19ཁལ་བཅུ་ཐམ་པ།खल चुथम्पा 200ཉི་ཤུ། / ཁལ་གཅིགञि-शु / खल्चिग20ཁལ་བཅོ་ལྔ།खल चोङा300 सन्दर्भ इन्हें भी देखें शेर्पा लोग तेन्जिंग नॉरगे शेर्पा बाहरी कड़ियाँ शेर्पा शब्दकोश एवं शेर्पा बोलचाल शेर्पा भाषा श्रेणी:विश्व की भाषाएँ श्रेणी:नेपाल