Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

सनी कौशल

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

सनी कौशल (जन्म 28 सितंबर 1989) एक भारतीय अभिनेता हैं जो हिंदी फिल्मों में काम करते हैं। उन्होंने माई फ्रेंड पिंटो (2011) और गुंडे (2014) फिल्मों में सहायक निर्देशक के रूप में काम करने के बाद, कॉमेडी-ड्रामा सनशाइन म्यूजिक टूर्स एंड ट्रैवल्स (2016) से अभिनय की शुरुआत की। कौशल ने खेल बायोपिक गोल्ड (2018) में अपनी सहायक भूमिका से पहचान हासिल की, और उसके बाद वेब श्रृंखला द फॉरगॉटेन आर्मी - आज़ादी के लिए (2020) और फिल्म शिद्दत (2021) में अभिनय किया। == प्रारम्भिक जीवन == कौशल का जन्म 28 सितंबर 1989 को मुंबई के एक उपनगरीय चॉल में शाम कौशल के घर हुआ, जो भारतीय फिल्मों के एक निर्देशक हैं। उनके बड़े भाई विक्की कौशल एक अभिनेता हैं। उनका परिवार पंजाबी हिन्दू है। कौशल ने शुरू में द इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया में दाखिला लिया, लेकिन बाद में अभिनय करने के लिए पढ़ाई छोड़ दी। इसके बाद उन्होंने अपने अभिनय करियर की शुरुआत थिएटर नाटकों और स्किट्स में छोटी भूमिकाएँ निभाते हुए की। == करियर == कौशल ने बॉलीवुड में अपनी शुरुआत 2016 की कॉमेडी-ड्रामा रोड फिल्म सनशाइन म्यूजिक टूर्स एंड ट्रेवल्स और टीवी मिनी-सीरीज़ ऑफिसियल चुग्यगिरी में प्रमुख भूमिका निभाकर की। वह लघु फिल्म लव एट फर्स्ट साइट का भी हिस्सा थे। 2018 में, कौशल ने रीमा कागती के ऐतिहासिक खेल नाटक गोल्ड में अभिनय किया, जो 1948 के ग्रीष्मकालीन ओलंपिक में राष्ट्रीय हॉकी टीम के खिताब पर आधारित था। उन्होंने बलबीर सिंह सीनियर से प्रेरित चरित्र हिम्मत सिंह की भूमिका निभाई। गोल्ड में उनकी भूमिका के लिए, उन्हें सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता के लिए 25वें स्क्रीन अवार्ड्स में नामांकन मिला। उसी वर्ष, वह टीवी मिनी-सीरीज़ ऑफ़िशियल सीईओगिरी में दिखाई दिए, जो 2016 की सीरीज़ ऑफ़िशियल चुग्यागिरी का उपोत्पाद है। लघु फिल्म द एम्ब्रेस जिसमें कौशल सिद्धार्थ की भूमिका निभाते हैं, को फिल्मफेयर पुरस्कारों में नाटक लघु फिल्म श्रेणी में नामांकित किया गया था। कौशल की अगली फिल्म रुखसार ढिल्लों के साथ डांस पर आधारित भांगड़ा पा ले थी, जो 3 जनवरी 2020 को चुनिंदा स्क्रीन्स पर रिलीज हुई थी। उसी वर्ष बाद में, कौशल ने अमेज़ॅन प्राइम वीडियो की मूल श्रृंखला द फॉरगॉटन आर्मी - आज़ादी के लिए की सुर्खियाँ बटोरीं। यह श्रृंखला द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान भारतीय स्वतंत्रता के लिए भारतीय राष्ट्रीय सेना की लड़ाई की सच्ची घटनाओं पर आधारित थी, जिसका निर्देशन कबीर खान द्वारा किया गया था। द न्यू इंडियन एक्सप्रेस ने इस श्रंखला में उनके प्रदर्शन को "शानदार" पाया। एक साल बाद, उन्होंने रोमांटिक ड्रामा शिद्दत में अभिनय किया, जिसमे उन्होंने जग्गी ढिल्लों की भूमिका निभाई, जो एक ऐसे व्यक्ति पर आधारित थी जो अपने प्यार के साथ रहने के लिए लंदन पहुंचने की सख्त कोशिश करता है, जो दूसरे आदमी से शादी कर रही होती है। कोविड-19 महामारी के कारण अनिश्चित काल तक विलंबित होने के बाद, फिल्म का प्रीमियर 1 अक्टूबर 2021 को डिज़्नी+ हॉटस्टार पर हुआ। इस की समीक्षा करते हुए इंडिया टुडे की समृद्धि श्रीवास्तव ने टिप्पणी की: "कौशल की संवाद अदायगी और प्रभावशाली प्रदर्शन आपका दिल जीत लेगा"। 2022 में कौशल ने नुसरत भरुचा और विजय वर्मा के साथ हुड़दंग में अभिनय किया, जो इलाहाबाद में 1990 के छात्र आंदोलन की पृष्ठभूमि में स्थापित एक प्रेम कहानी है। उन्होंने जान्हवी कपूर और मनोज पाहवा के साथ जीवन रक्षा थ्रिलर मिली भी पूरी की। वह चोर निकल के भागा नामक एक रहस्य थ्रिलर में यामी गौतम के साथ भी नज़र आएंगे। == मीडिया में == कौशल 2018 में द टाइम्स मोस्ट डिज़ायरेबल मेन में 45वें व 2019 में 38वें स्थान पर रहे। == फिल्मोग्राफी == === फ़िल्में === === टेलीविज़न === === म्यूजिक विडियो === == पुरस्कार एवं नामांकन == == सन्दर्भ == == बाहरी कड़ियाँ == इंटरनेट मूवी डेटाबेस पर सनी कौशल