411 REFERENCE · Wikipedia
पहलवान तारामंडल
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
thumb|पहलवान तारामंडल
thumb|अँधेरी रात में पहलवान तारामंडल का दृश्य - लक़ीरें काल्पनिक हैं और तारों के साथ उनके बायर नाम लिखे हुए हैं
पहलवान या हरक्यूलीज़ (अंग्रेज़ी: Hercules) तारामंडल अंतर्राष्ट्रीय खगोलीय संघ द्वारा घोषित तारामंडलों में से पाँचवा सबसे बड़ा तारामंडल है। दूसरी शताब्दी ईसवी में टॉलमी ने जिन ४८ तारामंडलों की सूची बनाई थी यह उनमें से एक है और अंतर्राष्ट्रीय खगोलीय संघ द्वारा जारी की गई ८८ तारामंडलों की सूची में भी यह शामिल है। इसका नाम प्राचीन यूनानी कथा साहित्य के एक पात्र "हरक्यूलीज़" पर रखा गया है और पुरानी खगोलशास्त्रिय पुस्तकों में इसे अक्सर एक पहलवान के रूप में दर्शाया जाता था।
तारे
पहलवान तारामंडल में २२ मुख्य तारे हैं, हालांकि वैसे इसमें १०६ ज्ञात तारे स्थित हैं। वैज्ञानिकों का मानना है के इनमें से कम-से-कम १२ के इर्द-गिर्द ग्रह परिक्रमा कर रहे हैं।
इन्हें भी देखें
तारामंडल
श्रेणी:तारामंडल
श्रेणी:हिन्दी विकि डीवीडी परियोजना
*