Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

६ मार्च

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

right 6 मार्च ग्रेगोरी कैलंडर के अनुसार वर्ष का 65वॉ (लीप वर्ष में 66 वॉ) दिन है। साल में अभी और 300 दिन बाकी है। इस दिन घाना में स्वतंत्रता दिवस मानाया जाता है। प्रमुख घटनाएँ 1521 - फ़र्डिनांड मैगलन गौम पहुँचा। 1924- इस्मेत इनोनु ने तुर्की में एक नई सरकार बनायी। 1967 - जोसेफ़ स्तालिन की बेटी स्वेतलाना भारत स्थित रूसी दूतावास से होते हुए अमेरिका पहुँची। 2018 - नई दिल्‍ली में मुनिरका में केन्‍द्रीय सूचना आयोग के नए भवन का उद्घाटन किया गया। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सीआईसी मोबाइल एप जारी किया। नेशनल पीपुल्‍स पार्टी-एनपीपी के अध्‍यक्ष कॉनरेड संगमा मेघालय के मुख्‍यमंत्री बन गए। श्रीलंका सरकार ने कांडी जिले में पिछले दो दिनों से अल्‍पसंख्‍यक समुदाय के खिलाफ हिंसा के बाद देश में सात दिन के लिए आपातकाल लगा दिया। रूस का एक सैनिक विमान सीरिया में दुर्घटनाग्रस्‍त हो गया , जिसमें सवार कुल 32 यात्री लोग मारे गए। जन्म 1475 - माइकल एंजेलो, इतालवी चित्रकार 1787 - जोसेफ़ फॉन फ्रॉन्होफ़र, जर्मन भौतिकशास्त्री जिन्होंने प्रकाश के छोटे छिद्र से होकर आने से उत्पन्न भौतिक सिद्धांतों का प्रतिपादन किया। 1903 - जापान की महारानी कोजुन। ? - शौक़त अज़ीज़, पाकिस्तान के प्रधानमंत्री। निधन 1969 - नाडिया रुशेवा, रूसी चित्रकार 2015 - रामसुंदर दास -एक भारतीय राजनेता है और बिहार के मुख्यमंत्री रह चुके है। 6 मार्च, 1950- 【 डॉ. सचिदानंद सिन्हा 】- भारतीय संविधान सभा के प्रथम अध्यक्ष थे। बिहार निर्माता कहे जाते है। बाहरी कडियाँ बीबीसी पे यह दिन जून 2020 InternetArchiveBot 06 मार्च का इतिहासजून 2020 InternetArchiveBot श्रेणी:मार्च