411 REFERENCE · Wikipedia
बेसल डव
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
बेसल डव 150px स्विट्जरलैंड बेसल 1 जुलाई 1845 अति दुर्लभ अज्ञात 2 1/2 रैपन CHF 18,000 CHF 37,500 बेसल डव या बेसल की फाख्ता एक उल्लेखनीय डाक टिकट है जिसे स्विस केंटन बेसल द्वारा 1 जुलाई 1845Hertsch, Max. Famous Stamps of the World. Berne: Hallwag Ltd., 1968, p.12., को जारी किया गया था और इसका अंकित मूल्य 2 1/2-रैपन था। एक एकमात्र डाक टिकट है जिसे बेसल ने जारी किया है। 1 जनवरी 1849 को देशव्यापी डाक सेवा की स्थापना से पहले स्विट्जरलैंड का प्रत्येक कैण्टन अपनी डाक सेवा के लिए जिम्मेदार था, साथ ही इस कारण देश भर के विभिन्न कैण्टनों में डाक सेवा की विभिन्न दरें प्रचलित थीं। बेसल के अलावा केवल ज्यूरिख और जिनेवा ही डाक टिकट जारी करने वाले अन्य कैण्टन थे।
टिकट वास्तुकार, मिल्शिओ बेरी द्वारा डिजाइन बेसल डव डाक टिकट पर एक उभरी हुई फाख्ता (डव), बनी होती थी जो अपनी चोंच मे एक पत्र दबाये होती थी जिस पर "STADT POST BASEL" अंकित रहता था। टिकट को काले, नीले और गहरे लाल रंग से छापा जाता था और यह दुनिया की पहली तीन रंग की डाक टिकट थी। 30 सितम्बर 1854 के बाद का इसका उपयोग वैध नहीं रहा लेकिन उस समय तक 41,480 टिकटें छापी जा चुकी थीं।.http://www.swiss-philately.co.uk/stamps_cantonal_basel.html https://web.archive.org/web/20120315162620/http://www.swiss-philately.co.uk/stamps_cantonal_basel.html 15 मार्च 2012 Retrieved 26 अगस्त 2009.
इस डाक टिकट की कई नकली प्रतियां बनाई गयी हैं।
सन्दर्भ
श्रेणी:डाक टिकट